Mothers Day 2026 Gifts: मां के हाथों की शोभा बढ़ाएंगी सोने की ये अंगूठियां, मदर्स डे के लिए देखें सबसे खूबसूरत डिजाइंस

Gold Ring Designs: मां को ज्वेलरी पहनना सबसे ज्यादा पसंद होता है। इसलिए अक्सर वह अलग-अलग तरह के डिजाइन वाली ज्वेलरी को खरीदती हैं, जिसे स्टाइल करके वह खूबसूरत नजर आए। इस बार आप उन्हें मदर्स डे के खास मौके पर गोल्ड डिजाइन वाली रिंग को खरीदकर गिफ्ट करें, जिससे उनके हाथों की रौनक बढ़ जाएगी। साथ ही वो उसे हर किसी खास मौके पर पहनना पसंद करेंगी।
हार्ट डिजाइन वाली गोल्ड रिंग
अगर आपकी मां वर्किंग है, तो ऐसे में आप उनके लिए हार्ट डिजाइन वाली गोल्ड को खरीद सकती हैं। इस तरह की रिंग पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही इसे वो रोजाना पहन पाएंगी। इस तरह की रिंग डिजाइंस आपको ज्वेलर्स के पास कई सारे मिल जाएंगे, जो मदर्स डे के मौके पर अपनी मां के लिए खरीद पाएंगी। बस आपको उंगली के साइज का खास ध्यान रखना होगा।
टेंपल ज्वेलरी डिजाइन गोल्ड रिंग
मां को गिफ्ट करने के लिए आप टेंपल ज्वेलरी डिजाइन वाली गोल्ड रिंग को गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह के रिंग डिजाइन में अलग-अलग भगवान जी की तस्वीरें बनी होती हैं, जिससे अंगूठी काफी सुंदर नजर आती है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं और मां को गिफ्ट कर सकती हैं, ताकि किसी खास दिन पर आपकी मां इसे वियर कर सकें।
यह भी पढ़ें- Gold Ring Designs: वाइफ को गिफ्ट करें ये खूबसूरत गोल्ड रिंग, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन्स
लीफ डिजाइन वाली गोल्ड रिंग
आपकी मां के हाथ सुंदर नजर आएंगे, जब आप लीफ डिजाइन वाली गोल्ड रिंग को वियर करेंगी। रिंग पहनने के बाद सुंदर लगेगी। इस तरह की रिंग को भी आप अपनी मां को गिफ्ट करके खुश कर सकती हैं। ज्वेलर के पास जाकर आप डिजाइन की तस्वीर को दिखाकर इसे तैयार कर सकती हैं, ताकि हाथ अच्छे नजर आए।
यह भी पढ़ें- Gold Ring Designs: हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप भी ले सकती हैं गोल्ड की ये रिंग्स, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
फ्लावर डिजाइन वाली गोल्ड रिंग
मां के हाथों को सजाने के लिए तस्वीर में नजर आने वाली फ्लावर डिजाइन गोल्ड रिंग को गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह की रिंग पहनने के बाद सुंदर लगती है। इसे वो किसी भी खास दिन पर पहनने का ट्राई कर सकतीहैं, ताकि आपके हाथ अच्छे लगें।
इस बार आप मदर्स डे के मौके पर मां को गिफ्ट करें ये गोल्ड रिंग, जिसे वियर करके आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही आपकी मां गिफ्ट देखकर खुश हो जाएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Myntra/ ARTKLIM, Kushal's Fashion Jewellery, Designs & You
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।