herzindagi
image

Mehndi Function Outfits: अपनी मेहंदी फंक्शन के लिए खरीदें ये लहंगा चोली, फोटो आएगी परफेक्ट

 मेहंदी फंक्शन की दिन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हाथों में मेहंदी लगने के बाद अच्छी-अच्छी तस्वीरें खींची जाती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप लेटेस्ट ट्रेंड के कपड़ों को स्टाइल करें, ताकि आपका लुक अच्छा लगे।
Updated:- 2024-10-17, 11:48 IST

Lehenga Designs For Bride: दुल्हन के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है। लेकिन वो शादी के दिन से ज्यादा पहले होने वाले फंक्शन को एन्जॉय करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन वो अपनी फैमिली के साथ चीजों को एन्जॉय करती हैं। इसके लिए वो अलग तरह के आउटफिट्स को भी स्टाइल करती हैं। मेहंदी फंक्शन में पहनने के लिए आप लहंगा चोली को खरीदकर वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन वाले लहंगा चोली को आप वियर कर सकती हैं।

सीक्वेंस एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा चोली

Sequence work lehenga

आप अपने मेहंदी फंक्शन में स्टाइल करने के लिए सीक्वेंस एंब्रॉयडरी वर्क वाले लहंगा चोली को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लहंगा चोली में आपको पूरे में हैवी वर्क वाला डिजाइन मिलेगा। साथ में नेट का दुपट्टा मिलेगा। इसे पहनने के बाद आप भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर नजर आएंगी। आप इस तरह लहंगे को कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ खरीदें, ताकि मेहंदी लगाने में आपको आसानी हो सके। इसमें आप कलर ग्रीन ही खरीदें ये मेहंदी फंक्शन के लिए बेस्ट रहेगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।

थ्रेड वर्क वाले लहंगा चोली डिजाइन

Thread work lehenga

आप अपने मेहंदी फंक्शन के लिए थ्रेड वर्क वाले लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे के ब्लाउज से लेकर लहंगे में भी सेम वर्क आता है। साथ ही, इसके साथ दुपट्टा अलग डिजाइन के साथ मिलता है। इससे आपका लुक कुछ अलग नजर आता है। इसके साथ आप कॉन्ट्रास्ट करके ज्वेलरी को स्टाइल करें। फिर इसके साथ मेकअप लुक को भी उसी हिसाब से क्रिएट करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के लहंगा चोली को आप 2,000 से 2,500 रुपये में मिल जाएंगे।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs : शादी के मौके पर बेस्ट हैं ये शिबोरी प्रिंट वाले सिल्क लहंगे, देखें डिजाइंस 

कलमकारी प्रिंट डिजाइन वाले लहंगे

Kalamkari lehenga

आप स्टाइल करने के लिए कलमकारी प्रिंट वाले लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे को आप अपने मेहंदी फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इस पूरे लहंगे में प्रिंटेड डिजाइन मिलेगा। इसका दुपट्टा भी आपको प्रिंट में ही मिलेगा। इससे आपका लुक थोड़ा अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको 1,500 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे। इसके साथ आप गोल्डन ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs : खास मौकों पर स्टाइल करें ये हैवी बॉर्डर वाले लहंगे, देखें लेटेस्ट डिजाइंस 

इस बार अपने मेहंदी फंक्शन में इन लहंगा चोली को स्टाइल करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra/ LOOKNBOOK ART,FABPIXEL

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।