Pakistani Jewellery Designs: इन पाकिस्तानी ज्वेलरी डिजाइंस के साथ अपने एथनिक लुक में लगाएं चार चांद

Trendy Pakistani Jewellry Designs For Ethnic Look: आज के समय में इंडिया में केवल Korean Dramas ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी शोज भी काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। पाक एक्ट्रेस और उनके फैशन को भी इंडिया में हर कोई फॉलो करता है। हालांकि, फैशन के लिए सिर्फ मेकअप और आउटफिट ही नहीं, बल्कि ज्वेलरी का भी बहुत बड़ा रोल होता है। आपने देखा होगा कि हमारे इंडिया और पाकिस्तान का ड्रेसिंग स्टाइल लगभग एक ही तरह है।
ऐसे में अगर आप किसी पार्टी या त्योहार में तैयार होने की सोच रही हैं तो ये लेटेस्ट डिजाइन के पाकिस्तानी ज्वेलरी बनवा सकती हैं। इसे आप कहीं शादी-ब्याह में भी पहन सकती हैं। इससे आपके एथनिक लुक में चार चांद लग जाएंगे।
पर्ल चोकर और झुमकी सेट (Pearl Choker and Jhumka Set)

आपको बता दें कि पाकिस्तानी ज्वेलरी में मोतियों का काम सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। ये गोल्डन और व्हाइट पर्ल वर्क वाला हैवी चोकर सेट किसी भी सूट या लहंगे के साथ मैच कर जाएगा। इसके साथ मैचिंग झुमकी और मांग टीका आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
Image Credit- Pinterest/Fashion & Technology
यह भी पढ़ें- Blouse Designs: सिंपल साड़ी को भी क्लासी बना देंगे ब्लाउज स्लीव्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस, हर कोई पूछेगा टेलर का पता
पाकिस्तानी पर्ल कलीरे स्टाइल चूड़ियां (Pearl Kaleera Style Bangles)

अगर आप कोई हैवी सूट पहन रही हैं ताे नेकलेस पहनने की कोई जरूरत नहीं है। आप हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ये लटकन वाली मोतियों की चूड़ियां पहन सकती हैं। ये आजकल काफी ट्रेंड में भी हैं। इसमें कंगन के नीचे गिरते हुए मोतियों की लड़ियां एक कलीरे जैसा लुक दे रही हैं।
Image Credit- Pinterest/Krupa Patel
पाकिस्तानी जाल वर्क पर्ल ब्रेसलेट (Pearl Mesh Bracelet Design)

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ये मल्टी-लेयर वाला पर्ल ब्रेसलेट भी सबसे अच्छा लगेगा। ये जाल जैसा डिजाइन कलाई पर बहुत खूबसूरत लगता है। इसे आप किसी भी एथनिक आउटफिट या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ पहनकर अपने लुक को क्लासी और मॉडर्न बना सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/Bhavna Mathur
हैवी पाकिस्तानी चांदबाली (Heavy Pakistani Chandbali)

किसी भी शादी या बड़े फंक्शन में जाना है तो ये मोतियों वाली चांदबाली आपके लुक को चार गुना बढ़ा सकती है। इसमें गोल्ड, कुंदन और छोटे-छोटे मोतियों से बहुत ही सुंदर तरीके से काम किया गया है। इसे आप अभी ही ऑर्डर देकर बनवा सकती हैं। अगर आप हैवी नेकलेस नहीं पहनना चाहती हैं, तो ये ईयररिंग्स आपके एथनिक लुक को पूरा कर देंगे।
यह भी पढ़ें- Necklace Designs: हैंडलूम साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 नेकलेस डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/Gohar Accessories
पाकिस्तानी कुंदन-पर्ल नेकलेस सेट (Kundan and Pearl Necklace Set)

अगर आप किसी शादी में रॉयल लुक चाहती हैं, तो ये हैवी कुंदन नेकलेस आपके लिए परफेक्ट रहेगा। ये सेट एथनिक वियर के साथ काफी एलीगेंट लगेगा। इसके साथ आप बड़ी झुमकी और मांग टीका जरूर पहनें।
Image Credit- Pinterest/Fashion Vibes
पाकिस्तानी झुमकी विद मल्टी-लेयर सहारा (Jhumka with Multi-layer Sahara)

ये झुमकी और सहारा सेट आपके कानों के साथ-साथ आपके पूरे हेयरस्टाइल को भी एक रॉयल पाकिस्तानी लुक देंगे। मोतियों की कई लड़ियों वाला ये ईयररिंग कान के पीछे बालों में पिन किया जाता है, जो दिखने में काफी खूबसूरत लगेगा।
Image Credit- Pinterest/shrestapai
यह भी पढ़ें- Fashion Tips: जींस के साथ पेयर करें ये 5 तरह के Top, छिप जाएगा बेली फैट और लुक भी लगेगा एकदम स्टाइलिश
तो अगर आप भी एथनिक वियर के साथ पाकिस्तानी ज्वेलरी पहनने का सोच रही हैं तो यहां से आइडिया ले सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।