Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:16 PM IST

ग्‍लोइंग स्किन के लिए इन 3 स्‍टेप्‍स में घर पर करें गुलाब जल फेशियल

घर पर 3 आसान स्टेप्स में किया जाने वाला गुलाब जल फेशियल त्वचा को साफ, हाइड्रेट और नेचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। जानिए टोनिंग, फेस पैक और मसाज का सही तरीका, जरूरी सामग्री और सावधानियां, ताकि बिना पार्लर जाए भी आप पा सकें फ्रेश, सॉफ्ट और हेल्दी स्किन।
Updated:- 2026-04-30, 20:52 IST
home facial for glowing skin

चेहरे बेदाग और चमकदार दिखे, ऐसा तो सभी चाहते हैं, लेकिन बदलती लाइफस्‍टाइल, प्रदूषण और तनाव की वजह से स्किन का ग्‍लो धीरे-धीरे कम होने लगता है। ऐसे में पार्लर जाकर महंगे फेशियल करवाना हर बार संभव नहीं होता। अगर आप चाहें, तो घर पर ही बेहद आसान और नेचुरल तरीके से गुलाब जल फेशियल करके अपनी त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग बना सकती हैं।

गुलाब जल स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह त्वचा को ठंडक देता है, पोर्स को टाइट करता है और चेहरे पर नेचुरल चमक लाने में मदद करता है। आइए जानते हैं, कैसे आप सिर्फ 3 स्‍टेप्‍स में घर पर ही गुलाब जल फेशियल कर सकती हैं। इन आसान स्‍टेप्‍स के बारे में हमें एलप्‍स ब्‍यूटी सैलून एवं इंस्‍टीट्यूट की ओनर और ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर भारती तनेजा बता रही हैं।

स्‍टेप - 1: चेहरे की टोनिंग करें

फेशियल की शुरुआत हमेशा स्किन को साफ और टोन करने से होती है। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश से धो लें। अब एक कॉटन पैड लें और उस पर थोड़ा सा गुलाब जल डालें।

इसे धीरे-धीरे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा के पोर्स साफ होंगे और स्किन फ्रेश महसूस करेगी। गुलाब जल की टोनिंग से चेहरे की थकान भी दूर होती है और स्किन फेशियल के अगले स्टेप के लिए तैयार हो जाती है।

यह भी पढ़ें- ₹10 में घर पर हो जाएगा पार्लर जैसा Facial, निखर जाएगी चेहरे की रंगत

rose water facial at home

स्‍टेप - 2: गुलाब जल फेस पैक

अब बारी आती है स्किन को डीप क्लीन और पोषण देने की। इसके लिए आप एक आसान फेस पैक तैयार कर सकती हैं।

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
  • 1 छोटा चम्मच शहद

विधि

  • इन सभी चीजों को एक बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स करें, ताकि एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए। अब इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
  • इसे करीब 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। जब पैक हल्का सूख जाए, तो गुनगुने पानी से चेहरे को धीरे-धीरे साफ कर लें।
  • यह फेस पैक आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, डेड स्किन हटाता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।

स्‍टेप - 3: गुलाब जल क्रीम मसाज

फेशियल का आखिरी और सबसे जरूरी स्टेप है मसाज, जो स्किन को रिलैक्स और ग्लोइंग बनाता है।

सामग्री

  • 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल

विधि

  • इन सभी चीजों को मिलाकर एक हल्की क्रीम जैसा टेक्सचर तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मसाज करें।
  • मसाज हमेशा ऊपर की दिशा में और सर्कुलर मोशन में करें, ताकि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो और स्किन नैचुरली ग्लो करने लगे।
  • मसाज के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें या चाहें तो इसे कुछ देर तक ऐसे ही लगा रहने दें।

अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही अपनी त्वचा को निखारना चाहती हैं, तो यह गुलाब जल फेशियल आपके लिए एक परफेक्ट और आसान तरीका हो सकता है। नियमित रूप से इसे अपनाकर आप अपनी स्किन को हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बना सकती हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- Fruit Facial at Home: अब घर म‍िलेगा पार्लर जैसा ग्लो, बस इन फलों से करें फेशियल; चेहरे पर आएगा नूरानी न‍िखार

gulab jal facial at home

नोट- लेख में हम इस तरह का कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताया गया फेशियल आपकी त्‍वचा को इंस्‍टेंट चमकदार बना देगा। हां, इससे आपको थोड़ा बहुत फर्क नजर आ सकता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको इसे करने से पहले एक बार स्किन एक्‍सपर्ट से बात जरूर करनी चाहिए।

Image Credit- magnific

FAQ
गुलाब जल फेशियल से क्‍या गोरे हो सकते हैं ?
नहीं, गुलाब जल केवल त्‍वचा को डीप मॉइस्‍चराइज करता है और ग्‍लो लाने का काम करता है। त्‍वचा की नेचुरल रंगत को केवल केमिकल ट्रीटमेंट से बदला जा सकता है। 
क्‍या गुलाब जल फेशियल डेड स्किन को भी रिमूव करता है ?
हां, कुछ हद तक गुलाब जल फेशियल से डेड स्किन रिमूव होती हैं और त्‍वचा क्‍लीन नजर आती है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।