बदलना है लुक? इन लेटेस्ट शॉर्ट हेयर कट ट्रेंड्स से दें मॉडर्न टच, दिखेंगी खूबसूरत

अपनी पर्सनालिटी को अपडेट करने के लिए हम अक्सर कपड़े और एक्सेसरीज को सर्च करते हैं। इस बा आप हेयरस्टाइल को नया टच दें और ट्रेंडी हेयर कट को ट्राई करें। शॉर्ट हेयर कट आजकल काफी ट्रेंड में है। एक्ट्रेसेस भी इसे कराती हुई नजर आ रही हैं। आप भी चाहें तो शॉर्ट हेयर कट को ट्राई कर सकती हैं, जिससे आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा। आइए बताते हैं लेटेस्ट शॉर्ट हेयर कट ट्रेंड्स के बारे में, जो आपको देंगे एक क्लासी और स्टाइलिश टच।
क्लासी बॉब हेयर कट
बॉब कट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। यह उन महिलाओं पर काफी अच्छा लगता है, जिसका चेहरा पतला होता है। आप भी इस तरह के हेयर कट को ट्राई कर सकती हैं। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार स्ट्रेट या हल्का सा वेवी रख सकती हैं। ऑफिस और कैजुअल लुक के लिए ये बेस्ट है। इसलिए आप इसे ट्राई करके खूबसूरत नजर आ सकती हैं। इससे आपका लुक काफी सुंदर नजर आएगा।

लेयर्ड पिक्सी कट
अगर आप कुछ बोल्ड ट्राई करना चाहती हैं, तो पिक्सी हेयर कट को ट्राई कर सकती हैं। पिक्सी कट में बालों को छोटे लेयर्स में काटा जाता है, जो चेहरे को एक फ्रेश लुक देते हैं। अगर आप भी बालों में ज्यादा स्टाइलिंग नहीं करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इसे बस आपको वैक्स या सीरम से सेट करना चाहिए, ताकि हेयरस्टाइल अच्छा नजर आए।

यह भी पढ़ें- लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ट्राई करें ये फ्रंट हेयर कट
कर्ली शॉर्ट हेयर कट
अगर आपके बाल नेचुरली कर्ली हैं, तो उन्हें छोटा कटाना एक बेहतरीन ऑप्शन है, तो ऐसे में आप इसे ट्राई कर सकती हैं। छोटे कर्ल्स आपके चेहरे को बहुत ही सॉफ्ट और खूबसूरत लुक देते हैं। इसलिए आपको इसे ट्राई करना चाहिए और लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहिए। इस तरह के हेयर कट को कराने में समय भी कम लगता है।

यह भी पढ़ें- मोटे चेहरे पर खूब जचेंगे ये हेयर कट, आप भी करें ट्राई
हेयर कट चुनते समय अपने चेहरे के शेप का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एक सही हेयर कट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। अगर आप भी लंबे बालों की बोरियत से बाहर निकलकर एक ट्रेंडी और मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो आप इसे ट्राई कर सकती हैं। लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।