Garba 2026: पहली बार जा रही हैं डांडिया इवेंट में? जान लें ये जरूरी बातें
-1791716240268.webp)
शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही 9 दिनों तक गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिलती है। हर शहर में अलग-अलग जगहों पर कई पंडाल सजते हैं, जहां लड़कियां रात के समय गरबा खेलने जाती हैं। अगर आप भी इस साल पहली बार गरबा पंडाल में डांडिया खेलने के लिए जा रही हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद खास हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी छोटी-छोटी बातों के बारे में बताएंगे, जिनका आपको खास ध्यान रखना चाहिए।
गरबा नाइट में जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
कई बार डांस के दौरान पसीना आना, कपड़ों में खिंचाव होना या डांडिया खेलते वक्त असहज महसूस होना जैसी बातें पूरा मजा खराब कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप पूरी रात बिना किसी परेशानी के खुलकर गरबा खेलना चाहती हैं, तो नीचे बताई गई जरूरी बातों का खास ध्यान रखें।
1. स्टाइल के साथ कंफर्टेबल आउटफिट चुनें
अगर आप इससे पहले कभी भी डांडिया खेलने के लिए नहीं गई हैं और इस बार पहली बार जा रही हैं, तो सिर्फ फैशन को ही ध्यान में न रखें। स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट का भी ध्यान रखें। बहुत ज्यादा भारी-भरकम वर्क और चुभने वाली चनिया-चोली के बजाय आप कॉटन की या हल्की चनिया-चोली चुन सकती हैं।
2. सही फुटवियर का चुनाव करें
अगर आप चनिया-चोली के हिसाब से मैचिंग फुटवियर पहन रही हैं, तो चुनाव करते समय गड़बड़ी न करें। सही और फ्लैट फुटवियर आपको पूरी रात कंफर्ट देने में मदद करेगा। गलत फुटवियर की वजह से आपके पैरों में छाले, सूजन या दर्द हो सकता है, इसलिए कोल्हापुरी चप्पल या मोजड़ी ही चुनें।
3. बेसिक डांडिया स्टेप्स पहले से सीखें
अगर आप पहली बार डांडिया खेलने जा रही हैं, तो पंडाल में जाने से पहले कुछ बेसिक डांडिया स्टेप्स घर पर ही सीख लें ताकि वहाँ जाने के बाद अजीब महसूस न हो। आप चाहें तो ऑनलाइन वीडियो देखकर 2 ताली या 3 ताली जैसे बेसिक स्टेप्स की प्रैक्टिस कर सकती हैं।
4. लाइट मेकअप और इमरजेंसी किट साथ रखें
गरबा नाइट में पहली बार जा रही हैं, तो बहुत ज्यादा हैवी मेकअप करने से बचें। इसके बजाय आप लाइट मेकअप करें। साथ ही अपने पर्स में कुछ जरूरी सामान रखें जैसे - सेफ्टी पिन्स, ब्लोटिंग पेपर या टिशू पेपर, छोटा परफ्यूम, बैंड-एड और फेवीक्विक जैसी छोटी-छोटी चीजें आपको किसी भी इमरजेंसी में परेशानी से बचा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- न पैसे लगेंगे न AI की जरूरत! ऐसे बनाएं डांडिया और गरबा नाइट का डिजिटल व्हाट्सएप Invitation Card
5. सुरक्षा और समय का ध्यान रखें
सबसे आखिरी और जरूरी बात, अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ वाली अनजानी जगहों पर अकेले जाने से बचें। इसके अलावा, इवेंट का टिकट पहले से ही अपने साथ रखें और एंट्री टाइम से थोड़ा पहले पहुंचें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
निष्कर्ष: नवरात्रि के दौरान अगर आप डांडिया नाइट में पहली बार जा रही हैं, तो घबराने की बजाय ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखें। ये छोटी-छोटी बातें आपकी गरबा नाइट को यादगार बना देंगी और आप बिना किसी परेशानी के उत्सव का पूरा आनंद ले पाएंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।