मुंबई के इन मार्केट में मिलते हैं बड़े ब्रांड्स के हूबहू कॉपी बैग्स, जानें लोकेशन और बजट

ब्रांड्स के बैग्स इतने ज्यादा महंगे होते हैं कि एक कम सैलरी वाली महिलाएं अफॉर्ड नहीं कर सकती। यही कारण है कि आजकल मार्केट में इन ब्रांड्स के कॉपी बैग्स भी आने लगे हैं। खास बात यह है कि इन कॉपी बैग्स की क्वालिटी और डिजाइन इतने अच्छे से तैयार हो रहे हैं कि जल्दी खराब भी नहीं होते। मार्केट में मिल रहे ये कॉपी बैग्स बिल्कुल लग्जरी ब्रांड्स जैसे दिखते हैं। ऐसे में कम बजट में फैशनेबल दिखना चाहने वाली महिलाएं इन्हें खरीदकर अपना स्टाइल को क्लासी बना सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन मार्केट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
फैशन स्टीट (Fashion Street Mumbai)
यह मार्केट कॉलेज गर्ल्स, ऑफिस गर्ल्स और फैशन लवर्स के लिए खास है। यहां आपको हर साइज के बैग और हर ब्रांड के कॉपी बैग्स देखने को मिल जाएंगे, लेकिन ध्यान रखें कि अच्छे से बैग चेक करने के बाद ही खरीदें। यह स्ट्रीट मार्केट की तरह ही है, जिसमें बैग्स के हजारों डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। ट्रेंडी स्लिंग बैग, टोट बैग और ब्रांडेड लुक वाले हैंडबैग्स की शॉपिंग करने के लिए आप यहां जा सकती हैं। इस जगह की खास बात यह है कि आप यहां मोलभाव करके पैसे भी कम करवा सकती हैं।

क्रॉफर्ड मार्केट
इस मार्केट महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी के नाम से जाना जाता है। यह मुंबई की सबसे बड़ी होलसेल मार्केट में से भी एक माना जाता है। इसे 1869 के ब्रिटिश विरासत वाला बाजार है, जो कई सालों से लग रहा है। यह आपको बैग्स के साथ-साथ कई तरह के फैशन की चीजें बजट में मिल जाती है। बैग्स की हर तरह की वैराइटी इस मार्केट में मिल जाती है। आप ऑफिस बैग्स से लेकर डेली वियर बैग्स तक, हर तरह की बैग्स की शॉपिंग कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- युवाओं के बीच ट्रेंड कर रहा है 'ओवरसाइज्ड बैग्स' का फैशन, यहां देखें तस्वीरें
लोखंडवाला मार्केट
अंधेरी वेस्ट में स्थित लोखंडवाला मार्केट भी मुंबई की सबसे अच्छी बैग्स मार्केट में से एक माना जाता है। यह मार्केट फैशनेबल बैग्स और कॉपी ब्रांड्स के लिए काफी चर्चा में रहता है। अगर आप मुंबई में महंगी ब्रांड्स वाले कॉपी बैग्स चाहती हैं, तो Gucci, Coach और Prada जैसे ब्रांड्स के लुक वाले बैग्स देखने को मिल जाते हैं।

मदनपुरा बैग्स मार्केट
बैग्स मार्केट की बात हो रही है, तो इस लिस्ट में मदनपुरा का नाम जरूर आता है। बैग्स की बड़ी वैरायटी और होलसेल रेट में खरीदतना चाहते हैं, तो वह मदनपुरा बैग मार्केट में जा सकते हैं। यहां आपको बैग्स की ट्रेंडी डिजाइन भी देखने को मिलेंगे, वैराइटी ज्यादा होने की वजह से आपके पास अच्छे ऑप्शन रहते हैं।
इसे भी पढ़ें- वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट डिजाइनर बैग्स, ऑफिस लुक में लग जाएंगे चार चांद
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-MAGNIFIC
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।