Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

दिल्ली की इस मार्केट से खरीदें 200 से 400 रुपये में Boho Bags, जानें कैसे पहुंचे

अगर आपको भी ट्रेंडी बैग को कैरी करना पसंद है, तो इस बार आप बोहो बैग की शॉपिंग कर सकते हैं। दिल्ली की मार्केट में आपको सस्ते बोहो बैग्स मिल सकते हैं। साथ ही, इसे किसी भी पार्टा या फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।
Updated:- 2025-06-22, 15:38 IST
image

जब भी हम किसी पार्टी या फंक्शन में जाते हैं, तो एक बैग को जरूर कैरी करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन बैग में हम अपना जरूरी सामान रखते हैं। इस बार आप इन सामान को रखने के लिए बोहो बैग की शॉपिंग कर सकते हैं। दिल्ली की जनपथ मार्केट में आपको अलग-अलग तरह के बैग के डिजाइन मिल जाएंगे। जिसे आप कहीं भी स्टाइल कर सकते हैं। आर्टिकल में बताते हैं किस मार्केट से आप इस तरह के बोहो बैग्स को खरीद सकते हैं।

बोहो बैग्स को कैसे करें स्टाइल

आप बोहो बैग को आप किसी भी आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकते हैं। इन्हें स्टाइल करके आपका लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आएगा। साथ ही, आपका लुक इस बैग को कैरी करने के बाद फंकी नजर आएगा। इसे आप अलग-अलग डिजाइन में खरीदें और इसे स्टाइल करें।

Boho bags

दिल्ली की जनपथ मार्केट से खरीदें बोहो बैग

आप दिल्ली की जनपथ मार्केट से बोहो बैग्स को खरीद सकती हैं। इस तरह के बैग्स आपको मार्केट में 200 से 400 रुपये में मिल जाएंगे। जिसे कैरी करके आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप इन्हें अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। साथ ही, आपको इसमें पैटर्न भी मिल जाएंगे। इसे आप चाहें तो किसी को गिफ्ट करने के लिए भी खरीद सकते हैं। बस आपको डिजाइन को देखकर खरीदना होगा।

Boho bag designs

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के इस फेमस मार्केट से खरीदें सस्ते में शोरूम जैसी ड्रेसेस, भर जाएंगे कई सूटकेस

बोहो बैग खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • आप बोहो बैग खरीदते समय इसके पैटर्न का खास ध्यान रखें।
  • बोहो बैग स्टाइल करते समय अपनी ड्रेस के पैटर्न का ध्यान रखें।
  • अगर आप बोहो बैग को बड़े पैटर्न में खरीदना चाहते हैं, तो इसमें कलर ऐसा लें जो सब ड्रेस के साथ मैच करें।
  • बोहो बैग्स को आप छोटे डिजाइन में ज्यादा खरीदें। इन्हें कैरी करने में आसानी रहेगी।
  • इस मार्केट में पहुंचने के लिए आपको राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से पैदल जनपथ पहुंचना होगा। वहीं पर यह मार्केट लगती है।

Boho bag design ideas

इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद की वो मार्केट जहां 100 से 300 रुपये में मिलती हैं कुर्तियों से लेकर शर्ट

इस बार दिल्ली की मार्केट से बोहो बैग्स को खरीदें। यहां पर आपको कम दाम में बैग मिल जाएंगे। जिसे आप कभी भी कैरी कर सकती हैं। इसे कैरी करने के बाद लुक भी अच्छा लगेगा। आप यहां से बोहो डिजाइन की और भी कई सारी चीजों को खरीद सकते हैं, जिसे आप गिफ्ट भी कर सकते हैं। इससे आपको ज्यादा गिफ्ट ऑप्शन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram, Bryans- Bags N Accessories- Janpath New Delhi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।