फैशन की दुनिया में आजकल अधिकतर महिलाएं डिफरेंट और यूनिक आउटफिट पहनना पसंद कर रही है। ऐसे में अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और कुछ यूनिट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे प्लाजो डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप टॉप, ब्लाउज या कुर्ती के साथ शामिल कर पहन सकती हैं।
टील मैरून लीफ प्रिंट फॉयल पलाज़ो
अगर आप किसी खास फंक्शन में जा रही हैं और इस फंक्शन में आप भीड़ से हटके दिखना चाहती हैं या अपने लुक को यूनिक और डिफरेंट बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत प्लाजो एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, इसे आप ब्लाउज या टॉप के साथ शामिल कर सकैती हैं। यह आपके लुक को खास और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा।
मौवे हैंडलूम पलाज़ो
अगर आपके कॉलेज में कोई खास इवेंट या फंक्शन है और आप इस दौरान सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो आप इस खूबसूरत प्लाजो को ट्राई कर सकती है। इस प्लाजो के साथ आप क्रॉप टॉप इनर शर्ट या फिर ब्लाउज शामिल कर अपने लुक को गॉर्जियस और एलिगेंट टच दे सकती है। इस तरह की प्लाजो ड्रेस इन दिनों काफी चर्चा में हैं।
यह भी पढ़ें:सालों पुरानी साड़ी या ब्लाउज पहनने का नहीं करता मन? तो ऐसे दें इन्हें नया लुक
मस्टर्ड रोज़ प्रिंटेड ऑर्गेंजा पलाज़ो
अगर आप एक जैसे कपड़े पहनकर बोर होने लगी है और किसी भी फंक्शन में कुर्ता सेट, शरारा- गरारा पहनने के बजाय कुछ और ट्राई करने का सोच रही है, तो अब आप इस खूबसूरत प्लाजो के साथ शॉर्ट या लॉन्ग कुर्ती शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। आप चाहे तो इसके साथ डिजाइनर ब्लाउज भी पेयर कर पहन सकती है। यह आपके लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे।
मैरून कलमकारी प्रिंट पलाज़ो
अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और अपने लुक को भीड़ से हटकर दिखाने के लिए अगर आप भी यूनिक और डिफरेंट आउटफिट की तलाश कर रही है, तो आपके लिए यह प्लाजो ड्रेस एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस प्लाजो के साथ आप क्रॉप टॉप, फुल स्लीव्स टॉप, शर्ट या किसी भी कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस आपको यूनिक और गॉर्जियस लुक देने में मदद करेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
image credit :inweaveindia
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों