Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    Blouse Designs 2019: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के 5 ब्लाउज डिजाइंस से लें टिप्स

    अगर आपको डिजाइनर के लेटेस्ट डिजाइंस तलाश रही हैं तो आपको एक बार नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के ये ब्लाउज डिजाइनंस जरूर देखने चाहिए। 
    author-profile
    Updated at - 2019-07-23,18:49 IST
    Next
    Article
    Nita Ambani Bahu Shloka Mehta Blouse Designs

    देश के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता भी अब काफी फेमस हो चुकी हैं। खासतौर पर युवा महिलाओं के बीच उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। युवा महिलाओं को श्लोका मेहता का नो मेकअप लुक से लेकर उनका ट्रेडिशनल लुक तक काफी पसंद आ  रहा है। श्लोका मेहता ने अपनी प्री वेडिंग और पोस्ट वेडिंग फंक्शन के दौरान कई डिाजइनर आउटफिट्स पहने थे। खासकर श्लोका मेहता को सबसे ज्यादा लेहंगों में देखा गया । वह हर लुक में बेहतरीन नजर आई हैं। चलिए आज हम आपको उनके लेहंगों के ब्लाउज के डिजाइंस के बारे में बताएंगे। आप किसी लोकल टेलर से इन डिजाइंस को रिक्रिएट करवा सकती हैं। 

    इसे जरूर पढ़ें:महंगे आउटफिट्स और फुटवियर के अलावा श्‍लोका मेहता को महंगे खाने-पीने का भी है शौक

    Shloka Mehta Trendy Blouse Designs For Wedding Season

    ऑफ शोल्डर ब्लाउज 

    ऑफ शोल्डर ब्लाउज का ट्रेंड बहुत दिनों से चल रहा है। श्लोका मेहता ने भी इस तस्वरी में ऑफ श्लोडल ब्लाउज पहना हुआ है। आपको बता दें कि श्लोका ने यह आउटफिट अपनी रोका सेरिमनी में पहना था। इस गोल्डन कलर के इस ब्लाउज में हैवी सिक्वेंस वर्क किया गया है। लेहंगे साथ ही आप इसे साड़ी के साथ भी कल्ब कर सकती हैं। आप इसके साथा शिफॉन या जॉर्जेट की बॉर्डर वर्क वाली साड़ी पहन सकती हैं। 

    इसे जरूर पढ़ें:आकाश अंबानी का आंखें मारना किस ओर करता है इशारा? कहीं प्रेग्‍नेंट तो नहीं है श्‍लोका मेहता

    Nita Ambani Bahu Shloka Mehta Blouse Designs For Wedding Season

    बोट नेक ब्लाउज 

    अपनी मेहंदी सेरिमनी में श्लोका मेहता ने बेहद खूबसूरत पिंक और यलो कलर का लेहंगा पहना था जिसका ब्लाउज काफी स्टाइलिश था। श्लोका मेहता ने बोटनेक स्टाइल का ब्लाउज पहना था। इस ब्लाउज की एलबो लेंथ स्लीव्ज इसे और भी स्टाइलिश बना रही थीं। यदि आपकी बाहें बहुत पतली हैं तो आप श्लोका मेहता के इस ब्लाउज डिजाइन को ट्राय कर सकती हैं।

     

    स्लीवलेस ब्लाउज 

    अपनी बहन की शादी में श्लोका मेहता ने हैवी एम्बेलिश्ड ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। वहीं अपने रोका सेरिमनी से पहले हुए मेहंदी फंक्शन में भी श्लोका ने बेहद खूबसूरत ब्लू कलर के लेहंगे के साथ हैवी एम्ब्रॉयड्री वाली चोली पहनी थी। श्लोका की दोनों ही स्लीवलेस चोली डिजाइन को आप भी कॉपी कर सकती हैं। 

    Shloka Mehta  Stylish Blouse Designs

    स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज 

    अपनी नंद ईशा अंबानी के पोस्ट वेडिंग फंक्शन में श्लोका मेहता बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उन्होनें पिंक नेट पर रेड हैवी एम्ब्रॉयड्री वाला लेहंगा पहना था। इस लेहंगे का ब्लाउज बेहद स्टाइलिश था। स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले इस ब्लाउज को आप भी अपनी साड़ी के साथ पेयरअप कर सकती हैं। इस ब्लाउज के उपर आप श्लोका मेहता की तरह दुपट्टे या साड़ी के पल्ले को ड्रैप कर सकती हैं। 

     Stylish And Trendy Shloka Mehta Blouse Designs

    राउंड नेक मेगा स्लीव्ज ब्लाउज 

    ब्लाउज डिजाइंस में राउंड नेक और मेगा स्लीव्स का ट्रेंड हमेशा से एवरग्रीन रहा है। तस्वीर में श्लोका मेहता अपनी नंद ईशा अंबानी के साथ नजर आ रही हैं। यह ईशा अंबानी की रोका सेरिमनी की तस्वीरें हैं। इस फंक्शन में श्लोका मेहता ने रेड कलर का एम्ब्रॉयड्री वाला लेहंगा पहना था। इसके ब्लाउज में भी एम्ब्रॉयड्री के साथ मिरर वर्क किया गया है।

    आप इस तरह के ब्लाउज को आप साड़ी के साथ भी पेअर अप कर सकती हैं। 

     
    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi