Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

Loose Jeans for Women in Summer: गर्मी के दिनों में टाइट जींस नहीं, ये लूज और वाइड-लेग जींस देगी आपको कम्फर्ट लुक

गर्मी के मौसम में अगर आप भी स्टाइलिश और कम्फर्ट लुक के लिए जींस की तलाश में हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर जींस शामिल कर अपने कॉलेज और ऑफिस लुक को खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन लेटेस्ट जींस डिजाइंस के बारे में। 
Updated:- 2026-04-29, 16:19 IST
image

तेज चिलचिलाती धूप में रोजाना ऑफिस जाने से पहले अधिकतर महिलाएं ऐसे आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं, जिसे पहनकर वे न सिर्फ स्टाइलिश, बल्कि कंफर्ट लुक भी क्रिएट कर सके। अगर आप भी गर्मी में कम्फर्ट और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली लूज और वाइड लेग जींस को शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन जींस डिजाइन के बारे में।

रेगुलर फिट हाई-राइज स्ट्रेचेबल जींस

अगर आप गर्मी के मौसम में आरामदायक और कंफर्टेबल कपड़ों की तलाश में हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह की रेगुलर फिट हाई-राइज स्ट्रेचेबल जींस को शामिल कर सकती हैं। इसे आप किसी भी तरह के स्टाइलिश टॉप या शर्ट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपडे की दूकान से खरीद सकती हैं।

01 (21)

वाइड लेग हाई राइज स्ट्रेचेबल डेनिम जींस

गर्मी के मौसम में अगर आप भी स्किन फिट जींस पहनने के बजाय कुछ हल्का और आरामदायक पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए यह वाइड लेग हाई राइज स्ट्रेचेबल डेनिम जींस परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। यह आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ गर्मी के मौसम में कंफर्ट फील भी देगी। इसे आप कॉलेज या ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं।

05 (13)

रेगुलर फिट मिड-राइज जींस

अधिकतर महिलाएं गर्मी के मौसम में कुछ ऐसी जींस की तलाश में रहती है, जिसे पहनकर वह आरामदायक महसूस कर सके साथ ही स्टाइलिश लुक भी पा सके। अगर आप भी ढूंढ रही हैं, तो आपके लिए इस तरह की रेगुलर फिट मिड-राइज़ जींस परफेक्ट रहेगी। इसे भी आप किसी भी तरह के स्टाइलिश टॉप, शर्ट या इनर के साथ शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं।  

04 (15)

यह भी पढ़ें- Denim Jeans Designs: कैजुअल लुक में दिखना है कूल और क्लासी, वॉर्डरोब में ऐड करें ये डिफरेंट कलर्स वाली डेनिम जींस; देखें डिजाइंस

फ्लेयर्ड गैदर्ड फ्रंट हाई-राइज स्ट्रेचेबल जींस

गर्मी के मौसम में अगर आप रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए एक से एक आउटफिट भी शामिल करती हैं, लेकिन ऐसी जींस की तलाश में है, जिसे पहनकर आप कंफर्ट महसूस करें, तो आपके लिए यह फ्लेयर्ड गैदर्ड फ्रंट हाई-राइज स्ट्रेचेबल जींस भी परफेक्ट रहेगी। यह गर्मी के दिनों में पहनने के लिए बेस्ट है। ऐसी जींस को आप नजदीकी बाजार में कपड़ों की दुकान से खरीद सकती हैं।  

04 (15)

एक्स्ट्रा वाइड हाई राइज जींस

आपके लिए इस तरह की एक्स्ट्रा वाइड हाई राइज जींस भी परफेक्ट रहेगी, जिसे आप शर्ट, टी-शर्ट या किसी भी तरह के टॉप के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। इस तरह की जींस को आप जब भी अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाए, तो स्टाइलिश टॉप के साथ पहन सकती हैं। यह आपको गॉर्जियस और कंफर्ट फील देगी।  

02 (18)

यह भी पढ़ें- गर्मी में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 ट्रेंडी जींस, देखें एक से एक डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : myntra/R.Code by The Roadster Life Co./SASSAFRAS/dolsia/Miss Chase A+/amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।