Necklace Designs For Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर हैंडलूम साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 नेकलेस डिजाइंस

Necklace Designs For Sarees: इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन माता सरस्वती की विशेष पूजा की जाती है। इस मौके पर हर कोई पीले वस्त्र में नजर आता है। महिलाएं इस दिन खासतौर पर सबसे खूबसूरत दिखने के लिए कपड़ों, मेकअप और ज्वेलरी का खास ध्यान रखती हैं। कहते हैं कि बसंत पंचमी से ही वसंत ऋतु का आगमन हाे जाता है।
आमतौर पर लड़कियां और महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए पीले सूट या साड़ी पहनती हैं। ऐसे में अगर आप पीले रंग की हैंडलूम साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो आपको ये लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी जरूर ट्राई करनी चाहिए। आइए देखते हैं-
एंटीक गोल्ड चोकर नेकलेस
बसंत पंचमी पर अगर आप सिल्क या हैंडलूम साड़ी पहन रही हैं, तो ये एंटीक गोल्ड चोकर नेकलेस आपके लुक में चार चांद लगा देगा। आप साफ देख सकती हैं कि इस नेकलेस पर मोतियों का बारीक काम किया गया है। इसकी खास बात ये है कि ये नेकलेस ट्रेडिशनल होते हुए भी काफी मॉडर्न है। पीले या सुनहरे रंग की साड़ी पर अगर आप इसे पहनेंगी तो बहुत खास लगेगी।
यह भी पढ़ें- Korean Skincare Tips: शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा, बस अपनाएं ये कोरियन ब्यूटी इंग्रीडिएंट्स
फ्लोरल गोल्ड चोकर (Floral Gold Chokar)
अगर आप बसंत पंचमी पर कुछ हैवी और रॉयल ट्राई करना चाहती हैं तो ये फ्लोरल गोल्ड चोकर आप पर खूब जचेगा। इस नेकलेस पर बना फूलों का बारीक डिजाइन और नीचे लटका हुआ हरा पन्ना (Emerald) इसे बहुत ही क्लासी लुक दे रहा है। इसके साथ आप मैचिंग इयररिंग्स पहन सकती हैं। ये सेट सिल्क साड़ी पर खूब अच्छा लगेगा।
कॉइन नेकलेस हो सकता है बेस्ट (Coin Necklace)
अगर आप कुछ क्लासिक और अलग ट्राई करना चाह रही हैं तो ये कॉइन नेकलेस सबसे यूनिक ऑप्शन है। गोल्ड के सिक्कों और लाल मोतियों से बना ये नेकलेस ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ बहुत खूबसूरत भी लग रहा है। ये नेकलेस हैंडलूम साड़ी के साथ एक आर्टिस्टिक लुक देगा।
यूनिक है ईविल आई नेकलेस (Evil Eye Necklace)
अगर आप बसंत पंचमी पर कुछ मॉडर्न और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो ये ईविल आई (Evil Eye) नेकलेस सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें कलरफुल स्टोन से बना पेंडेंट आपको यूनिक लुक देगा। ये न केवल आपको बुरी नजर से बचाएगा, बल्कि आपके सिंपल लुक को भी काफी स्टाइलिश बना देगा। इसे आप साड़ी के अलावा सूट या फ्यूजन वियर के साथ भी पहन सकती हैं।
हैवी एंटीक चोकर (Necklace For Basant Panchami)
बसंत पंचमी पर एकदम महारानियों जैसा लुक पाने के लिए ये हैवी एंटीक चोकर बहुत खूबसूरत ऑप्शन है। इस नेकलेस पर की गई महीन नक्काशी और नीचे लटकते हुए छोटे-छोटे झुमके ही इसकी खासियत बयां कर रहे हैं। ये ट्रेडिशनल ज्वेलरी हैंडलूम साड़ी के साथ एकदम परफेक्ट लगेगा। खासकर सिल्क या चंदेरी साड़ी के लिए ये एक खूबसूरत ऑप्शन है।
यह भी पढ़ें- Kangan Designs For Basant Panchami 2026: पीले रंग के सूट के साथ पहनें ये कंगन डिजाइन, हाथों की बढ़ेगी शोभा
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover And Inside Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।