सिंपल के साथ-साथ बेहद अट्रैक्टिव लगते हैं मॉर्डन पायल के ये डिजाइन्स

यह कहना गलत नहीं होगा कि महिलाओं को ज्वेलरी पहनने का बेहद शौक होता है। अगर आप उनका वॉर्डरोब खोलकर देखेंगे तो आपको खूब सारे गहने मिल जाएंगे। इसमें ईयररिंग्स से लेकर पायल तक शामिल है।
पहले के जमाने में केवल शादीशुदा महिलाएं ही पायल पहना करती थीं। इसे सुहाग की निशानी कहा जाता है। ज्यादातर लोग पायल को पैरों की खूबसूरती बढ़ाने वाले गहने के रूप में देखते हैं लेकिन इसका महत्व अधिक है। पायल पहनने के पीछे न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक कारण भी छिपा है।
हालांकि, फैशन में आए बदलाव के कारण अब सभी महिलाएं पायल पहनने लगी हैं। मार्केट में आपको पायल के ढेरों डिजाइन मिल जाएंगे। आज हम आपके लिए मॉर्डन पायल के बेहतरीन डिजाइन्स लेकर आए हैं।
सिंपल पायल डिजाइन
पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पायल से मैचिंग बिछिया पहनें। लाइट कलर की नेलपेंट लगाएं। आप चाहें तो कलरफुल पायल भी खरीद सकती हैं।
चेन डिजाइन
यह पायल कुछ हद तक हाथफूल डिजाइन से इंस्पायर है, क्योंकि इसमें पायल को सिक्योर करने के लिए चेन अटैच है। हालांकि, इस तरह की पायल को पहनने के बाद परेशानी हो सकती है। आप चाहें तो हैवी की जगह सिंगल चेन वाली पायल भी ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:करवा चौथ पर पहनें मीनाकारी वाली खूबसूरत चांदी की पायल, देखें डिजाइंस
बीड्स पायल डिजाइन
आप जींस से लेकर सूट तक के साथ यह पायल पहन सकती हैं। इस तरह की पायल के साथ डार्क कलर की नेलपेंट लगाएं। अगर आप यह पायल किसी फंक्श में पहनने की सोच रही हैं तो पैरों पर मेहंदी जरूर लगवाएं। (घुंगरू पाजेब डिजाइंस देखें)
इसे भी पढ़ें:Latest Toe Ring Designs: पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे मॉर्डन बिछिया के ये डिजाइन
लेयर डिजाइन पायल
इस पायल की कीमत 200 रुपये से अधिक है। इस तरह की पायल पहन आपके पैर बेहद खूबसूरत लगेंगे। कुछ डिफरेंट ट्राई करने के लिए आप चाहें तो पायल के साथ अलग से एक चेन पहन सकती हैं। वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ पायल का यह डिजाइन बेहद सूट करता है।
पायल के अन्य डिजाइन
- पायल में आपको स्टोरी टेलिंग डिजाइन्स भी मिल जाएंगे। इसमें डोली और लव स्टोरी डिजाइन शामिल है।
- अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो हैवी पायल पहनें। इसमें मीनाकारी डिजाइन खूब पसंद किया जाता है।
- पायल में मोर डिजाइन बेहद अच्छा लगता है।
- मार्केट में आपको ऑक्सीडाइज्ड पायल के बेहतरीन डिजाइन देखने को मिलेंगे। आजकल बोहो पायल भी खूब पसंद की जा रही हैं। इसे पहन आपको मॉर्डन लुक मिलेगा।
- मार्केट में घुंघरू पायल के डिजाइन्स भी देखने को मिलेंगे। हालांकि, इनका वजन काफी भारी होता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।