Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    नवरात्रि में आप भी लगा सकती हैं ये आसान और जल्‍दी लग जाने वाली मेहंदी डिजाइंस

    नवरात्रि पर अगर आप भी हाथों में सुंदर मेहंदी डिजाइन लगाने की सोच रहीं है, तो आप खुद से मेहंदी की ये आसान डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। 
    author-profile
    • Style Talk
    • Editorial
    Updated at - 2022-09-29,11:25 IST
    Next
    Article
    navratri mehndi design

    नवरात्रि का त्योहार सिर्फ दुर्गा पूजा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस दौरान देश भर में लोग कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी करते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा प्रमुख डांडिया नाइट और गरबा खेलने की उत्सुकता लोगों में नजर आती है। महिलाएं इस दौरान तरह-तरह के स्टाइलिश कपड़े पहनती हैं और सजती-संवरती हैं। सजने-संवरने में मेहंदी लगाना भी एक जरूरी स्टेप है। तो इस मौके पर आज हम आपके के साथ शेयर करेंगे मेहंदी की कुछ डिजाइन्स, जिनसे आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी। साथ ही आपके श्रृंगार में चार चांद लग जाएंगे। 

    बेल मेहंदी 

    bail mehndi design

     जिन महिलाओं को हैवी मेहंदी डिजाइन पसंद नहीं होती है, उनके लिए बेल डिजाइन एकदम बेस्ट और क्विक ऑप्शन है। इस डिजाइन को बस लगाने के लिए आपको अलग-अलग पैटर्न की बेल मेहंदी डिजाइन को चुनना होगा। डिजाइन में ट्विस्ट देने के लिए आप बेल रिंग फिंगर में भी लगवा सकती हैं। इससे डिजाइन और भी ज्यादा अच्छी लगेगी। साथ ही,अगर आप ये डिजाइन खुद लगाती हैं तो ये बेल मेहंदी आप 10 मिनट में लगा सकते हैं। अगर आप बाहर से लगवाने की सोच रही हैं तो आप इसे 150 रुपये में लगवा सकती हैं। 

    इसे जरूर पढ़ेंःईद पर लगाएं अपने हाथों में ये सुंदर मेहंदी के डिजाइन 

    ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन 

    bracelet mehndi design

    इस तरह का डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इस मेहंदी को ब्रेसलेट डिजाइन यूनिक और मॉडर्न लुक देता है। ये मेहंदी डिजाइन दोनों हाथों पर बैक या फ्रंट दोनों साइड पर लगाई जा सकती है। 

    ब्रॉड लीफ मेहंदी डिजाइंस

    leaf mehndi design

    आप इस डिजाइन को केवल ब्रॉड लीफ बना कर पूरा कर सकती हैं। आप पत्तियों को मेहंदी से भर सकती हैं या फिर पत्‍ती के अंदर कोई महीन डिजाइन भी बना सकती हैं। 

    चेक मेहंदी डिजाइंस

    check mehndi design

    चेक वाली मेहंदी महिलाओं को काफी पसंद होती है। इस तरह की मेहंदी लगाने में कम समय लगता है और मेहंदी रचने के बाद हाथ भी बहुत ज्यादा सुंदर लगते हैं।

    Recommended Video

    अरेबिक मेहंदी डिजाइन

    अरेबिक मेहंदी डिजाइन काफी अच्छी लगती हैं। आप इस डिजाइन में मोर, फूल पत्ती भी लगा सकती हैं। बाजार में आप इसे 250 रुपये तक में आराम से लगवा सकती हैं। साथ ही, यदि आप मेहंदी लगाने में माहिर है तो आप खुद इस तरह की मेहंदी डिजाइन घर पर  20 से 25 मिनट में लगा सकती हैं।

    उम्‍मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

    Image Credit: Instagram

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi