Palazzo Designs For Summer: गर्मियों में कूल और स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें ये लेटेस्ट प्लाजो, यहां देखें डिजाइंस

खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर मौसम और फैशन ट्रेंड के हिसाब से कपड़े खरीदना पसंद करते हैं, ताकि उन्हें स्टाइल करके अच्छा महसूस हो सके। आप भी अपने वॉर्डरोब को अपडेट करने के लिए प्लाजो को खरीद सकती हैं। प्लाजो डिजाइंस आजकल काफी ट्रेंड में है। साथ ही ये पहनने के बाद कम्फर्टेबल रहते हैं। आपको इसमें बस सही डिजाइन और फिटिंग का ध्यान रखना होता है, जिससे ये पहनने के बाद अच्छे लगें। आइए बताते हैं किस तरह के प्लाजो को आप खरीदकर वियर कर सकती हैं।
ब्लैक कलर प्लाजो डिजाइंस
अगर आपको ब्लैक कलर पसंद है, तो आप इसमें प्लाजो भी खरीद सकती हैं। ब्लैक कलर के प्लाजो पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसके साथ आप लाइट कलर टॉप या शॉर्ट कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं, जिससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। इसमें डिजाइन की बात करें, तो प्रिंटेड से लेकर प्लेन वर्क हर तरह के प्लाजो आपको मार्केट में देखने को मिल जाएंगे, जिसे आप अपने स्टाइलिंग तरीके को ध्यान में रखते हुए खरीद सकती हैं।

मल्टी कलर डिजाइन वाला प्लाजो
आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप मल्टी कलर डिजाइन वाले प्लाजो को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के प्लाजो में कई सारे अलग-अलग कलर्स होते हैं। इससे ये किसी भी कलर के साथ पेयर किया जा सकता है। आप इसे वेकेशन से लेकर ऑफिस कैजुअल लुक के लिए भी स्टाइल कर सकती हैं और खूबसूरत नजर आ सकती हैं। मार्केट में आपको ये अलग-अलग फैब्रिक और डिजाइन में मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- कुर्ती ही नहीं टॉप, ब्लाउज किसी भी चीज के साथ पहन सकती हैं इस तरह के प्लाजो
ब्लू कलर प्लाजो करें स्टाइल
अगर आप फ्लोरल प्रिंट वाले कपड़े पहनना पसंद है, तो ऐसे में आप ब्लू कलर के प्लाजो के डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको फ्लोरल प्रिंट डिजाइन मिल जाएगा। ऐसे में ये प्लाजो आप प्लेन टॉप या कुर्ती के साथ ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आएगा। आपको इस तरह के प्लाजो कॉटन फैब्रिक में मिल जाएंगे, जिसे आपको ट्राई करना चाहिए।

पर्पल कलर प्लाजो करें स्टाइल
आप गर्मियों में पर्पल कलर के प्लाजो को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के प्लाजो डिजाइंस पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही इससे आपका लुक सबसे अलग नजर आएगा। प्लाजो के डिजाइंस आपको मार्केट में मिल जाएंगे। प्लेन या प्रिंटेड टॉप के साथ इसे वियर करें और लुक को कंप्लीट करें।

यह भी पढ़ें- प्लाजो या स्ट्रेट पैंट्स, जानिए आपके बॉडी टाइप के लिए क्या है बेस्ट
लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इन प्लाजो डिजाइंस को ट्राई करें, जिससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Myntra/ ZWERLON, OTABU
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।