Long Drop Earrings Designs: सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए ट्राई करें ये 3 स्टाइल्स
-1788162463056.webp)
किसी भी त्योहार या शादी-ब्याह के दौरान कुछ महिलाएं अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए हैवी नेकलेस जरूर शामिल करती हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में अब वे भारी ज्वेलरी संभालने से बच रही हैं और इसके बजाय मिनिमल और सोबर लुक ज्यादा पसंद कर रही हैं। आजकल गले को पूरी तरह खाली रखकर सिर्फ कानों में लंबे और स्टाइलिश लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स पहनने का क्रेज बढ़ गया है। अगर आप भी फेस्टिवल पर अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो गले में भारी-भरकम हार पहनने के बजाय कुछ ट्रेंडी इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।
3 ट्रेंडी लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स डिजाइंस
लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स बिना किसी भारी-भरकम हार के भी आपके लुक को रॉयल और स्टाइलिश टच देते हैं। आप इस फेस्टिव सीजन इन इयररिंग्स को ट्राई करके भीड़ से अलग दिख सकती हैं।
1. कुंदन एंड स्टोन-स्टडेड डैंगलर इयररिंग्स
अगर आप किसी भी खास मौके पर ट्रेडिशनल और हैवी लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए कुंदन ड्रॉप इयररिंग्स सबसे बेस्ट हो सकते हैं। जब आप इन्हें कानों में पहनेंगी, तब आपको इनके साथ नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे इयररिंग्स आपके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना करने के साथ परफेक्ट फेस्टिव टच देंगे।
- ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के इयररिंग्स को आप पटियाला या सलवार सूट के साथ पहन सकती हैं।
- इसके साथ माथे पर छोटी सी बिंदी लगाकर अपने फेस्टिव लुक को पूरा कर सकती हैं।
(Image credit: pinterest/shringaarbysukhi)
यह भी पढ़ें- सुई-धागा इयररिंग्स को इन कपड़ों के साथ करें टीमअप, मिलेगा एलीगेंट लुक
2. ऑक्सिडाइज्ड आर्च ड्रॉप इयररिंग्स
ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी का भी इन दिनों काफी क्रेज देखा जा रहा है। अगर आपको भी ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है, तो आप ऑक्सिडाइज्ड आर्च ड्रॉप इयररिंग्स को पेयर कर सकती हैं। इन इयररिंग्स में बनी बारीक नक्काशी और छोटी-छोटी घुंघरू की लटकनें आपके एथनिक लुक में चार चांद लगा देंगी।
- ऐसे करें स्टाइल: इंडो-वेस्टर्न, कॉटन सूट्स और कुर्तियों के साथ ऐसे इयररिंग्स बहुत खूबसूरत लगेंगे।
- इसके साथ आप मिनिमल मेकअप करके भीड़ से अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं।
(Image credit: pinterest/Rivaaj clothing jaipur)
यह भी पढ़ें- मोती से ऐसे बनाएं घर पर हूप इयररिंग्स, व्हाइट ड्रेसेस के साथ देंगे परफेक्ट लुक
3. मॉडर्न स्लीक चेन एंड बार ड्रॉप इयररिंग्स
अगर आप मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक एक साथ पाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह के इयररिंग्स भी परफेक्ट हो सकते हैं। मॉडर्न स्लीक चेन एंड बार ड्रॉप इयररिंग्स के साथ आपको किसी भी तरह का नेकलेस पहनने की जरूरत महसूस नहीं होगी। ये इतने बड़े और खूबसूरत होते हैं कि कम ज्वेलरी में ही क्लासी टच देते हैं।
- ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के इयररिंग्स को आप लॉन्ग गाउंस, इंडो-वेस्टर्न या लहंगे के साथ भी शामिल कर सकती हैं।
- इसके साथ अगर आप बालों का जूड़ा बनाकर बालों में हेयर एक्सेसरीज लगाती हैं, तो इससे आपका लुक काफी उभरकर आएगा।
(Image credit: pinterest/AliExpress)
यह भी पढ़ें- Latest Sui Dhaga Earrings Designs: सूट और साड़ी दोनों के लिए बेस्ट हैं ये सुई धागा इयररिंग्स, देखें डिजाइंस
परफेक्ट लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स चुनने के आसान टिप्स
सही लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने के साथ त्योहारों पर भीड़ से अलग लुक देते हैं। आप इन आसान तरीकों से परफेक्ट इयररिंग्स चुन सकती हैं -
- ऐसे इयररिंग्स खरीदने के लिए आप नजदीकी एथनिक ज्वेलरी स्टोर्स पर जा सकती हैं।
- इन्हें आप दुकान पर ही तुरंत पहनकर ट्राई कर लें, ताकि बाद में बदलने की परेशानी न हो।
- परफेक्ट लुक पाने के लिए अपने आउटफिट की नेकलाइन के हिसाब से इयररिंग्स की खरीदारी करें।
यह भी पढ़ें- Chandi ki Bali: कानों में खूब जचेंगी चांदी की ये बारीक और खूबसूरत बालियां, दिखेंगी खूबसूरत
निष्कर्ष :
अगर आप भी हैवी नेकलेस के बजाय सिंपल और सोबर लुक पाना चाहती हैं, तो आप इन 3 लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स डिजाइंस में से किसी भी एक को चुनकर पेयर कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- क्या लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स हर तरह के चेहरे के आकार पर सूट करते हैं?
- जी हां, यह इयररिंग्स लगभग हर फेस कट पर अच्छे लगते हैं, लेकिन गोल चेहरे वाली महिलाओं पर यह चेहरे को लंबा और स्लिम दिखाने में सबसे ज्यादा मदद करते हैं।
- क्या लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स को हैवी नेकलेस के साथ पेयर करना सही रहता है?
- नहीं, क्योंकि लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स खुद में एक स्टेटमेंट पीस होते हैं, इसलिए इनके साथ गले को खाली छोड़ना या सिर्फ एक पतली सी स्लीक चेन पहनना ही ज्यादा एलिगेंट लगता है।
- क्या ऑफिस या डेली वेयर के लिए भी लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स पहने जा सकते हैं?
- बिल्कुल, ऑफिस या कैजुअल आउटिंग के लिए मिनिमल जियोमैट्रिक या सिंपल पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स सबसे बेस्ट, लाइटवेट और सोबर ऑप्शन होते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।