Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

इस तरह से करेंगी अपनी नोज पिन को स्टाइल तो दिखेंगी बेहद बोल्ड और खूबसूरत

मार्केट में कई तरह कि नोज पिन आपको दिखाई दे जाएंगी लेकिन अपने ऑउटफिट के हिसाब से नोज पिन को पहनना बेहद मुश्किल टास्क होता है।
Updated:- 2022-08-09, 18:04 IST
nose pin styling

आज से नहीं बल्कि कई पीढ़ियों से महिलाएं नोज पिन पहनती आ रही हैं। कहा जाता है कि नोज पिन पहनने से चेहरे की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।

वहीं कई महिलाएं नोज पिन तो ट्राई करना चाहती हैं। लेकिन वह नहीं जानती कि किस तरह की नोज पिन आपको किस तरीके की ड्रेस के साथ पहननी चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से नोज पिन को अपने लुक में शामिल कर सकती हैं। 

 

नोज रिंग्स

nose ring

जिनकी नाक लंबी और शार्प होती हैं, उनके लिए नोज रिंग एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता हैं। इस तरह की नोज रिंग को आप इंडो-वेस्टर्न ड्रेस और कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। ऐसा करने से आपका लुक बेहद खूबसूरत दिखाई देगा। अगर आप थोड़ा अलग दिखना चाहती हैं तो मिनिमल डिजाइन वाली नोज रिंग भी ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : नोज पिन की फैंसी डिजाइंस, जो आपके लुक में लगा देंगी चार चांद

 

नोज स्टड्स

nose studs

वैसे तो जिनकी नाक चौड़े आकार की होती हैं, उनके लिए नोज स्टड्स ही बेस्ट ऑप्शन होता है। लेकिन आप इस तरह की नोज पिन को किसी भी ट्रेडिशनल या वेस्टर्न ऑउटफिट के साथ पहन सकती हैं। डिजाइन के ऑप्शन के लिए आप नोज स्टड्स का साइज अपने हिसाब से छोटा या बड़ा चुन सकती हैं। इस तरह की नोज स्टड्स देखने में बेहद एलिगेंट दिखाई देती है। साथ ही आपके चेहरे के नैन-नक्श को भी हाइलाइट करती हैं। 

इसे भी पढ़ें : बेहद अलग होता है साउथ इंडियन मंगलसूत्र, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

 

सेप्टम नोज पिन

septum nose pin

कुछ यूनिक स्टाइल ट्राई करने वाली महिलाएं इस तरह की नोज पिन को बेहद पसंद करती हैं। आजकल कई युवा लड़कियां तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी इंस्पायर होकर इस तरह का स्टाइल फॉलो करती दिखाई दे रही हैं। इस तरह की नोज पिन बोहो स्टाइल ऑउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगती हैं। साथ ही आपको इसके काफी डिजाइन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी।  

 

अगर आपको हमारी बताई गई ये नोज पिन स्टाइलिंग टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें और ऐसे कई अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।