herzindagi
saree bandhani design simple look

सिंपल लुक के बेस्ट हैं ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली बांधनी साड़ी

अगर आप सिंपल नजर आना चाहती है साथ ही ये भी चाहती हैं कि आप स्टाइलिश नजर आए तो इस तरह की बांधनी साड़ी वियर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-18, 23:22 IST

साड़ी का फैशन एवरग्रीन है और इस साड़ी में आप स्टाइलिश भी नजर आती हैं। बाजार में आपको कई तरह की साड़ी मिल जाएगी जिन्हें आप खास मौकों पर पहन सकती हैं। अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली बांधनी साड़ी वियर कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाली  बांधनी   साड़ी दिखाएंगे जिन्हें आप कई सारे खास मौकों पर वियर कर सकती हैं। 

साटन बांधनी साड़ी

new saaree design

इस तरह की साटन साड़ी पर आप कई सारे मौकों पर वियर कर सकती हैं। यह बांधनी धनी साड़ी मैरून रंग में है और इस साड़ी में प्रिंट वर्क किया गया है। इस तरह की साड़ी को आप स्लीवलेस ब्लाउज के साथ और मिनिमल ज्वेलरी के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको कई सारे कलर ऑप्शन में मिल जाएंगी और इस साड़ी को 1000 से 2000 तक की कीमत में आप बाजार और ऑनलाइन प्लेटफार्म से खरीद सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : साड़ी में लगना चाहती हैं स्टाइलिश तो एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के लुक से लें आइडिया

शिफॉन  बांधनी साड़ी

new saaree designs

यह शिफॉन बांधनी साड़ी भी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। लाल और सफेद रंग की इस बांधनी साड़ी में जरी डिटेल वर्क किया है और इस तरह की साड़ी में आप जहां आप स्टाइलिश नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी रॉयल नजर आएगा। इस साड़ी को आप पार्टी या छोटे-मोटे फंक्शन में पहन सकती हैं साथ ही इस साड़ी के साथ आप फुटवियर में हील्स और नेक चैन वाली ज्वेलेरी वियर कर सकती है। यह साड़ी आपको कई सारे कलर ऑप्शन में मिल जाएंगी जिसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से खरीद सकती हैं। ये साड़ी आपको 1500 से 2500 तक की रेंज में मिल जाएंगी।

जॉर्जेट बांधनी साड़ी

saree design for royal look 

ये जॉर्जेट बांधनी साड़ी आप शादी में वियर कर सकती हैं। इस हरी और सफेद बांधनी साड़ी के बॉर्कड में कढ़ाई का काम किया गया है और इस तरह की साड़ी आप शादी के साथ-साथ कई खास मौके पर वियर कर सकती हैं। रॉयल लुक के लिए इस साड़ी के साथ आप हैवी ज्वेलेरी पहन सकती हैं और इस साड़ी के मैचिंग चूड़ियां भी वियर कर सकती हैं। यह साड़ी आपको आसानी से 2000 से 3000 तक की रेंज में मिल जाएंगी जिसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से खरीद सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इस भी पढ़ें :   आखिर एक्ट्रेसेस बिना ब्रा पहने कैसे पहनती हैं बैकलेस ब्लाउज? जानें इनसे जुड़े फैशन हैक्स

अगर आपको ये साड़ी डिजाइंस पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit : kalki fashion, myntra 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।