Navratri Day 6 Green Outfits: मां कात्यायनी के पूजन पर पहनें ये 6 स्टाइलिश ग्रीन ड्रेसेस, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा के दौरान अगर आप भी हरे रंग के एथनिक आउटफिट्स की तलाश में हैं, तो आपके लिए कुछ ट्रेंडी ग्रीन एथनिक वियर बेस्ट साबित हो सकते हैं।
Updated:- 2026-10-15, 14:25 IST
image

Navratri Day 6 Green Outfits शारदीय नवरात्रि के दौरान होने वाले नौ दिवसीय उत्सव में हर दिन मां दुर्गा के एक विशेष स्वरूप की पूजा की जाती है। बात करें छठे दिन की, तो नवरात्रि का छठा दिन मां दुर्गा के स्वरूप 'मां कात्यायनी' को समर्पित होता है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी नवरात्रि के छठे दिन मंदिर दर्शन, घर की पूजा या ऑफिस में पहनने के लिए ग्रीन कलर के एथनिक वियर ढूंढ रही हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ ट्रेंडी एथनिक वियर बताएंगे, जो आपके नवरात्रि लुक को बेहद शानदार बना देंगे।

Navratri Day 6 Green Outfits: मां कात्यायनी के पूजन पर पहनें ये 6 स्टाइलिश ग्रीन ड्रेसेस

इस साल अपने नवरात्रि लुक को यादगार बनाने के लिए आप छठे दिन कुछ ट्रेंडी एथनिक आउटफिट्स ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 6 ट्रेंडी और ग्रेसफुल ग्रीन आउटफिट आइडियाज के बारे में।

1. Outfit 1: हैवी गोटा-पट्टी अनारकली विथ शरारा सेट

गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए पिस्ता ग्रीन या ब्राइट ग्रीन कलर की गोटा-पट्टी अनारकली विथ शरारा सेट बहुत ही शानदार ऑप्शन हो सकता है। पंडाल में गरबा करते समय यह ब्राइट ग्रीन अनारकली हर किसी का ध्यान खींच लेगी। इसमें कुर्ते के घेरे पर गोटा-पट्टी की हैवी लेयर्स दी गई हैं, जो इसे और खास बनाती हैं।

स्टाइलिंग टिप्स: इस कुर्ते के साथ मैचिंग गोटा वर्क वाला फ्लेयर्ड शरारा या गरारा पेयर करें, जो आपको हैवी लुक देने में मदद करेगा। इसके साथ आप बड़े एंटीक गोल्ड झुमके या चांदबाली पहन सकती हैं। बालों को हाफ-अप क्राउन लुक में सेट करें और पैरों में एम्बेलिश्ड जूती या ब्लॉक हील्स कैरी करें।

4 (51)

(image credit: pinterest/Etsy) 

2. Outfit 2: प्लेन ग्रीन शरारा सूट

नवरात्रि के छठे दिन सुबह की पूजा या पारंपरिक अनुष्ठानों के लिए आप इस तरह का प्लेन शरारा सूट ट्राई कर सकती हैं। स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ लॉन्ग रफल स्लीव्स वाला यह आउटफिट आपके नवरात्रि लुक को बेहद ग्रेसफुल बना देगा।

स्टाइलिंग टिप्स: स्वीटहार्ट नेकलाइन होने की वजह से गले में हल्का कुंदन चोकर या केवल पर्ल ड्रॉप्स वाले इयररिंग्स बहुत सुंदर लगेंगे। इसके अलावा आप रेड या प्लम लिपस्टिक के साथ खूबसूरत जुड़ा बना सकती हैं।

shara

3. Outfit 3: पर्ल वर्क सलवार सूट

एथनिक वियर में थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह का पर्ल वर्क सलवार सूट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के सलवार सूट को हर तरह की हाइट वाली महिलाएं आसानी से कैरी कर सकती हैं। आपको ऐसा सूट बाजार में रेडीमेड मिल जाएगा या आप कपड़ा खरीदकर टेलर से सिलवा सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप्स: ऐसे सूट के साथ डैंगलर इयररिंग्स और एक हाथ में हैवी कड़ा बहुत सुंदर लगेगा। नवरात्रि में डे-टाइम फंक्शंस, पूजा या ऑफिस पहनकर जाने के लिए यह बेस्ट है। इसके साथ आप बालों की चोटी बनाकर परांदा लगा सकती हैं।

sal

(image credit: AI) 

4. Outfit 4: पन्ना ग्रीन सिल्क या बनारसी साड़ी

नवरात्रि के छठे दिन आप सुबह की पूजा के लिए डार्क एमेरल्ड ग्रीन या बॉटल ग्रीन रंग की बनारसी सिल्क साड़ी चुन सकती हैं। यह सबसे रॉयल ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ आप गोल्डन जरी वर्क वाला कंट्रास्ट ब्लाउज पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप्स: इस तरह की खूबसूरत साड़ी के साथ आप हाथों में स्टेटमेंट रिंग्स और कानों में लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स पहन सकती हैं। इसके अलावा बालों को सॉफ्ट साइड-स्वैप्ट कर्ल्स में खुला छोड़ दें, यह एक परफेक्ट नवरात्रि लुक देगा।

sar

(image credit: pinterest/Etsy) 

यह भी पढ़ें- Plain Salwar Suit for Summer: प्लेन सलवार सूट के ये ट्रेंडी डिजाइंस देंगे सादगी में भी कमाल का लुक, हर फंक्शन में पहनने के लिए हैं बेस्ट

5. Outfit 5:  क्लासिक ग्रीन फारसी सलवार सूट

आप चाहें तो नवरात्रि के छठे दिन सबसे अलग दिखने के लिए ग्रीन फारसी सलवार सूट ट्राई कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के साथ आपके फेस्टिवल लुक में चार चांद लगा देगा। इसे आप ऑफिस से लेकर घर में होने वाली दुर्गा पूजा के दौरान भी पहन सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप्स: फारसी सलवार सूट के साथ आप पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी, लक्ष्मी हार या मैजेंटा-गोल्ड कॉम्बिनेशन के झुमके पहन सकती हैं। इसके अलावा आप बालों का लो-बन बनाकर उसमें ताजे मोगरे का गजरा भी लगा सकती हैं।

f

(image credit: pinterest/Etsy) 

6. Outfit 6: इंडो-वेस्टर्न धोती स्टाइल आउटफिट

यंग गर्ल्स अगर नवरात्रि के छठे दिन के लिए कुछ नया ढूंढ रही हैं, तो इस बार आप कुछ हटके ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप पैरेट ग्रीन रंग का धोती कुर्ता सेट पहन सकती हैं। यह लुक दिखने में जितना कूल और ट्रेंडी है, पहनने में उतना ही आरामदायक भी लगता है।

स्टाइलिंग टिप्स: इसके साथ आप हैवी ऑक्सीडाइज्ड या कुंदन चांदबाली पहनें और कलाई में पतले कड़े कैरी करें। मिनिमल फैशन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह सूट हर छोटे-बड़े मौके पर आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

dd

यह भी पढ़ें- ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनने के स्टाइलिश तरीके पढ़ें यहां, हर लुक के साथ परफेक्ट मैच करेगा

निष्कर्ष: नवरात्रि का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार आप नवरात्रि के छठे दिन यानी मां कात्यायनी की पूजा के दौरान ऊपर बताए गए एथनिक आउटफिट्स में से अपनी पसंद का कोई भी आउटफिट ट्राई कर सकती हैं, जो आपको परफेक्ट और कंफर्टेबल लुक देगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

FAQ
नवरात्रि के छठे दिन किस रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है?
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है और इस दिन हरा रंग पहनना बेहद शुभ और समृद्धिदायक माना जाता है।
क्या हरे रंग के लहंगे के साथ लाल या गुलाबी दुपट्टा मैच किया जा सकता है?
जी हां, डार्क ग्रीन कलर के साथ रानी पिंक या मरून रंग का दुपट्टा बहुत ही सुंदर और शाही कंट्रास्ट देता है।
हल्के हरे रंग की साड़ी के साथ किस तरह की ज्वेलरी अच्छी लगेगी?
पेस्टल या हल्के हरे रंग के साथ पर्ल या डायमंड जैसी हल्की ज्वेलरी बहुत क्लासी लुक देती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

Navratri Day 6 Green Outfit Ideas: एथनिक आउटफिट्स। नवरात्रि पूजा में पहनने के लिए ड्रेसेस