फैशन में लौटा पॉकेट ट्रेंड, जेब वाली ड्रेसेज का बढ़ा क्रेज; यहां देखें डिजाइंस

कई बार बाहर जाते वक्त बैग्स कैरी करने का मन नहीं करता, लेकिन कुछ जरूरी चीजों को साथ रखना पड़ता है। ऐसे में कैसा हो अगर आपकी ड्रेस में जेब हो और अपना छोट-मोटा सामान उसमें रख सकें। जी हां, बाजार में इन दिनों जेब वाली ड्रेसेज का खूब चलन है। आइए बाजार पर नजर डालते हैं, क्यों पसंद आ रही हैं ऐसी ड्रेसेज...
फैशन की दुनिया में एक बात तो पक्की है कि जो भी फैशन से बाहर होता है, वह फिर से चलन में आ जाता है। पाकेट वाली ड्रेसेज के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। कुछ समय पहले भी ऐसी जेब वाली ड्रेसेज का चलन था, इस गर्मी फिर से वे ट्रेंड में आ गईं हैं। जेब वाली ड्रेसेज पहनने से लड़कियों को बैग्स कैरी करने का झंझट भी नहीं रहता। लड़कियां आराम से उसमें, मोबाइल, चाबी या रुमाल जैसी छोटी-मोटी चीजें रख सकती हैं। इससे उन्हें बहुत हल्का और आरामदायक महसूस होता है। कालेज, आफिस, आउटिंग के लिए ये ड्रेसेज एक बेहतरीन विकल्प है।
कैसी ड्रेसेज ट्रेंडिंग में
आज के फैशन में मैक्सी ड्रेस, मिडी, कुर्तियां और लान्ग ड्रेसेज बहुत ज्यादा चलन में हैं। दरअसल, आज की पीढ़ी को 'एलिगेंट और कम्फर्टेबल फैशन' पसंद आ रहा है। डेनिम ड्रेसेज और खासकर खादी की कुर्तियों में जेब जरूर होती हैं।

क्यों पसंद आ रहीं
- सुविधाजनक: फोन, चाबियां या लिपस्टिक रखने के लिए अलग से बैग कैरी नहीं करना पड़ता।
- स्टाइलिश लुक : आजकल 'डीप इन-विजिबल' जेब का इस्तेमाल होता है, जिससे ड्रेस की फिटिंग और लुक पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।
- मिनिमल और प्रैक्टिकल: ऐसी ड्रेसेज साधारण और व्यावहारिक होती हैं, इसलिए ज्यादा पसंद आती हैं।
यात्रा के लिए बेस्ट है ऐसी ड्रेसेज
जेब वाली ड्रेसेज सोच समझकर डिजाइन की गई हैं, ये कैरी आन यात्रा के लिए बेहतरीन विकल्प है। एयरपोर्ट पर आप अपना जरूरी सामान पाकेट में रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Kurta Palazzo for Summer: डेली वियर के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉटन कुर्ता-प्लाजो सेट्स, देंगे डिफरेंट और कुल लुक

फैशन डिजाइनर जिगर-निकिता बताते हैं कि हर छोटी से छोटी चीज का अपना एक मकसद होता है। आज की पीढ़ी स्टाइल के साथ आराम और सुविधाएं भी चाहती हैं। उनका मानना है कि आज का फैशन ऐसा हो, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़े। आजकल लड़कियां केवल ड्रेसेज में नहीं, बल्कि लहंगों में भी जेब देने की मांग करती हैं। इससे दुल्हन को पर्स या पोटली लेने का झंझट नहीं लगता, उसके हाथ खाली रहते हैं और वह शादी के हर पल को आराम से इंज्वाय करती है।
लेखक- सुमन अग्रवाल
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।