Navratri Dandiya Look 2026: रंगों के साथ मैच करें ये स्टाइलिश ज्वेलरी, डांडिया नाइट्स में लगेंगी सबसे अलग

नवरात्रि में नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा के साथ गरबा और डांडिया का भी खूब क्रेज रहता है। इन दिनों महिलाएं अपने कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक, हर चीज को खास बनाना चाहता है। नवरात्रि के नौ रंगों के हिसाब से कपड़े पहनने का ट्रेंड भी काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस बार हर दिन अपने लुक में कुछ नया करना चाहती हैं, तो कपड़ों के रंग के साथ ज्वेलरी को मैच कर सकती हैं।
नवरात्रि के रंगों के साथ पहनें ये ज्वेलरी
कभी मोतियों वाला नेकलेस, तो कभी बड़े झुमके या खूबसूरत ब्रेसलेट आपके लुक को खास बना सकते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि नवरात्रि के रंगों के साथ किस तरह की ज्वेलरी अच्छी लगेगी? हालांकि, नवरात्रि का तीसरा दिन है। ऐसे में हम आपको इसी हिसाब से ज्वेलरी के बारे में बताएंगे-
1. रेड आउटफिट के साथ बड़े झुमके
नवरात्रि के तीसरे दिन यानी आज आप रेड कलर के लहंगे या चनिया चोली के साथ स्टोन वाले बड़े झुमके पहन लें। अगर नेकलेस भी पहनना है, तो ऐसा डिजाइन देखें जो गले पर ज्यादा हैवी न लगे। इससे आपका पूरा लुक सुंदर दिखेगा और डांडिया खेलते समय भी आप स्टाइलिश लगेंगी।
image credit- pinterest/Farunosh
2. रॉयल ब्लू के साथ ब्रेसलेट
चौथे दिन आप रॉयल ब्लू साड़ी या लहंगे के साथ मोर के डिजाइन वाला स्टोन ब्रेसलेट पहन सकती हैं। इसके साथ छोटे ईयररिंग्स पहन लें। बालों में बन बना लें या बालों को पीछे की ओर बांध लें, ताकि ज्वेलरी साफ नजर आए।
यह भी पढ़ें: Garba 2026: ऑफिस के बाद सीधे जाना है गरबा? इन 5 आसान हैक्स से मिनटों में पाएं फेस्टिव लुक
3. येलो आउटफिट के साथ रिंग और छोटे ईयररिंग्स
पांचवे दिन अगर आप येलो अनारकली सूट या कुर्ता सेट पहन रही हैं तो डायमंड के छोटे ईयररिंग्स और एक खूबसूरत रिंग पहन लें। हाथों में पतली-पतली चूड़ियां भी पहन सकती हैं। इससे आपको फेस्टिव लुक मिलेगा।
image credit- pinterest/estyuk
4. ग्रीन के साथ स्टाइलिश ब्रेसलेट पहनें
छठे दिन डार्क ग्रीन कलर की साड़ी या लहंगे के साथ स्टोन वाला ओवल ब्रेसलेट पहन लें। इसके साथ ईयररिंग्स को सिंपल रखें, ताकि ज्वेलरी ज्यादा भरी-भरी न लगे। यह लुक गरबा नाइट के लिए अच्छा रहेगा।
5. ग्रे आउटफिट के साथ ट्राई करें डायमंड स्टड्स
नवरात्रि के सातवें दिन अगर आपने ग्रे या सिल्वर-ग्रे कलर का आउटफिट पहना है, तो उसके साथ छोटे डायमंड स्टड ईयररिंग्स और रिंग पहन लें। वहीं, हाथ में एक सुंदर क्लच लेकर आप अपने लुक को और यूनिक बना सकती हैं।
6. बैंगनी कलर के साथ पहनें लंबे ईयररिंग्स
आठवें दिन बैंगनी रंग की साड़ी या लहंगे के साथ स्टोन वाले लंबे झुमके पहन सकती हैं। अगर ईयररिंग्स बड़े हैं, तो गले में हैवी नेकलेस पहनने से बचें। इससे ज्वेलरी और कपड़ों दोनों की खूबसूरती बनी रहेगी।
image credit- pinterest/etsyuk
7. मोरपंखी ग्रीन कलर के साथ स्टेटमेंट रिंग
आप नवरात्रि के नौवें दिन मोरपंखी ग्रीन कलर की साड़ी या लहंगे के साथ अलग डिजाइन वाली बड़ी रिंग पहन सकती हैं। इस कलर के साथ ग्रोल्डन या कलरफुल स्टोन वाली ज्वेलरी अच्छी लगेगी। बस ध्यान रहे कि बाकी एक्सेसरीज को सिंपल रखें।
डांडिया नाइट के लिए स्टाइलिंंग टिप्स
| आउटफिट की नेकलाइन | बेस्ट ज्वेलरी टाइप | ज्वेलरी का मैटेरियल | काम की टिप्स |
| डीप वी-नेक | चौड़ा चोकर या V-शेप नेकलेस | ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर या एंटीक गोल्ड | हैवी नेकलेस के साथ इयररिंग्स हमेशा छोटे पहनें |
| बोट नेक या बंद गला | सिर्फ लंबे हैवी झुमके या इयररिंग्स | कलरफुल बीड्स या मीनाकारी | गले में कुछ न पहनें, ताकि गले का कट साफ दिखे |
| राउंड नेक | शॉर्ट कॉलर नेकलेस या बड़ा पेंडेंट | पर्ल या स्टोन वर्क | डांडिया खेलते वक्त ज्वेलरी पर इयरबड्स से थोड़ा पाउडर लगाएं, इससे पसीने से कालापन नहीं आएगा |
| स्लीवलेस | हैवी कड़ा या ब्रेसलेट सेट | थ्रेड वर्क या ऑक्सीडाइज्ड | कपड़ों में थ्रेड या मिरर वर्क ज्यादा हो तो ज्वेलरी सिंप रखें ताकि धागे में न उलझे |
ज्वेलरी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप डांडिया नाइट में जाने के लिए ज्वेलरी देख रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे-
- अगर कपड़ों पर पहले से काफी कढ़ाई और मिरर वर्क है, तो सिंपल ज्वेलरी पहनें।
- बड़े झुमके पहन रही हैं, तो नेकलेस छोटा या सिंपल रखें।
- गरबा खेलना है, तो ऐसी ज्वेलरी पहनें जो बार-बार कपड़ों या बालों में न फंसे।
- ज्वेलरी के साथ चूड़ियां, बिंदी और हेयरस्टाइल पर भी ध्यान दें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें: Garba Look: स्कर्ट और क्रॉप टॉप से बनाएं परफेक्ट गरबा लुक, 6 स्टाइलिंग आइडियाज देंगे एथनिक टच
image credit- Pinterest/etsy
- हैवी इयररिंग्स से कान दर्द कैसे रोकें?
- भारी इयररिंग्स पहनने से पहले कानों के पीछे 'इयर पैच' लगाएं या पतली चेन सपोर्ट (सहारा) का इस्तेमाल करें। इससे कानों पर खिंचाव नहीं पड़ेगा।
- पुरानी ज्वेलरी को नया लुक कैसे दें?
- अपनी पुरानी ऑक्सीडाइज्ड या एंटीक ज्वेलरी को रंग-बिरंगे धागों, गोटा-पत्ती या रंगीन मोतियों के साथ मिक्स करके पहनें। इससे आपको तुरंत एक नया और ट्रेंडी लुक मिलेगा।
- डांडिया खेलते समय ज्वेलरी कैसे संभाले?
- डांडिया खेलते समय ज्वेलरी को खिसकने या गिरने से बचाने के लिए डबल-साइडेड फैशन टेप और सेफ्टी पिन्स की मदद से उसे आउटफिट के साथ फिक्स कर लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।