Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

Plain Salwar Suit for Summer: प्लेन सलवार सूट के ये ट्रेंडी डिजाइंस देंगे सादगी में भी कमाल का लुक, हर फंक्शन में पहनने के लिए हैं बेस्ट

Plain Salwar Suit for Summer:  इन दिनों अधिकतर महिलाओं में प्लेन सलवार सूट का क्रेज काफी देखा गया है। अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए सलवार सूट की तलाश में है, तो इस खबर में हम आपको कुछ लेटेस्ट प्लेन सलवार सूट डिजाइंस बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे। 
Updated:- 2026-06-07, 09:40 IST
image

अधिकतर महिलाएं गर्मी के मौसम में लाइटवेट आउटफिट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी जींस या पैंट पहनकर बोर हो गई है और ऐसे आउटफिट की तलाश में है, जिसे पहनकर आप कंफर्टेबल फील करें, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट प्लेन सलवार सूट डिजाइंस बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

लाइम ग्रीन प्लेन गोटा पट्टी वर्क सलवार सूट

अगर आपको भी हल्के और ढीले ढाले कपड़े पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप इस तरह के लाइम ग्रीन प्लेन गोटा पट्टी वर्क सलवार सूट को शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं, साथ ही स्टाइलिश और डिफरेंट लुक भी पा सकती है। ऐसे सलवार सूट के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके लिए बेस्ट होंगे।

5 - 2026-06-06T160924.130

गुलाबी रंग का सॉलिड कुर्ता सलवार सूट

आपके लिए इस तरह का गुलाबी रंग का सॉलिड कुर्ता सलवार सूट भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान से खरीद सकती है या फिर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसे सूट के डिजाइंस मिल जाएंगे। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

4 - 2026-06-06T160925.644

ब्लैक वी-नेक थ्रेड वर्क वाला सलवार सूट

अगर आप भी इस साल गर्मी के मौसम में सिंपल लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट ब्लैक वी-नेक थ्रेड वर्क वाला सलवार सूट बेस्ट हो सकते हैं। इसमें ना तो एंब्रॉयडरी है और ना ही कोई मोती वर्क है। ऐसे में यह सिंपल सूट गर्मी के मौसम में पहनने के लिए सबसे सही विकल्प हो सकता है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

! (5)

यह भी पढ़ें- Salwar Suit Designs: गर्मियों में शामिल करें कॉटन सलवार सूट के नए डिजाइंस, कंफर्ट के साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक

फ्यूशिया प्लेन सलवार सूट

अगर आपको भी सलवार सूट पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक सलवार सूट शामिल करती हैं, तो अब अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप फ्यूशिया प्लेन सलवार सूट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे प्लेन सलवार सूट के डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में कपड़े की दुकान पर मिल जाएंगे या आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।  

2 - 2026-06-06T160928.366

टील रंग का कढ़ाईदार सेक्विन सलवार सूट

आपके लिए इस तरह का टील रंग का कढ़ाईदार सेक्विन सलवार सूट भी परफेक्ट हो सकता है, जो गर्मी के मौसम में पहनने के लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन रहेगा। इसे आप बाजार से कपड़ा खरीदकर किसी भी टेलर से बनवा सकती हैं। इस तरह के सूट डिजाइन इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट रहेंगे।

3 - 2026-06-06T160927.186

यह भी पढ़ें- Salwar Suit Designs for Summer: डेली वियर में जींस नहीं ट्राई करें सलवार सूट के ये 5 डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : myntra/Anouk/LOVE OF FASHION/Tikhi Imli/Thread & Button

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।