महाशिवरात्रि के मौके पर Kareena Kapoor Khan जैसी रेड साड़ी को करें स्टाइल, देखें तस्वीरें

अगर आप भी महाशिवरात्रि के मौके पर लाल रंग की साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए करीना कपूर खान के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसस आपका लुक अच्छा लगेगा।
image

त्योहारों पर अच्छा दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कुछ ऐसे डिजाइन वाले कपड़ों को खरीदकर स्टाइल करना पसंद करते हैं, जिसे पहनकर हम खूबसूरत नजर आ सके। इसके लिए हम कई बार एक्ट्रेस के लुक्स से आइडिया लेते हैं। साथ ही, इनके आउटफिट्स की तरह कपड़ों को डिजाइन करवाते हैं। इस बार आप महाशिवरात्रि पर करीना कपूर खान के इस रेड साड़ी लुक को रीक्रिएट करें। इसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। चलिए आपको भी बताते हैं इस साड़ी की खासियत और कैसे करें इसे स्टाइल।

करीना कपूर खान का रेड साड़ी लुक

अगर आपको महाशिवरात्रि पर लाल रंग की साड़ी पहनने का मन है, तो ऐसे में आप इस फोटो में नजर आने वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आप त्योहार पर अच्छी नजर आएंगी। इस तस्वीर में उन्होंने रितु कुमार की डिजाइन की हुई आरी वर्क वाली साड़ी को स्टाइल किया हुआ है। जिसे सिल्क शिफॉन फैब्रिक से तैयार किया है। साड़ी लाइटवेट है इसलिए पहनने के बाद स्लीम नजर आएंगी। साथ ही, इसे आप आसानी से बांध पाएंगी। इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

ग्रीन एमराल्ड ज्वेलरी की स्टाइल

Green jewellery design

इस तस्वीर में उन्होंने रेड कलर साड़ी के साथ ग्रीन एमराल्ड ज्वेलरी को स्टाइल किया। साड़ी के साथ ये ज्वेलरी पीस काफी सुंदर नजर आ रहा था। आप चाहें तो ऐसा वियर कर सकती हैं या इसकी जगह पर आप सिंप डिजाइन वाली ज्वेलरी भी वियर कर सकती हैं। इससे भी लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही, आप खूबसूरत दिखेंगी। ज्वेलरी के साथ आप रिंग और कंगन भी पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: शिवरात्रि के दिन पहनने के लिए ढूंढ रहीं हैं साड़ी, तो एक्ट्रेस टीना दत्ता का ये लुक आपके लिए है परफेक्ट

सिंपल मेकअप लुक करें क्रिएट

Makeup (2)

इस साड़ी के साथ आप इनकी तरह से ही सिंपल मेकअप लुक को क्रिएट करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप अच्छी लगेंगी। साथ ही, त्योहार के हिसाब से ये लुक आपका परफेक्ट नजर आएगा। इसे आप किसी और फंक्शन में क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के लुक को क्रिएट करने में आपको समय भी कम लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Maha Shivratri 2024: बॉलीवुड सेलेब्स के ये ट्रेडिशनल लुक्स महाशिवरात्रि पर कर सकती हैं रीक्रिएट, जानें तरीका

इस तरह से आप अपने लुक को करीना कपूर की तरह रेडी कर सकती हैं। इससे आप अच्छी लगेंगी। साथ ही, आपको साड़ी में एक नया डिजाइन ट्राई करने को मिलेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Intagram/ Kareena Kapoor Khan

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP