Daily Wear Gold Pendant: कम वजन में खरीदें ये 5 फैंसी लॉकेट डिजाइंस, चेन पर खूब जचेंगे

आप भी डेली वियर में पहनने के लिए हलके और खूबसूरत गोल्ड पेंडेंट के डिजाइंस की तलाश में हैं, तो इस लेख में बताएं गए कुछ ट्रेंडी पेडेंट डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। 
Updated:- 2026-11-25, 14:51 IST
image

आजकल महिलाएं सोने-चांदी की ज्वेलरी पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। वे डेली वियर में भी कम वजन वाले सोने के गहने पहन रही हैं। अगर आप भी रोजाना पहनने के लिए लाइटवेट यानी कम वजन वाले चार से पांच ग्राम के सोने के पेंडेंट की तलाश में हैं, तो डिजाइंस को लेकर परेशान होने की बजाय इस लेख को जरूर पढ़ें। आज इस लेख में हम आपको चार से पांच ग्राम के कुछ ऐसे लेटेस्ट गोल्ड पेंडेंट के डिजाइंस बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

डेली वियर के लिए 4 से 5 ग्राम गोल्ड पेंडेंट

अपने डेली वियर लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने के बजाय आप नीचे बताए गए गोल्ड में बने कुछ खूबसूरत पेंडेंट्स को ट्राई कर सकती हैं, जो आपके लुक को परफेक्ट बना देंगे।

1. सोलिटेयर या सिंगल स्टोन पेंडेंट

अगर आप रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाती हैं और डेली वियर में पहनने के लिए पेंडेंट की तलाश में हैं, तो आपके लिए सिंगल स्टोन पेंडेंट बेस्ट हो सकता है। ऐसे पेंडेंट आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं, जो खासकर यंग गर्ल्स के लिए बेस्ट हो सकते हैं। इसमें लगा छोटा सा चमकदार स्टोन इसे और खास बनाता है।  

pendent ke designs  (1)

pinterest/IAN KAMIKAZE

2. इंफिनिटी पेंडेंट

आपके लिए इस तरह का गोल्ड इंफिनिटी पेंडेंट डिजाइन भी सबसे परफेक्ट ऑप्शन रहेगा। आप इसे डेली वियर में पहनने के अलावा किसी भी खास मौके या इवेंट में पहन सकती हैं। इस तरह का पेंडेंट साड़ी के साथ भी खूब अच्छा लगता है और लुक को निखारता है।  

gold pendent ke designs

pinterest/giffies.co

3. हार्ट शेप पेंडेंट डिजाइन

दिल के आकार वाला यह खूबसूरत पेंडेंट भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है। ऐसे पेंडेंट यंग गर्ल्स से लेकर महिलाओं के लिए बेस्ट हो सकते हैं। इसे आप डेली वियर में गोल्ड या आर्टिफिशल चेन के साथ पहन सकती हैं। 

gold pendent ke designs  (2)

pinterest/Creativenest🔮

4. फ्लोरल और जालीदार डिजाइन वाला पेंडेंट

डेली वियर में पहनने के लिए आप चार से पांच ग्राम वाला यह पेंडेंट भी चुन सकती हैं। इसे आप पतली चेन के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। इसमें बने फ्लोरल और जालीदार डिजाइंस इसे और खास बनाते हैं। इसे भी आप पतली गोल्ड चेन के साथ पेयर करें। 

pendent ke designs

pinterest/gold locket design

5. बटरफ्लाई पैटर्न पेंडेंट

आजकल पेंडेंट में तितली के शेप वाला डिजाइन भी खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में आप रोजाना पहनने के लिए इसे चुन सकती हैं। ऐसे पेंडेंट कॉलेज या कैजुअल आउटिंग में पहनने के लिए सबसे सही रहेंगे। यह कम वजन के हैं, इसलिए इन्हें कैरी करना भी आसान हो सकता है। 

gold pendent ke designs  (1)

Kimia K

डेली वियर गोल्ड पेंडेंट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

कम वजन के पेंडेंट को लंबे समय तक सुरक्षित और सुंदर रखने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखें। जैसे -

  • पेंडेंट का हुक या लूप इतना चौड़ा और मजबूत होना चाहिए, कि चेन आसानी से उसमें फिसल सके और टूटे नहीं।
  • डेली वियर में पहनने के लिए आप 18K या 22K के मजबूत और स्मूद फिनिश वाले डिजाइन चुन सकती हैं।
  • पेंडेंट खरीदते समय BIS हॉलमार्क जरूर देखें और इसके किनारे भी चेक कर लें, ताकि यह कपड़े में न फंसे।  

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Pendant Designs: सिर्फ 2 ग्राम में बनवाएं मंगलसूत्र के ये सुंदर पेंडेंट, डेली व‍ियर के ल‍िए हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

निष्कर्ष: रोजाना पहनने के लिए अगर आप भी गोल्ड पेंडेंट खरीदने का मन बना रही हैं, तो डिजाइंस को लेकर परेशान होने के बजाय इस लेख में बताएं गए हल्के और फैंसी गोल्ड पेंडेंट आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। कम वजन होने के कारण आप इन्हें आसानी से कैरी कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।  

FAQ
डेली वियर के लिए किस तरह के गोल्ड पेंडेंट सबसे अच्छे रहते हैं?
हल्के, कम किनारों वाले और स्मूद फिनिश वाले पेंडेंट जैसे सिंगल स्टोन, फ्लोरल, हार्ट या ज्योमेट्रिक डिजाइन रोजाना पहनने के लिए बेस्ट रहते हैं।
क्या कम वजन के पेंडेंट में भी फैंसी लुक मिल सकता है?
जी हां, कटवर्क, फ्लोरल और ज्योमेट्रिक डिजाइंस कम वजन में भी आकर्षक और स्टाइलिश लुक देते हैं।
हल्के पेंडेंट के साथ किस तरह की चेन सही रहती है?
डेली वियर के हल्के पेंडेंट के साथ पतली से मीडियम मोटाई की मजबूत गोल्ड चेन सबसे अच्छी लगती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।