महाशिवरात्रि इस बार 8 मार्च को मनाई जा रही है। इस दिन ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं, जिसके लिए वो अलग-अलग तरह के आउटफिट को स्टाइल करते हैं। इसमें भी लड़कियां ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। इसके लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के ट्रेडिशनल लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर भी लगेंगी। साथ ही सबसे अलग नजर आएगी।
सोनाक्षी सिन्हा का लुक
आप महाशिवरात्र पर सोनाक्षी सिन्हा के शरारा लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस फोटो में उन्होंने चिकनकारी मिरर वर्क डिजाइन को वियर किया है। इसके लिए उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर को चूज किया है। साथ में नेट की चुन्नी को स्टाइल किया है। आप भी शरारा को इस बार वियर कर सकती हैं। व्हाइट और ब्लैक कलर की जगह आप रेड और ऑरेंज के कॉम्बिनेशन वाले शरारा को वियर कर सकती हैं। मार्केट में आपको काफी सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें आप 500 से 1000 रुपये में खरीद सकती हैं।
माधुरी दीक्षित का साड़ी लुक
माधुरी दीक्षित की तरह आप भी इस महाशिवरात्रि पर साड़ी वियर करने के बारे में सोच रही हैं तो इस ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने बांधनी प्रिंट की साड़ी को वियर किया है। जिसमें मिरर वर्क हुई है। इस साड़ी को तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन किया है। आप भी इस तरह की साड़ी को महाशिवरात्रि में वियर कर सकती हैं। इसमें आप प्रिंटेड साड़ी लें जो ज्यादा हैवी न हो और पहनने में आसानी रहे। जिसे आप बाद में ऑफिस में भी वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी को आप मार्केट में 200 से 250 रुपये में खरीद सकती हैं। (ब्लाउज डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: Isha Ambani: बेहद खास है ईशा अंबानी का यह ब्लाउज, जानें खासियत
कंगना रनौत का लुक
अगर आपको खूबसूरत दिखना है तो आप इसके लिए कंगना रनौत के साड़ी लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने कॉटन की फ्लावर प्रिंट साड़ी को वियर किया है। जिसमें वो सिंपल तरीके से तैयार हुई हैं। आप भी ऐसे ही साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप पिंक, रेड या येलो कलर को महाशिवरात्रि के लिए चूज कर सकती हैं। (साड़ी स्टाइल टिप्स)
इसे भी पढ़ें: सूट के साथ वियर करें पहाड़ी पिछौड़ा, दिखेंगी सबसे अलग
इन आउटफिट को आप महाशिवरात्रि में वियर कर सकती हैं। इसके अलावा आप और भी लेटेस्ट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों