Lehenga Designs: शादी का लहंगा खरीदने का बना रही हैं प्लान, तो सुरभि ज्योति के लुक पर डालें नजर
-1730113301514.webp)
शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। इस दिन के लिए लड़कियां पहले से ही तैयारियां कर लेती हैं। अपने लिए आउटफिट खरीदती हैं। लेकिन शादी का लहंगा बेहद खास होता है। इस दिन के लिए हम कई सारी मार्केट को एक्सप्लोर करते हैं और ऐसे डिजाइन को सर्च करते हैं। जिन्हें वियर करके हम अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसके लिए आप सुरभि ज्योति के लहंगा लुक से आइडिया ले सकती हैं। अपनी शादी में उन्होंने बेहद खूबसूरत लहंगा स्टाइल किया है। चलिए आपको बताते हैं इस लहंगे की खासियत और किस तरह का लहंगा आप भी खरीद सकती हैं।
सुरभि ज्योति का ब्राइडल लहंगा लुक (Bridal Lehenga Designs For Bride)

सुरभि ज्योति की हाल ही में शादी संपन्न हुई है। अपने इस खास दिन के लिए सुरभि ज्योति ने रेड और ऑरेंज कलर के लहंगे को स्टाइल किया है। इस लहंगे में वो बेहद खूबसूरत लग रहा है। आपको बता दें कि इस लहंगे को हाउस ऑफ नीता लुल्ला ने डिजाइन किया है। इसमें जरी और टैसल वर्क को किया गया है। लाल-ऑरेंज कलर के लहंगे में सुरभि बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। इस लहंगे के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल वर्क वाले ब्लाउज को वियर किया है। इसमें बारीक फ्लोरल जरी डिटेल्स अच्छे से की गई थी। इसके साथ उन्होंने कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे को वियर किया है। लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए साथ में एमरल्ड वाली कुंदन मीनाकारी वर्क ज्वेलरी को स्टाइल किया है। हाथों में चूड़ा वियर किया है।
इस तरह के लहंगे की करें खरीदारी
-1730113763849.jpg)
आप भी अपने ब्राइडल लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए जरी वर्क वाले लहंगे की खरीदारी कर सकती हैं। इससे आपका लुक और भी अच्छा लगेगा। आप इस तरह के वर्क को आप खुद भी कस्टमाइज्ड करा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इसमें वेलवेट में थ्रेड वर्क भी ले सकती हैं। इसके साथ ब्लाउज भी आपको सेम डिजाइन में मिल जाएंगे। मार्केट में इस तरह के लहंगे की शुरुआत आपको 10,000 से हो जाती है, जो 40,000 तक जाती है।
इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs: चबी हैं आप तो लहंगे के इन डिजाइंस को न करें नजरअंदाज, आपके लुक में डालेंगे नई जान
पेस्टल कलर लहंगे को भी कर सकती हैं स्टाइल
आप अपने शादी के लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए पेस्टल कलर के लहंगे को भी वियर कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे भी पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपका लुक भी सुंदर नजर आएगा। इस तरह के लहंगे में आपको कई सारे पेस्टल कलर मिल जाएंगे। साथ ही, आपका लुक इसमें भी अच्छा लगेगा। कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज और दुपट्टा भी वियर कर पाएंगी। इसके साथ ज्वेलरी भी पहन सकती हैं। मार्केट में इस तरह के लहंगे में आपको कई सारी वैरायटी और कलर कंट्रास्ट में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: पीले रंग के लहंगे के साथ बालों में लगाएं इस कलर के फूल, हेयर स्टाइल लगेगा सुंदर
इस बार अपनी शादी के लिए खरीदें ऐसे लहंगे। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपकी तस्वीरें शादी में अच्छी लगेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।