Mon Oct 12, 2026 | Updated 03:14 PM IST

Navratri 2026: पुरानी साड़ी से घर पर बनाएं डांडिया स्पेशल चनिया चोली, जानें आसान तरीका

नवरात्रि में पुरानी साड़ी से घर पर ही खूबसूरत चनिया चोली बनाने के आसान तरीके जानें। यह आपको भीड़ से अलग और अनोखा लुक देगा, साथ ही पैसे भी बचाएगा।
Updated:- 2026-10-12, 13:24 IST
chaniya choli from old saree for dandiya night (AI)

नवरात्रि का त्योहार गरबा और डांडिया की मस्ती के बिना अधूरा सा लगता है। इस खास मौके पर हर कोई खूबसूरत और सबसे अलग दिखना चाहता है। अगर आप भी इस नवरात्रि डांडिया नाइट के लिए नया लहंगा खरीदने का मन बना रही हैं, तो रुकिए। आप अपनी किसी पुरानी साड़ी का इस्तेमाल करके घर पर ही बेहद सुंदर और अलग लुक वाली चनिया चोली तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि बिना ज्यादा पैसे खर्च किए पुरानी साड़ी से चनिया चोली बनाने के सबसे आसान और बेहतरीन तरीके क्या हैं? जानते हैं आगे...

बिना कटिंग के साड़ी से लहंगा कैसे बनाएं?

  • अगर आपके पास कोई ऐसी साड़ी है, जिसे आप काटना नहीं चाहती और सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो यह तरीका आपके लिए सबसे सही है। इस तरकीब से आपकी साड़ी भी बची रहेगी और लहंगा भी तैयार हो जाएगा।
  • सबसे पहले एक मजबूत कॉटन या साटन का पेटीकोट पहने और उसे कमर पर अच्छी तरह कसकर बांध ले, ताकि लहंगे का वजन आराम से संभल सके।

1 - 2026-10-12T130808.357

  • साड़ी का एक सिरा पकड़ें और पूरी साड़ी की छोटी-छोटी प्लेट्स बनाकर अपनी कमर के चारों तरफ पेटीकोट में डालते जाएं। प्लेट्स को पास-पास रखे ताकि नीचे अच्छा घेरा दिखे।
  • डांडिया और गरबा खेलते समय लहंगा खुले नहीं, इसके लिए हर दो-तीन प्लेट्स के बाद अंदर से सेफ्टी पिन जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- Garba 2026: पहली बार जा रही हैं डांडिया इवेंट में? जान लें ये जरूरी बातें

  • साड़ी के बचे हुए पल्लू को सीने पर दुपट्टे की तरह ले सकती हैं या फिर अलग से कोई शीशे के काम वाला कच्छी दुपट्टा भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • कमर पर साड़ी के मुड़े हुए हिस्सों को छुपाने और लुक को बेहतर बनाने के लिए एक खूबसूरत कमरबंद या गोटा पट्टी वाली बेल्ट बांध लें।

सिलाई करके बनाएं ज्यादा घेरेदार कलियों वाला लहंगा

अगर आप ज्यादा घेरे वाला और पूरी तरह सिला हुआ लहंगा पसंद करती हैं, तो साड़ी को काटकर कलियों वाला लहंगा बना सकती हैं।

  • ज्यादा घेरे और अच्छे फैलाव के लिए बांधनी, जोर्जेट, सिल्क या शिफोन की पुरानी साड़ियां सबसे सही रहती हैं।
  • साड़ी को त्रिकोण या पट्टी के आकार में कई कलियों में काट लें। कलियों को आपस में जोडने से लहंगे का घेरा बहुत बड़ा और सुंदर बनता है।
  • कलियों को जोडने के बाद नीचे के हिस्से पर गुजराती शीशे के काम वाली पट्टी, पम-पम या जरी का बार्डर सिल लें।
  • कमर को सही आकार देने के लिए अंदर सख्त कैनवास पट्टी लगाएं और उसमें डोरी या हुक की व्यवस्था करें।
  • साड़ी के बचे हुए कपड़े या किसी अलग रंग के कपड़े से मैचिंग चोली सिलवा लें। इसके साथ किसी अलग रंग का चमकदार दुपट्टा इस्तेमाल करें।

2 - 2026-10-12T125621.661

निष्कर्ष

पुरानी साड़ी से चनिया चोली बनाना न सिर्फ आपके पैसे बचाता है, बल्कि आपको भीड़ से अलग और अनोखा लुक भी देता है। चाहे आप बिना काटे साड़ी लपेटने की तरकीब अपनाएं या फिर सिलकर कलियों वाला लहगा बनाएं, दोनों ही तरीकों से आपका नवरात्रि लुक बेहद खास दिखेगा

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में इन जगहों पर होगी शानदार Garba Night, नोट कर लें पूरी लिस्ट।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या बिना साड़ी काटे लहंगा बनाया जा सकता है?
हां, सही पेटीकोट पहनकर साड़ी को कमर के चारों तरफ प्लेट्स बनाकर पिन की मदद से बिना काटे भी लहंगा बनाया जा सकता है।
डांडिया खेलते समय लहंगा खुले नहीं इसके लिए क्या करें?
प्लेट्स बनाते समय हर कुछ दूरी पर मजबूत सेफ्टी पिन लगाएं और कमर पर बेल्ट या कमरबंद कसकर बांध लें।
पुरानी साड़ी के बचे कपडे का क्या इस्तेमाल कर सकते हैं?
बचे हुए कपडे से आप मैचिंग चोली, पोटली बैग या फिर दुपट्टे के बार्डर तैयार कर सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।