नवरात्रि के 9 दिनों में 9 रंगों से करें मां दुर्गा की आराधना, पूरी होंगी सारी इच्‍छाएं

आइए ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी से जानें कि कौन से दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने से आपको मां दुर्गा की असीम कृपा मिलेंगी। 

Pooja Sinha
  • Pooja Sinha
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-10-10, 19:35 IST
navratri colour main

नवरात्रि यानि मां की आराधना के पावन नौ दिन।
इन नौ दिनों में देवी मां का आशीर्वाद पाने के लिए श्रद्धालु हर संभव प्रयास करते हैं।
नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है, यह तो आप जानती हैं। लेकिन आराधना के इन नौ दिनों में 9 अलग-अलग रंगों का भी शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है, शायद इस बारे में आपको जानकारी नहीं होगी। आइए इस बारे में हम आपको विस्‍तार में बताते हैं। 

उज्जैन मध्य प्रदेश के ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी का कहना हैं कि इन नौ दिनों में विशेष रंग के कपड़े पहनने से मां प्रसन्न होती हैं। अगर आप भी मां की कृपा चाहती हैं तो नवरात्रि के हर दिन शुभ रंग के कपड़े पहनें। न केवल पूजा के दौरान बल्कि पूरा दिन इसी रंग के कपड़े पहने जा सकते हैं। आइए जानें ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी से ही जानें कि कौन से दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Read more: लहंगा-चोली नहीं इस बार अपनाएं वेस्‍टर्न डांडिया लुक

पहले दिन
navratri green colour inside

बुधवार से नवरात्रे शुरू हुए हैं। पहले दिन आपको हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री माता शैलपुत्री का पूजन किया जाता है। ये ही नवदुर्गाओं में प्रथम हैं। पूजा के दौरान और पूजा के बाद भी इस रंग के कपड़े पहना शुभ होता है। इस नवरात्र इको-फ्रेंडली डांडिया करें और हलके और गाढ़े रंग का हरा रंग पहनना आपको ट्रेंडी बना सकता है।

दूसरे दिन

navratri colour inside

ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी का कहना हैं कि दूसरे दिन यानि गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनें। आजकल पीला रंग बहुत ट्रेंड में है इसलिए अगर डांडिया नाईट में जाए तो पीला कपड़ा पहनना आपका फैशन स्टेटमेंट बन सकता है।

तीसरे दिन
navratri colour inside

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चन्द्रघंटा की आराधना की जाती है। इसलिए आज के दिन साधको को पीले रंग के कपड़ें पहनने चाहिए। यानि शुक्रवार को श्वेत चमकीले वस्त्र पहनें। इस दिन अगर ग्रे रंग पहना जाए तो आप अपने सभी ज्वैलरी के साथ एक बैलेंस बना कर रख सकते हैं।

चौथे दिन
navratri colour inside

मां दुर्गा का चौथा स्वरूप कूष्माण्डा देवी का है। आज के दिन कूष्माण्डा देवी की पूजा की जाती है। इसलिए चौथे दिन यानि शनिवार को नीले, आसमानी कपड़े पहनने चाहिए।

Read more: ट्रेंच कोट ड्रेस फैशन अपनाएं और बॉलीवुड ऐक्‍ट्रेसेस जैसा लुक पाएं

पांचवें दिन
navratri colour inside

नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कन्दमाता की उपासना की जाती है। ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी का कहना हैं कि इस दिन यानि पांचवें दिन यानि रविवार को आपको लाल एवं आरेंज रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन अगर लाल रंग पहना जाए तो वो बहुत ही शुभ होता है। नवरात्रि में यह रंग बहुत ही शुभ माना जाता है।

छठें दिन
navratri colour inside

मां दुर्गा के छठें स्वरूप का नाम कात्यानी देवी है। इस दिन मां कात्यानी देवी का पूजा-अर्चना की जाती है। सोमवार को यानि छठे दिन गुलाबी एवं श्वेत। ये रंग शान्ति और शुद्धता का रंग है। ये रंग सिर्फ डांडिया के उत्सव ही नहीं बल्कि कहीं भी पहनें आपका दिन अच्छा बन जाएगा। 

सातवें दिन
navratri colour inside

नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन यानि मंगलवार को महरुन, आरेंज। यह रंग भी पहनना भी नवरात्रि में बहुत ही शुभ माना जाता है।

आठवें दिन
navratri colour inside

आठवें दिन दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी हैं। बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

 

नौवें दिन
navratri colour inside

नवरात्र के नौवें दिन नौवें स्वरूप मां सिद्धदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धदात्री का रंग गोरा माना जाता है। गुरुवार पुन: पीले रंग के कपड़े पहनें। तो देर किस बात की आप भी ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी के बताए रंगों के कपड़े पहने और इस न‍वरात्रि मां दुर्गा को खुश कर लें। 

 

Recommended Video

Disclaimer