Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:28 AM IST

Glass Skin Treatment: केले में इस ऑयल की 5 बूंद मिलाकर चेहरे पर लगाएं, चमक उठेगी त्‍वचा

यह होममेड फेस पैक त्वचा को गहराई से हाइड्रेट कर नेचुरल ग्लो देता है। यह स्किन को सॉफ्ट, स्मूद और ब्राइट बनाने में मदद करता है।  जानिए इसे बनाने और लगाने का सही तरीका, फायदे और जरूरी सावधानियां, ताकि आपकी त्वचा हेल्दी और दमकती नजर आए।
Updated:- 2026-05-05, 21:22 IST
vitamin c face pack benefits

आजकल हर कोई साफ, चमकदार और बेदाग ग्लास स्किन पाना चाहता है। बाजार में इसके लिए कई तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन ये हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित हों, यह जरूरी नहीं। ऐसे में अगर आप नेचुरल और असरदार उपाय की तलाश में हैं, तो घर पर बना यह आसान फेस पैक आपकी त्वचा को हेल्दी ग्लो देने में मदद कर सकता है। हमें इस फेस पैक के बारे में ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट पूनम चुघ बता रही हैं।

वह कहती हैं, " इस खास फेस पैक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। त्‍वचा में चमक लाने के लिए सबसे ज्‍यादा जरूरी है कि वह हाइड्रेटेड रहे। इस फेस पैक में केला, विटामिन-सी ऑयल और शहद का कॉम्बिनेशन है, जो स्किन को अंदर से पोषण देता है और उसे मुलायम, स्मूद और ग्लोइंग बनाता है।"

ग्लास स्किन के लिए फेस पैक

यह फेस पैक त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करने के साथ-साथ उसे नेचुरल ब्राइटनेस देने में मदद करता है। अगर आपकी त्वचा रूखी, बेजान या डल नजर आती है, तो यह पैक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

फेस पैक की सामग्री

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। बस कुछ आसान चीजों की जरूरत होगी:

  • 1 बड़ा चम्मच अच्छी तरह मैश किया हुआ पका हुआ केला
  • 5 बूंद विटामिन-सी एसेंशियल ऑयल
  • 1 छोटा चम्मच शहद

यह भी पढ़ें- Multani Mitti Face Pack: मुलतानी मिट्टी में केवल ये 2 चीजें मिलाकर तैयार करें फेस पैक, चेहरे की चिपचिपाहट हो जाएगी कम

banana face pack for glowing skin

फेस पैक बनाने की विधि

  • इस फेस पैक को तैयार करना बेहद आसान है। सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें पके हुए केले को अच्छी तरह मैश कर लें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। अब इसमें विटामिन-सी एसेंशियल ऑयल की 5 बूंदें डालें और फिर शहद मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें, जब तक एक स्मूद पेस्ट तैयार न हो जाए।
  • अब आपका फेस पैक लगाने के लिए तैयार है। इसे चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें, ताकि धूल और गंदगी हट जाए। इसके बाद इस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। करीब 15-20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। बाद में आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगा सकती हैं।

केले और विटामिन-सी ऑयल फेस पैक के फायदे

  • यह फेस पैक त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। केले में मौजूद विटामिंस और मिनरल्स त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और उसे सॉफ्ट बनाते हैं। यह स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जिससे त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है।
  • वहीं, विटामिन-सी ऑयल स्किन को ब्राइट बनाने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। यह कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा ज्यादा टाइट और यंग नजर आती है। नियमित इस्तेमाल से स्किन की टोन भी बेहतर होती है।
  • शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं और पिंपल्स की समस्या को कम कर सकते हैं। साथ ही यह त्वचा को मुलायम और स्मूद बनाता है।
  • अगर आप इस फेस पैक का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करती हैं, तो कुछ ही समय में आपकी त्वचा में निखार और ग्लो नजर आने लगेगा। यह पैक खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनकी त्वचा बेजान या ड्राई रहती है।

नोट- ध्यान रखें कि किसी भी नए प्रोडक्ट या घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- महंगे फेशियल से नहीं एलोवेरा जेल से आएगा Instant Glow सिर्फ 1 चीज मिलाकर आसान फेस पैक

अगर आप बिना केमिकल के अपनी त्वचा को ग्लास स्किन जैसा ग्लो देना चाहती हैं, तो यह आसान और असरदार फेस पैक जरूर ट्राई करें। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
केले से कैसे त्‍वचा को चमकदार बनाया जा सकता है? 
केले में विटामिन-सी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है, जिसके इस्‍तेमाल से त्‍वचा चमकने लग जाती है। 
क्‍या केला लगाने से स्किन की ड्राईनेस कम हो जाती हैं? 
केले एक बहुत अच्‍छा नेचुरल मॉइस्‍चराइजर होता है। इससे त्‍वचा की र्डाईनेस कम हो जाता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।