
एथनिक लुक के लिए हम अक्सर सूट पहनना काफी पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें लुक अच्छा लगता है। आजकल मार्केट में आपको अलग-अलग डिजाइन के सूट मिल जाते हैं। जिसे आप फंक्शन के हिसाब से पहनना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमें सूट में एक जैसी ही नेकलाइन मिलती है। वहीं अगर डीप नेकलाइन वाले सूट मिलते हैं, तो उसमें लटकन छोटी-छोटी होती है। ऐसे में अगर आप फैंसी लटकन को लगाना चाहती हैं, तो आर्टिकल में बताए गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

अगर आपके सूट का बैक डीप है, तो इसे अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप ऑर्गेंजा टेस्ल लटकन को लगा सकती हैं। इसमें आपको ऊपर की तरफ बीड्स का डिजाइन मिलेगा। साथ ही नीचे की तरफ टेस्ल मिलेंगे और मिरर भी लगे होंगे। इस तरह की लटकन दिखने में काफी अट्रैक्टिव नजर आएगी। इसमें आपको कलर अलग-अलग मिल जाएंगे। इसलिए आप इसे अपने सूट के कॉन्ट्रास्ट के हिसाब से सेलेक्ट करके सूट पर लगा सकती हैं।

अगर आपको लटकन में छोटा डिजाइन चाहिए, तो इसके लिए आप क्रिस्टल बीड्स मिनिएचर टेस्ल लटकन लगा सकती हैं। इस तरह की लटकन को आप स्क्वेयर शेप वाले बैक नेकलाइन वाले डिजाइन पर लगा सकती हैं। इससे आपका सूट अच्छा लगेगा। इसके लिए आप कलरफुल से लेकर सिंगल कलर की बीड्स ले सकती हैं। इसे सिलाई करके सूट पर लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Latkan Designs: अपने ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाने के लिए लटकन के ये डिजाइंस आएंगे आपके बहुत काम

अगर आपको सूट अट्रैक्टिव बनाना है, तो इसके लिए आप फ्लावर डिजाइन वाले लटकन को लगा सकती हैं। यह लटकन बनी बनाई आती हैं, बस आपको इसे लटकन की डोरी पर लगानी है। इससे आपक सूट का बैक अच्छा लगेगा। इसे आप छोटी बैक डिजाइन के साथ भी लगा सकती हैं। साथ ही, डीप बैक के साथ भी इसे लगा सकती हैं। मार्केट में यह आपको बनी बनाई मिल जाएगी। जिसे आप 20 से 30 रुपये में खरीद सकती हैं।
सूट को अट्रैक्टिव बनाना है, तो इसके लिए आप लटकन बनाकर या खरीदकर लगा सकती हैं। इसमें डिजाइन आपको अलग-अलग मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Blouse Latkan: लटकन के ये डिजाइंस आपके सिंपल ब्लाउज को बना देंगे डिजाइनर
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।