कॉटन सूट्स के साथ खूब जचेंगे ये इयररिंग डिजाइंस, खिल उठेगा आपका लुक

गर्मियों में कॉटन सूट्स और कुर्ती सबसे बेस्ट रहती हैं। ये स्टाइलिश भी लगती हैं और समर में कम्फर्टिंग भी रहती हैं। कॉटन कुर्ती और सूट्स के काफी सारे ऑप्शन्स आजकल मार्केट में या ऑनलाइन आपको आराम से मिल जाएंगे। आजकल कॉलेज, ऑफिस या घर पर भी लड़कियां, इस तरह के सूट्स पहनना पसंद करती हैं। यूं तो समर में ज्यादा लोग मिनिमल एक्सेसरीज कैरी करना पसंद करते हैं। लेकिन, इयररिंग्स को ज्यादातर लड़कियां स्किप नहीं करती हैं। कॉटन सूट्स के साथ, इयररिंग्स के कई डिजाइंस आप ट्राई कर सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही इयररिंग डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कॉटन सूट्स के साथ स्टाइल कर, आप अपने लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं। ये डिजाइंस आपके लुक को खूबसूरती से कॉम्पलिमेंट करेंगे और इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है।
सिल्वर ड्रॉप इयररिंग्स
इस तरह के इयररिंग्स सभी फेस टाइप पर सूट करते हैं। आपको इससे मिलते-जुलते इयररिंग्स मार्केट में 50-100 रूपये में आसानी से मिल जाएंगे। इनमें आप अपनी पसंद के कलर ऑप्शन्स को चुन सकती हैं। कॉटन सूट्स या शॉर्ट कुर्ती के साथ, ये इयररिंग्स खूब जचते हैं। अगर आपको हैवी इयररिंग पहनना पसंद नहीं है, तो इस तरह के लाइट वेट इयररिंग्स कैरी करें।
डोम शेप स्टोन झुमका
अगर आप हैवी इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह के इयररिंग्स आपके लिए बेस्ट करेंगे। किसी भी कुर्ते या सूट सेट के साथ, झुमकी इयररिंग्स काफी अच्छे लगते हैं। इनसे आपको रॉयल लुक मिल सकता है। स्टोन वर्क के अलावा, आप नॉर्मल झुमकी भी पहन सकती हैं। इससे मिलते-जुलते इयररिंग्स आपको मार्केट में 100-150 रूपये में आसानी से मिल जाएंगे। छोटी बिंदी और न्यूड लिपस्टिक के साथ आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Earrings Designs: 50 रुपये से कम में मिलने वाले ये झुमके पहन किसी महारानी जैसी दिखेंगी आप
पर्ल हूप इयररिंग्स
पर्ल इयररिंग्स, इंडियन और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स को अच्छे से कॉम्पलिमेंट करते हैं। पर्ल में आपको इयररिंग्स के कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे। आप पर्ल स्टड्स भी पहन सकती हैं। अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह के पर्ल हूप्स बेस्ट रहेंगे। इनका साइज आप अपनी फेस टाइप के हिसाब से सलेक्ट करें। इससे मिलते-जुलते इयररिंग्स आपको मार्केट में 50-100 रूपये में आसानी से मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- शॉर्ट कुर्ती के साथ बेस्ट लगेंगे ये इयररिंग डिजाइंस, समर में देंगे परफेक्ट लुक
अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।