Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:56 AM IST

युवाओं के बीच ट्रेंड कर रहा है 'ओवरसाइज्ड बैग्स' का फैशन, यहां देखें तस्वीरें

स्टाइलिश आउटफिट के साथ अगर ट्रेंडी बैग कैरी किया जाए, तो पूरा लुक और भी आकर्षक लगने लगता है। यही वजह है कि आजकल फैशन की दुनिया में बड़े और डिजाइनर बैग्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर ओवरसाइज्ड टोट बैग्स, लेदर बैग्स और सस्टेनेबल डिजाइन वाले बैग्स युवाओं और सेलेब्रिटीज की पहली पसंद बन चुके हैं। एयरपोर्ट लुक से लेकर ऑफिस और कैजुअल आउटिंग तक, हर जगह बड़े बैग्स का स्टाइल देखने को मिल रहा है।
Updated:- 2026-05-14, 21:33 IST
image

टोट बैग्स का फैशन लंबे समय से ट्रेंड में है, लेकिन अब इनमें नए डिजाइन और फैब्रिक देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों खासतौर पर साबर टोट बैग्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये बैग्स मुलायम होने के साथ काफी स्पेशियस भी होते हैं, जिसमें जरूरत का काफी सामान आसानी से रखा जा सकता है। एयरपोर्ट लुक और छोटे ट्रेवल के लिए ये बैग्स युवाओं की पसंद बन रहे हैं। 

लेदर बैग्स फिर लौटे ट्रेंड में

 लेदर बैग्स का फैशन कभी पूरी तरह आउट नहीं होता। अब क्लासिक डिजाइन वाले बड़े टोट बैग्स, स्लिंग बैग्स और शोल्डर बैग्स फिर से ट्रेंड कर रहे हैं। कई सेलेब्रिटीज इन दिनों ऐसे बैग्स कैरी करती नजर आ रही हैं। लोग अब ऐसे बैग पसंद कर रहे हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी उपयोगी हों।

इसे भी पढ़ें- वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट डिजाइनर बैग्स, ऑफिस लुक में लग जाएंगे चार चांद

large leather tot bags for women

पर्यावरण के अनुकूल बैग्स की मांग बढ़ी

फैशन के साथ अब लोग पर्यावरण का भी ध्यान रखने लगे हैं। यही वजह है कि जूट, धागों और सस्टेनेबल मटेरियल से बने बैग्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। राफिया और बुने हुए बैग्स गर्मियों के लिए खास पसंद किए जा रहे हैं। ये बैग्स हल्के, आरामदायक और स्टाइलिश माने जाते हैं।

इस समय कौन से बैग्स ट्रेंड में हैं?

  • ईस्ट-वेस्ट बैग्स – चौकोर और लंबे डिजाइन वाले बैग
  • बैरल और बालिंग बैग्स – गोल किनारों वाले स्टाइलिश बैग
  • साबर टोट्स – सॉफ्ट और क्लासी लुक देने वाले बैग
  • राफिया और बुने हुए बैग्स – समर लुक के लिए परफेक्ट
  • ओवरसाइज्ड टोट बैग्स – बड़े और बेहद आरामदायक बैग

यह भी पढ़ें- Hand Bag Designs For Mothers Day: इस मदर डे अपनी मम्मी को गिफ्ट करें ये ट्रेंडी हैंड बैग्स, हो जाएगी खुश

न्यूट्रल रंगों का बढ़ा ट्रेंड

आजकल न्यूट्रल और अर्थी टोन वाले बैग्स सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। बादामी, कॉफी, चॉकलेट, सेज ग्रीन, काला, मैरून और डीप रेड जैसे रंग फैशन में बने हुए हैं। ये रंग लगभग हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।

neutral color handbags fashion

महिलाओं की पहली पसंद बने ‘पावर टोट’

इस सीजन में बड़े लेदर टोट बैग्स को “पावर टोट” कहा जा रहा है। इन बैग्स की खासियत यह है कि इनमें स्टाइल और सुविधा दोनों का शानदार मेल देखने को मिलता है। एयरपोर्ट लुक, ऑफिस मीटिंग, कैजुअल आउटिंग या ट्रेवल— हर जगह ये बैग्स आसानी से फिट हो जाते हैं। महिलाएं अब ऐसे बैग्स चुन रही हैं, जो फैशनेबल होने के साथ काफी उपयोगी भी हों।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

लेखक- सुमन अग्रवाल

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।