Denim Styling Tips: कौन-सी जींस आपके फिगर को देगी स्लिम और स्टाइलिश लुक? 5 अलग-अलग बॉडी टाइप के लिए बेस्ट डेनिम
-1794554104166.webp)
Denim Styling Tips: हर महिला का फिगर अलग होता है। किसी की कमर पतली होती है, किसी के हिप्स चौड़े होते हैं, किसी की हाइट छोटी होती है। इसलिए, जींस खरीदने से पहले अपना बॉडी टाइप समझना सबसे जरूरी है। सही जींस फिगर को स्लिम भी दिखाती है और स्टाइलिश भी। कई बार जींस पसंद आ जाती है, लेकिन पहनने के बाद वह वैसी नहीं लगती है, जैसी दुकान में लगी थी। इसकी वजह साइज नहीं, बॉडी टाइप होता है।
क्यों जरूरी जानना है बॉडी टाइम?
बॉडी टाइप को आमतौर पर 5 हिस्सों में बांटा जाता है- पीयर, एप्पल, आवरग्लास, स्ट्रेट और पेटाइट। हर बॉडी टाइप पर अलग स्टाइल की जींस अच्छी लगती है। एक ही जींस किसी पर परफेक्ट लगेगी और किसी पर अजीब। इसलिए, जींस खरीदने से पहले अलग-अलग स्टाइल ट्राई करके देखना चाहिए। जो जींस बॉडी को बैलेंस करे और कॉन्फिडेंस बढ़ाए, वही सबसे बेस्ट होती है।
1. पीयर शेप बॉडी
पीयर शेप वाली महिलाओं के हिप्स और थाइज, कमर और कंधों के मुकाबले चौड़े होते हैं। ऐसे फिगर के लिए मकसद हिप्स को कम दिखाना और पूरे लुक को लंबा और स्लिम दिखाना होता है। इसके लिए बूटकट, फ्लेयर्ड, हाई-वेस्टेड, स्ट्रेट-लेग, वाइड-लेग और रिलैक्स्ड-फिट जींस सबसे अच्छी मानी जाती हैं। डार्क वॉश वाली जींस चुनें। डार्क कलर कर्व्स को स्मूथ दिखाता है और फिगर को ज्यादा स्ट्रक्चर्ड और स्लिम लुक देता है।

Photo Credit: Pinterest (Magdelena)
2. एप्पल शेप बॉडी
एप्पल शेप वाली महिलाओं के पेट के आसपास ज्यादा फुलनेस होती है, जबकि हिप्स और पैर पतले होते हैं। ऐसी बॉडी के लिए स्ट्रेच वाली जींस सबसे अच्छी होती है। स्ट्रेच फैब्रिक पेट को आराम देता है और साथ ही फिटिंग को भी अच्छा रखता है। मिड-राइज और हाई-राइज जींस कमर पर अच्छा शेप बनाती हैं। लो-राइज जींस से बचना चाहिए। लो-राइज जींस पेट के सबसे चौड़े हिस्से पर कटती है, जिससे पेट और ज्यादा नजर आने लगता है और लुक छोटा लगने लगता है।
-1794554478978.webp)
Photo Credit: Pinterest (designscreate)
3. आवरग्लास शेप बॉडी
आवरग्लास फिगर में बस्ट और हिप्स बराबर होते हैं और कमर एकदम पतली और शेप में होती है। ऐसे फिगर को और निखारने के लिए हाई-राइज जींस सबसे परफेक्ट होती है। हाई-राइज जींस कमर के सबसे पतले हिस्से पर आकर फिट होती है, जिससे कमर और ज्यादा पतली दिखती है। स्किनी, बूटकट और फ्लेयर्ड स्टाइल भी इस बॉडी पर बहुत अच्छे लगते हैं।मिड-राइज या लो-राइज जींस से बचना चाहिए। इससे कमर के आसपास उभार आ जाता है और फिगर का नैचुरल बैलेंस बिगड़ जाता है।

Photo Credit: Pinterest (ER.Anjali)
4. स्ट्रेट या एथलेटिक बॉडी
स्ट्रेट या एथलेटिक बॉडी में कर्व्स बहुत कम होते हैं। ऐसे फिगर के लिए मकसद नीचे के हिस्से में वॉल्यूम लाकर कर्व्स का लुक बनाना होता है। बूटकट और फ्लेयर्ड जींस इसके लिए सबसे अच्छी हैं। ये नीचे से चौड़ी होती हैं, जिससे हिप्स का शेप अच्छा दिखने लगता है। लाइट वॉश, डिस्ट्रेस्ड डिटेल और एम्बेलिशमेंट वाली जींस भी फिगर को ज्यादा कर्वी दिखाती हैं। बैक पॉकेट पर डिजाइन वाली जींस भी अच्छी लगती हैं। इससे पीछे से फिगर को अच्छा शेप मिलता है।
-1794554592372.webp)
Photo Credit: Pinterest (Cherry21 Finds)
5. पेटाइट बॉडी
पेटाइट यानी छोटी हाइट वाली महिलाओं को ऐसी जींस चाहिए, जो पैरों को लंबा दिखाए और लुक को एकदम क्लीन रखे। हाई-राइज जींस इसके लिए बेस्ट है। हाई-राइज जींस पैरों को लंबा दिखाती है। बूटकट और स्ट्रेट-लेग जींस भी बिना ज्यादा बल्क के क्लीन लाइन देती हैं। स्किनी जींस, एंकल-लेंथ या क्रॉप्ड स्टाइल और बहुत ज्यादा वाइड-लेग बॉयफ्रेंड जींस से बचना चाहिए। ये स्टाइल छोटे कद पर भारी लगते हैं और हाइट को और छोटा दिखाते हैं।
यह भी पढ़ें- हर ब्रांड में क्यों बदल जाता है जींस का साइज? ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जान लें Size Chart के ये जरूरी राज
-1794554744857.webp)
Photo Credit: Pinterest (BABY GIRL)
जींस खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
- जींस हमेशा दिन की रोशनी में ट्राई करें। डार्क वॉश स्लिम लुक देता है, लाइट वॉश कर्व्स को हाइलाइट करता है।
- जींस का फैब्रिक थोड़ा स्ट्रेच वाला हो तो पहनने में आराम रहता है।
- बहुत टाइट जींस से बचना चाहिए, इससे फिगर का शेप बिगड़ा हुआ लगता है।
- सही फिट वाली जींस ही फिगर को सबसे अच्छा दिखाती है।
यह भी पढ़ें- Denim Fashion Trends: वाइड लेग से लेकर बैरल जींस तक, 2026 में महिलाओं के बीच पॉपुलर हैं ये स्टाइल
जींस का स्टाइल बॉडी टाइप के हिसाब से ही चुनना चाहिए। सही जींस फिगर को बैलेंस करके कॉन्फिडेंस भी बढ़ाती है। इसलिए, ट्रेंड के पीछे भागने की बजाय अपने बॉडी टाइप के हिसाब से जींस चुनना ही सबसे समझदारी वाला फैसला है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या एक ही जींस हर बॉडी टाइप पर अच्छी लग सकती है?
- नहीं, एक ही जींस हर बॉडी पर एक जैसी नहीं लगती है। हाई-राइज स्ट्रेट जींस ज्यादातर बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है, लेकिन फिर भी फिटिंग का फर्क पड़ता है। इसलिए जींस खरीदने से पहले ट्राई करना ही सबसे सही तरीका है।
- स्लिम दिखने के लिए कौन सा जींस कलर सबसे अच्छा है?
- स्लिम दिखने के लिए डार्क ब्लू और ब्लैक कलर सबसे अच्छे माने जाते हैं। डार्क कलर पैरों को पतला दिखाता है। लाइट कलर वाली जींस कर्व्स को ज्यादा दिखाती है, इसलिए जिन महिलाओं को कर्व्स दिखाने हैं, वे लाइट वॉश चुन सकती हैं।
- क्या छोटी हाइट वाली महिलाओं को वाइड-लेग जींस नहीं पहननी चाहिए?
- बहुत ज्यादा चौड़ी वाइड-लेग जींस छोटी हाइट पर भारी लगती है। अगर वाइड-लेग पहननी ही है, तो हाई-वेस्ट वाली और हल्की फ्लेयर वाली चुनें। इसके साथ हील्स पहनने से पैर लंबे दिखने लगते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।