छोटी और मोटी गर्दन वाली दुल्हनों पर अच्छे नहीं लगते ये नेकलेस डिजाइंस, ब्राइडल ज्वेलरी चुनते समय न करें ये गलती

वेडिंग नेकलेस डिजाइन का चुनाव करते समय अक्सर कई महिलाएं गलती करती हैं। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि हर तरह की ज्वेलरी आपके ऊपर अच्छी नहीं लग सकती। ज्वेलरी का डिजाइन गले और गर्दन के हिसाब से तय होता है। लोग इसका चुनाव सही से नहीं करते और वेडिंग वाले दिन फिर उनका पूरा लुक खराब हो जाता है। बहुत-सी महिलाएं ट्रेंड या दूसरों को देखकर नेकलेस चुन लेती हैं, उन्हें लगता है कि किसी और महिला पर यह जच रहा है, तो आप भी अच्छा लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको छोटी और मोटी गर्दन पर किस तरह के नेकलेस डिजाइन अच्छे नहीं लगेंगे, उसके बारे में बताएंगे। आप भी अपनी शादी के लिए ज्वेलरी का चुनाव करने जा रही हैं, तो भूल से भी इसका चयन न करें।
चोकर नेकलेस
आजकल शादी में चोकर नेकलेस का ट्रेंड बहुत ज्यादा चल रहा है। अधिकतर महिलाएं इस का नेकलेस ही पहन रही हैं, लेकिन यह डिजाइन उनका लुक खराब कर सकता है। चोकर नेकलेस से आपकी गर्दन पूरी तरह से ढक जाती है, इससे गर्दन की लंबाई और कम दिखती है और पूरा लुक दबा हुआ लगने लगता है। चोकर बहुत ज्यादा चौड़ा है, तो यह और भी ज्यादा गले को भरा-भरा दिखाता है।

image credit- WeddingsOnly/pinterest
बहुत ज्यादा हैवी और चौड़े नेकलेस
शादी में अक्सर महिलाएं हैवी लुक करने के चक्कर में चौड़ा नेकलेस चुन लेती हैं, लेकिन आपको समझना होगा कि मोटी गर्दन या छोटी गर्दन पर यह डिजाइन अच्छा नहीं लगेगा। आपके चेहरे पर अगर डबल चिन ज्यादा है, तो भी यह डिजाइन आपके लुक को बोरिंग और खराब कर देगा। आप इस तरह के नेकलेस का चुनाव न करें।
इसे भी पढ़ें- Necklace Designs for Women: शादी में इन 5 नेकलेस डिजाइन से आपका लुक लगेगा क्लासी, सीखें ज्वेलरी पेयरिंग का सही तरीका
image credit- Sagar jewellers/pinterest
एक साथ कई नेकलेस पहनना
कुछ महिलाएं शादी में छोटे नेकलेस के साथ-साथ लंबे नेकलेस भी पहनती हैं, लेकिन गर्दन छोटी है, तो यह आपके गले को और भी ज्यादा छोटा बना देगी। इससे आपका गला पूरी तरह से छिप जाएगा और अच्छा नहीं लगेगा। छोटी और मोटी गर्दन वाली महिलाओं को हल्की ज्वेलरी का चुनाव करना चाहिए। कम ज्वेलरी आपके लुक को निखारेगी।
IMAGE CREDIT- Komal’s Shop Online/pinterest
कुंदन हैवी नेकलेस
छोटी गर्दन पर हेवी कुंदन नेकलेस भी अच्छा नहीं लगता। यह बहुत ज्यादा भारी और चमकदार होता है, साथ ही आपके पूरे गले को कवर कर देता है, इसलिए आपकी गर्दन और छोटी दिखने लगती है। ऐसे में अगर आप इस तरह का नेकलेस पहनेंगी, तो ऐसा लगेगा जैसे ओवर ज्वेलरी कैरी कर ली है।
इसे भी पढ़ें- Kangan Designs: पहनें ये कंगन डिजाइन, हाथों की बढ़ेगी शोभा

image credit- Fashion & Style Inspo, Anika arts, SinghAnu /pinterest
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।