Kurti Designs: हर कोई करेगा आपकी तारीफ जब पहनेंगी ये लॉन्ग कुर्ती, देखें डिजाइंस

कुर्ती में लुक तभी अच्छा लगता है, जब आप इसे सही फिटिंग और डिजाइन के साथ कैरी करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप भी सुंदर लगती हैं। इसके लिए आप सही कुर्ती को चूज करें। 
image

एथनिक आउटफिट पहनना हम सभी को पसंद होते हैं। ऐसे में हम हर बार कुछ अलग डिजाइन के आउटफिट को सर्च करते हैं। इसके लिए हम अक्सर सूट या कुर्ती के डिजाइन को सर्च करते हैं। लेकिन यह भी तभी अच्छी लगती है, जब आप इसे सही डिजाइन और पैटर्न में खरीदते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कुर्ती हमेशा आपकी हाइट के हिसाब से अच्छी लगती हैं। ऐसे में आप लॉन्ग कुर्ती को खरीदकर जींस या किसी और बॉटम वियर के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर लगेंगी।

स्लिट कट कुर्ती करें स्टाइल

Slit cut kuti

आप लुक को परफेक्ट बनाने के लिए स्लिट कट लॉन्ग कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक क्लासी लगेगा। साथ ही, इसमें आप सुंदर लगेंगी। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको हर प्रिंट और कलर में मिल जाएगी। जिसे आप जींस या कॉन्टास्ट प्लाजो के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आप चाहें तो सिंपल डिजाइन या कॉलर डिजाइन कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में 200 से 300 रुपये में मिल जाएगी।

प्रिंटेड लॉन्ग कुर्ती

Printed kurti designs

अगर आप किसी फंक्शन या पूजा के लिए कुर्ती सर्च कर रही हैं, तो इस कुर्ती डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही,

आप सबसे अलग नजर आएंगी। इस तरह की कुर्ती में आपको नेकलाइन पर गोटा वर्क मिल जाएगा या आप चाहें तो मिरर वर्क वाली कुर्ती को भी खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप किसी भी बॉटम के साथ वियर करके लुक को अलग तरह से क्रिएट कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 200 से 300 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Short Kurti Designs: ऑफिस में पहनें ये शॉर्ट कुर्ती, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

कॉलर डिजाइन वाली लॉन्ग कुर्ती

Collar kurti designs

आप लुक को चेंज करने के लिए कॉलर डिजाइन वाली कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती जींस के साथ अच्छी लगती हैं। साथ ही, इसमें लुक भी परफेक्ट आता है। इस तरह की कुर्ती आपको प्लेन के साथ प्रिंटेड डिजाइन में मिलती है। साथ ही, यह आपको हमेशा फुल स्लीव्स में मिल जाएगी। इस तरह की कुर्ती को आप ऑफिस भी पहनकर जा सकती हैं। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 300 से 400 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें:Kurti Pants With Dupatta: ऑफिस में डेली वियर के लिए बेस्ट हैं कुर्ती-पैट्स के साथ दुपट्टे वाले ये सेट, देखें डिजाइंस

इस बार स्टाइल करें ये लॉन्ग कुर्ती। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP