Ring Designs: रिंग के ये लेटेस्ट डिजाइन बढ़ा देंगे आपके हाथों की खूबसूरती

पुराने समय में ज्यादातर शादी के बाद ही महिलाएं अंगूठी पहनती थीं। लेकिन धीरे-धीरे सोच और फैशन दोनों में बदलाव आया। इसके बाद से रिंग फैशन का हिस्सा बन गया।
हालांकि, पहले मार्केट में रिंग के केवल कुछ ही डिजाइन मौजूद थे। जैसे नग वाली रिंग। लेकिन कुछ समय बाद बाजार में रिंग डिजाइन्स की भरमार होने लगी। क्योंकि महिलाएं डेली वियर में भी रिंग पहनना पसंद करने लगीं।
क्या आपको भी रिंग का कलेक्शन रखना पसंद है? क्या आप बेहतरीन रिंग डिजाइन्स की तलाश में हैं? तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे डिजाइन्स लेकर आए हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देंगे। चलिए एक नजर डालते हैं इन रिंग डिजाइन्स पर।
टू लेयर रिंग डिजाइन (Two Layer Ring Designs)
आप रिंग डिजाइन में बदलाव भी कर सकती हैं। जैसे कि दोनों लेयर में एक ही डिजाइन भी अच्छा लगता है। आपको मॉर्डन लेयर रिंग के भी डिजाइन मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। इससे आपकी उंगलियां भरी-भरी लगेंगी।
फ्लोरल रिंग डिजाइन (Floral Ring Designs)
फ्लोरल डिजाइन ज्वेलरी देखने में बेहद अच्छी लगती है। इस तरह की ज्वेलरी का क्रेज दिन प्रतिदिन महिलाओं के बीच बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर रिंग में यह डिजाइन महिलाओं को खूब पसंद आता है। आप चाहें तो सिंगल या डबल फ्लोरल डिजाइन वाली रिंग चुन सकती हैं।
लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि कई रिंग में फूल के साथ पत्ती नहीं बनी होती है। ऐसे में यह आप पर निर्भर करता है कि आपको कैसा डिजाइन चाहिए।
कॉकटेल रिंग डिजाइन (Cocktail Ring Designs)
इसमें आपको डायमंड स्टड से लेकर फ्लोरल डिजाइन मिलेंगे। इस तरह की रिंग हैवी गाउन और एंब्रॉयडरी वाली साड़ी पर बेहद जंचती है।
इसे भी पढ़ें:Latest Toe Ring Designs: पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे मॉर्डन बिछिया के ये डिजाइन
हार्ट शेप रिंग डिजाइन (Heart Shape Ring Designs)
अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो हार्ट शेप रिंग दें। यकीन मानिए यह रिंग देखकर आपकी गर्लफ्रेंड खुश हो जाएगी। हार्ट डिजाइन वाली रिंग देखने में बेहद प्यारी लगती है।
इस रिंग को आप रोजाना भी पहन सकती हैं। क्योंकि इसका डिजाइन काफी सिंपल होता है। आप चाहें तो यह रिंग देकर अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:नई-नई शादी हुई है, तो घुंगरू वाले ये पाजेब डिजाइंस आपको खूब लुभाएंगे
स्नेक रिंग डिजाइन (Snake Ring Designs)
अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो स्नेक रिंग डिजाइन चुनें। यह डिजाइन कूल लुक के लिए बेस्ट हैं। इस तरह की रिंग ज्यादातर वेस्टर्न आउटफिट्स पर ही अच्छी लगती हैं।
अन्य रिंग डिजाइन्स
- आप पर्ल रिंग डिजाइन भी चुन सकती हैं। इस तरह की रिंग आपको रॉयल लुक देगी।
- जिस तरह हुप इयररिंग्स देखने में सुंदर लगते हैं, उसी तरह आप मैचिंग लुक के लिए इस डिजाइन की रिंग भी पहन सकती हैं।
- सिंपल लुक के लिए आप क्रिसक्रॉस डिजाइन वाली रिंग खरीद सकती हैं। इसमें आपको नग वाले डिजाइन भी मिल जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।