लहंगों के इन डिजाइंस में अप्सरा जैसी सुंदर लगेगी दुल्हन

अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप अपने लिए ब्राइडल लहंगे तलाश रही हैं, तो एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। 
Updated:- 2022-08-03, 19:35 IST
bridal outfits designs pics

बेशक वेडिंग सीजन कुछ वक्‍त के लिए थम गया है, मगर 3 महीने बाद एक बार फिर से शादियों का मौसम आने वाला है और इस सीजन में जिनकी भी शादी है, उन्‍होंने अपनी तैयारियां आभी से शुरू कर दी हैं। खासतौर पर होने वाली दुल्‍हनों ने अपने लिए आउटफिट्स और गहने खरीदना शुरू कर दिया है।

एक लड़की को सबसे ज्‍यादा समय एक अच्‍छा और सुंदर लहंगा खरीदने में लगता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ डिजाइनर लहंगे दिखाएंगे, जिन्‍हें आप स्‍टाइल करके बहुत अच्‍छा ब्राइडल लुक पा सकती हैं।

आप इन लहंगों को अपने लिए रीक्रिएट करवा सकती हैं या फिर इनके जैसे मिलते-जुलते लहंगे बनवा सकती हैं।

bridal lehenga designs for dulhan

सब्‍यासाची ब्राइडल लहंगे

इस तस्‍वीर में आप जो लहंगे देख रही हैं, उन्‍हें फेमस फैशन डिजाइनर सब्‍यासाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह के लहंगे की कॉपी आपको मार्केट में भी मिल जाएगी। मगर आप चाहें तो किसी लोकल फैशन डिजाइनर से इन लहंगों से मिलता-जुलता लहंगा अपने लिए डिजाइन करा सकी हैं।

डार्क रेड वेल्‍वेट पर गोल्‍डन एम्‍ब्रॉयडरी वाले इन लहंगों में आप परफेक्‍ट ब्राइड नजर आएंगी। बेज और पीच कलर के दुपट्टों के साथ आप इस लहंगे को कैरी कर सकती हैं। आप चाहें तो सिंगल दुपट्टा लें या फिर डबल दुपट्टा भी कैरी कर सकत हैं।

दुपट्टा ड्रेपिंग की बात की जाए, तो जिस तरह से इस तस्‍वीर में मॉडल्‍स द्वारा दुपट्टे को ड्रेप किया गया है, आप भी उसे कॉपी कर सकती हैं।

designer lehenga price list

लहंगे के रंग

इस बार ब्राइडल लहंगे में आपको केवल लाल ही नहीं बल्कि ऑरेंज, गोल्‍डन, कॉपर, ग्रीन और सिल्‍वर कलर भी देखने को मिलेंगे। हालांकि, लाल रंग के ब्राइडल लहंगे भी ट्रेंड में होंगे। मगर इस बार हैवी एम्‍ब्रॉयडरी की जगह लहंगे में लाइट वर्क नजर आएगा।

lehenga designs for new brides

प्रिंटेड ब्राइडल लहंगे

इस तस्‍वीर में जो खूबसूरत लहंगे नजर आ रहे हैं, उन्‍हें फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया है। लाइट क्रीम और बेज कलर के ये लहंगे ब्राइड्स को नया लुक देंगे। इनकी खास बात यह है कि इन पर प्रिंट है, जिस पर लाइट वर्क किया गया है।

इस तरह के लहंगे आपको परफेक्‍ट ब्राइडल लुक देंगे और इन्‍हें पहना भी आरामदायक रहेगा। आप इस तरह के लहंगे अपनी वेडिंग के लिए रीक्रिएट करा सकती हैं।

इस तरह के लहंगों के साथ अगर आप हैवी ज्‍वेलरी पहनती हैं, तो इनकी खूबसूरती और भी ज्‍यादा निखर कर आती है।

अगर आने वाले वेडिंग सीजन में आपकी भी शादी होने वाली है, तो इन स्‍टाइल टिप्‍स और लहंगा डिजाइंस को देख कर आपको काफी मदद मिलेगी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।