Long Coat Designs For Women: ट्रेंड में हैं ये स्टाइलिश लॉन्ग कोट डिजाइंस, सर्दियों में जरूर करें ट्राई

आजकल स्टाइलिश लॉन्ग कोट के डिजाइंस बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आप भी सर्दियों में पहनने के लिए ऐसे ही कुछ लेटेस्ट कोट डिजाइंस खरीदना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। 
Updated:- 2026-11-23, 18:34 IST
winter wear long coat designs for women

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही महिलाएं अपने आउटफिट में कई तरह के बदलाव कर देती हैं। इन दिनों लॉन्ग कोट ( Winter Wear Long Coat) का बहुत ज्यादा ट्रेंड देखा जा रहा है। अगर आप भी विंटर फैशन में कुछ नया लुक चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए कुछ लॉन्ग कोट आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। ये न सिर्फ आपके शरीर को गर्माहट देंगे, बल्कि इन्हें पहनकर आप भीड़ से हटकर स्टाइलिश लुक भी पा सकती हैं।

सर्दियों के लिए 4 लेटेस्ट लॉन्ग कोट डिजाइंस

सर्दियों के मौसम में पार्टी, फंक्शन या फिर रोजाना ऑफिस में पहनने के लिए अगर आप भी लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले कोट की तलाश में हैं, तो नीचे बताए गए लॉन्ग कोट डिजाइंस आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन 4 डिजाइंस के बारे में।

1. बेल्टेड लॉन्ग कोट

आप चाहें, तो रोजाना ऑफिस में पहनने के लिए इस तरह के कोट को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इस कोट में कमर के पास बेल्ट या बांधने वाली पट्टी लगी होती है, जो इसे और खास बनाती है। बेल्ट बांधने की वजह से यह आपको परफेक्ट फिटिंग के साथ एक बेहतरीन और क्लासी लुक देता है।  

coat ke designs

pinterest/The Everyday Edit

2. स्ट्रेट कट लॉन्ग कोट

स्ट्रेट कट लॉन्ग कोट भी आजकल बहुत ज्यादा चर्चा में है। फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह के लुक के लिए यह कोट आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इस तरह के कोट को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से या अपने नजदीकी बाजार से आसानी से खरीद सकती हैं।  

winter wear long coat

pinterest/Etsy 

3. वूलन या फ्लीस लॉन्ग कोट

अगर आप ज्यादा गर्म और वूलन कोट की तलाश में हैं, तो आपके लिए इस तरह का वूलन या फ्लीस लॉन्ग कोट सबसे बेस्ट हो सकता है। कड़ाके की ठंड में अगर आप पहाड़ों पर अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रही हैं, तो इस कोट को अपने साथ जरूर रखें।   

necklace designs

pinterest/EtsyUK 

यह भी पढ़ें- सर्दियों में सॉफ्ट और गुलाबी रहेंगे होंठ, घर पर बनाएं 2 केमिकल फ्री लॉन्ग-लास्टिंग लिप बाम

4. ओवरसाइज लॉन्ग कोट

अगर आप थोड़ा ढीला-ढाला और आरामदायक आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए ओवरसाइज लॉन्ग कोट सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह कैजुअल आउटिंग या स्ट्रीट स्टाइल लुक के लिए सबसे सही रहेगा।   

long coat designs (2)

pinterest/Alejandra Kutch

लॉन्ग कोट को स्टाइल करने के टिप्स

लॉन्ग कोट खरीदते और पहनते समय इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने लुक को और बेहतर बना सकती हैं -

  • आप अपनी हाइट, वेट और बॉडी शेप के हिसाब से सही लंबाई वाला लॉन्ग कोट चुनें।
  • कोट खरीदते समय कलर का खास ध्यान रखें। पेस्टल कलर्स आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं, जो आपके विंटर लुक को बेहद खूबसूरत बना देंगे।
  • लॉन्ग कोट के साथ अगर आप एंकल बूट्स, लॉन्ग बूट्स, मफलर और स्कार्फ जैसी एक्सेसरीज पहनती हैं, तो यह आपको एक परफेक्ट लुक देंगे। 

यह भी पढ़ें- सर्दियों में खूब जचेंगे ये 6 ट्रेंडी बूट्स, शॉपिंग से पहले यहां देखें लेटेस्ट कलेक्शंस

निष्कर्ष -सर्दियों में अगर आप भी अपने विंटर लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए सभी लॉन्ग कोट के डिजाइंस आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे ट्रेंडी कोट आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर या नजदीकी बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

main image credit: pinterest/Homi Elan/etsy/Stuff to buy/EtsyUK 

FAQ
लॉन्ग कोट को धोने और संभालने का सही तरीका क्या है?
ऊनी या महंगे कोट को बार-बार धोने के बजाय जरूरत पड़ने पर ड्राई क्लीन कराएं और हैंगर पर लटकाकर रखें।
क्या लॉन्ग कोट केवल ठंडी जगहों के लिए ही सही है?
नहीं, हल्के कपड़े वाले लॉन्ग कोट को आप शहर की सामान्य सर्दियों में भी आराम से पहन सकती हैं।
ओवरसाइज्ड कोट के साथ किस तरह के कपड़े अंदर पहनने चाहिए?
ओवरसाइज्ड कोट के साथ अंदर फिटेड टॉप, टर्टलनेक या स्लिम फिट पैंट पहनना सबसे अच्छा संतुलन देता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।