Long Mangalsutra For Women: गणगौर पर साड़ी के साथ पहनें ये लेटेस्ट 'लॉन्ग मंगलसूत्र', सुहागिनों को मिलेगा एकदम रॉयल और ट्रेडिशनल लुक

गणगौर के खास पर्व को अधिकतर महिलाएं बड़े उत्साह के साथ मनाती हैं। ऐसे में इस दिन महिलाएं श्रृंगार कर पूजा आराधना भी करती हैं। अगर आप भी गणगौर के खास मौके पर अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट लॉन्ग मंगलसूत्र के डिजाइंस बताएंगे, जो गणगौर के दिन साड़ी के साथ पहनने के लिए सही ऑप्शन रहेंगे।
मल्टीकलर स्टोन पेंडेंट अर्टिफिशियल लॉन्ग मंगलसूत्र
अगर आप इस साल गणगौर के खास पर्व पर अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो इस दिन साड़ी के साथ इस तरह का खूबसूरत मल्टीकलर बीडेड अर्टिफिशियल लॉन्ग मंगलसूत्र भी पहन सकती हैं। ऐसा मंगलसूत्र आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और आपको रॉयल लुक देने में मदद करेगा।

फ्लावर लीफ पेंडेंट अर्टिफिशियल लॉन्ग मंगलसूत्र
अगर आप गणगौर वाले दिन पूजा के लिए जाने वाली हैं और इस दिन अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आप गणगौर के दिन किसी भी तरह की खूबसूरत साड़ी या ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ यह लेटेस्ट फ्लावर लीफ पेंडेंट अर्टिफिशियल लॉन्ग मंगलसूत्र शामिल कर सकती हैं। यह आपके पूरे लुक अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा।

गोल्ड प्लेटेड डिजाइनर अर्टिफिशियल लॉन्ग मंगलसूत्र
अधिकतर सुहागन महिलाएं श्रृंगार में एक से एक खूबसूरत मंगलसूत्र शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी गणगौर के मौके पर खूबसूरत मंगलसूत्र की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड डिजाइनर अर्टिफिशियल लॉन्ग मंगलसूत्र बेस्ट हो सकता है। इसे आप गणगौर के दिन साड़ी के साथ पहनकर अपने श्रृंगार को और अधिक सुंदर बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Mangalsutra Designs: सिंपल से लेकर हैवी आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे ये गोल्ड मंगलसूत्र, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
गोल्ड टोन फलीग्री वर्क अर्टिफिशियल लॉन्ग मंगलसूत्र
कोई भी तीज त्योहार हो और महिलाएं श्रृंगार न करें, ऐसा हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हर त्योहार पर सोलह श्रृंगार जरूर करती है। ऐसे में आप गणगौर के दिन अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए गोल्ड टोन फलीग्री वर्क अर्टिफिशियल लॉन्ग मंगलसूत्र को शामिल कर त्योहार वाले लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं।

फ्लावर लटकन डिजाइन अर्टिफिशियल लॉन्ग मंगलसूत्र
आप चाहें, तो इस साल गणगौर के खास पर्व वाले दिन खूबसूरत साड़ी या कोई खास ड्रेस पहनकर फ्लावर लटकन डिजाइन अर्टिफिशियल लॉन्ग मंगलसूत्र को शामिल कर सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र डिजाइन इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Mangalsutra Pendant Designs: रेड बीड मंगलसूत्र के साथ पहनने के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट पेंडेंट, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Ramdev Art Fashion Jwellery/niva fashion
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।