Short Kurti Designs: ऑफिस में पहनें ये शॉर्ट कुर्ती, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

ऑफिस में पहनने के लिए आप शॉर्ट कुर्ती की खरीद सकती हैं। यह कुर्ती कम्फर्टेबल होती हैं। साथ ही, जींस या ट्राउजर के साथ पहनी जा सकती हैं।
Updated:- 2024-09-20, 13:43 IST
short kurti designs for office

ऑफिस में पहनने के लिए हम अक्सर कम्फर्टेबल कपड़ों की खरीदारी करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरे दिन टाइट या ज्यादा हैवी कपड़े पहननें में हमेशा दिक्कत होती है। इसकी जगह पर कई लड़कियां शर्ट खरीदती हैं, तो कुछ टॉप लेती हैं। आप अपने लिए शॉर्ट कुर्ती को खरीद सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में आपको अच्छी और अलग डिजाइन की कुर्ती मिल जाएगी। जिसे आप किसी भी बॉटम के साथ वियर कर सकती हैं। चलिए बताते हैं किस तरह की कुर्ती पहनने के बाद अच्छी लगेगी।

बॉक्स डिजाइन वाली शॉर्ट कुर्ती

Box design short Kurti

अगर आपको लुक चेंज करना है, तो इसके लिए आप बॉक्स डिजाइन वाली कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती पैंट और जींस दोनों पर अच्छी लगती है। इस तरह की कुर्ती पहनकर आपका लुक फॉर्मल लगेगा। इस तरह की शॉर्ट कुर्ती में आपको कलर भी अलग-अलग मिल जाएंगे। जिसे आप ज्वेलरी या अन्य एक्सेसरीज के साथ पेयर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 200 से 400 रुपये में मिल जाएगी। 

फ्लोरल प्रिंट टाई अप कुर्ती

Floral print short Kurti designs

आप फ्लोरल प्रिंट वाली कुर्ती को भी ऑफिस में वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती डिजाइन आपको मार्केट में अलग-अलग पैटर्न और प्रिंट में मिल जाएगी। जिसे आप डेनिम जींस के साथ वियर कर सकती हैं। साथ ही, लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इस तरह की कुर्ती डिजाइन मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। जिन्हें स्टाइल करके आफ लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसे आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: कम्फर्ट और स्टाइलिश लुक के लिए पहनें शॉर्ट कुर्ती के ये ट्रेंडी डिजाइन

प्लेन शॉर्ट कुर्ती डिजाइन 

Plain short Kurti designs

आप लुक को सिंपल और स्टाइलिश बनाने के लिए प्लेन शॉर्ट कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपको अंगरखा डिजाइन, अनारकली शॉर्ट कुर्ती और स्ट्रेट शॉर्ट कुर्ती मिल जाएगी। जिसे आप कलर कॉन्ट्रास्ट का ध्यान रखकर जींस या ट्राउजर के साथ पहन सकती हैं। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: शॉर्ट कुर्ती के साथ स्टाइल करें ये चीजें, आप दिखेंगी लाजवाब

ऑफिस में पहनने के लिए ट्राई करें ये शॉर्ट कुर्ती। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग और खूबसूरत दिखाई देंगी।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।