Light Weight Mangalsutra Designs: हर दिन पहनने के लिए बेस्ट हैं ये मंगलसूत्र डिजाइंस, दिखने में भी लगेंगे खूबसूरत

शादी के बाद ज्यादातर महिलाएं मंगलसूत्र रोज पहनना चाहती हैं, लेकिन भारी होने की वजह हर दिन पहनना आसान नहीं होता। इसका एक कारण यह भी है कि यह बहुत ज्यादा महंगा होगा और दूसरा चोरी होने का डर भी बना रहता है। ऐसे में महिलाएं डेवी वियर मंगलसूत्र सर्च कर रही है, जिसे हर दिन पहना भी जाए और चिंता भी कम हो। रोज ऑफिस जाने वाले महिलाएं इस तरह के मंगलसूत्र ज्यादा पसंद करती हैं, क्योंकि किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लाइट वेट मंगलसूत्र डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
सिंगल डायमंड के साथ कम मोती वाला पेंडेंट मंगलसूत्र
आजकल काले मोती के दाने कम हों, उस तरह के मंगलसूत्र महिलाओं को ज्यादा पसंद आ रहे हैं। आप भी ऐसा डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो बीच में सिंगल डायमंड वाला चुन सकती हैं। इसमें आपको पतली चेन में दोनों तरफ गिने-चुने मोती मिलेंगें और बीच में डायमंड लगा होगा। इसका लुक बेहद एलिगेंट और क्लासी लगेगा। हर तरह के लुक के साथ यह खूब जचेगा। यह वेट में भी काफी हल्का है, इसलिए पहनने में परेशानी भी नहीं होगी।
हार्ट शेप मंगलसूत्र
इस तरह के डिजाइन में हार्ट शेप में डायमंड बीच में लगा होगा। आप चाहें, तो फुल काले मोतियों वाला मंगलसूत्र भी ले सकती हैं, लेकिन यह लुक में काफी भारी हो जाएगा। इसलिए, आप लाइट वेट के लिए 4 से 5 मोतियों वाला पेंडेट मंगलसूत्र डिजाइन ही चुनें। शादीशुदा महिलाओं को यह डिजाइन काफी पसंद आता है।
इन्फिनिटी डिजाइन के साथ से 5 काली मोतियों वाला मंगलसूत्र
इन्फिनिटी डिजाइन में कई तरह के डिजाइन वाले मंगलसूत्र आते हैं। इसमें आपको किनारों पर काली मोती मिलेंगे या फिर बीच में। अगर आप चाहती हैं कि दिखने में यह मंगलसूत्र जैसी लगे, तो आपको बीच में काले मोती लगे हों, ऐसा डिजाइन चुनना चाहिए। अगर काले मोती नहीं दिखेंगे, तो यह नॉर्मल पेंडेंट मंगलसूत्र की तरह ही दिखेगा।
पर्ल मिक्स गोल्ड मंगलसूत्र
यह डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में चल रहा है, क्योंकि यह काफी यूनिक मंगलसूत्र है। इसमें बीच में एक सफेद रंग का पर्ल लगा होता है, लेकिन आप चाहें, तो गोल्ड पर्ल भी बनवा सकती हैं। इसके साथ ही किनारों पर आप 4 से 5 काली मोतियों वाला मंगलसूत्र लें। यह आपके हर लुक में चार चांद लगा देगा। हर किसी को यह डिजाइन काफी पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें- Chain Mangalsutra New Designs: भारी मंगलसूत्र के बजाय अब शामिल करें चेन वाले नए डिजाइंस, वर्किंग वुमन के लिए हैं बेस्ट
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
यह भी पढ़ें- Office Wear Mangalsutra: ऑफिस की फॉर्मल ड्रेस पर खूब जचेंगे ये लाइटवेट मंगलसूत्र; सादगी के साथ मिलेगा प्रोफेशनल लुक
image credit-: myntra/zeyraa,weddingplz,shaadiwish,abdesignjewellery/ Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।