Ruffle Saree Designs: इस पार्टी सीजन पहनें ये लेटेस्ट रफल साड़ी, मिलेगा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसा गॉर्जियस लुक

कोई भी खास इवेंट हो या फंक्शन अधिकतर महिलाएं साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी किसी खास मौके पर अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो एक जैसी साड़ी पहनने के बजाय आप कुछ लेटेस्ट रफल डिजाइन साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस खबर के जरिए कौन-कौन सी रफल साड़ी के डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं।
थ्री लेयर ग्रीन कलर रफल साड़ी
अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश और डिफरेंट बनाना चाहती हैं, तो इस तरह की खूबसूरत थ्री लेयर ग्रीन कलर रफल साड़ी को शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के डिजाइंस अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट ऑप्शन रहेंगे। इस तरह की साड़ी के साथ आप मैचिंग एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

रेड कलर रफल चंदेरी साड़ी
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और जिस इवेंट में जा रही हैं, उस इवेंट को खास और यादगार बनाना चाहती हैं, तो इस तरह की रेड कलर रफल चंदेरी साड़ी को पहनकर आप वहां अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइंस आपको गॉर्जियस और डिफरेंट लुक देने में मदद करेगी।

सीक्विन नेट रफल बॉर्डर साड़ी
अगर आप किसी खास मौके पर पहनने के लिए साड़ी की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत सीक्विन नेट रफल बॉर्डर साड़ी बेस्ट रहेगी। इस साड़ी को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में किसी भी साड़ी की दुकान पर फोटो दिखाकर इस तरह की डिजाइन वाली साड़ी को आप खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में ऑफिस लुक क्रिएट करने के लिए स्टाइल करें Cotton Saree, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइंस
शिफॉन रफल प्री-ड्रेप्ड साड़ी
यही नहीं इन दिनों रफल साड़ी का क्रेज अधिकतर महिलाओं में देखा गया है। ऐसे में अगर आप भी अपने साड़ी लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो इस तरह की शिफॉन रफल प्री-ड्रेप्ड साड़ी को शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के डिजाइंस आपके लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज और मेकअप कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

बेज कलर लीफ नेक रफल प्री-ड्रेप्ड साड़ी
अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक खूबसूरत साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो आप अपने कलेक्शन में इस तरह की बेज कलर लीफ नेक रफल प्री-ड्रेप्ड साड़ी को शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी हर महिला की वार्डरोब में होनी चाहिए, क्योंकि यह आपको गॉर्जियस और भीड़ से हटकर लुक देने में मदद करेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/PATLANI STYLE/NIDHIKA SHEKHAR/azafashions
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।