एक जैसे मंगलसूत्र पहनने के बजाय, ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस, हस्बैंड में करेगा तारीफ

शादीशुदा महिलाओं के लिए मंगलसूत्र का बहुत महत्व होता है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं, जिनकी शादी हो गई हैं, वह ज्वेलरी में मंगलसूत्र जरूर शामिल करती हैं। ऐसे में फैशन के बदलते दौर में अलग अलग तरह के स्टाइलिश मंगलसूत्र बाजार में मिलने लगे हैं। अगर आप भी हैवी और स्टाइलिश मंगलसूत्र की तलाश में हैं, तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट मंगलसूत्र के डिजाइंस बताएंगे, जो पहनने पर आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
लार्ज पेंडेंट थ्री लेयर मंगलसूत्र डिजाइन
अगर आप भी अपने ज्वेलरी कलेक्शन को अपडेट करना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब एक जैसे मंगलसूत्र को पहनने के बजाय इस तरह के खूबसूरत ट्रेंडी लार्ज पेंडेंट थ्री लेयर मंगलसूत्र डिजाइन को शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र को आप नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं।

पर्ल ड्रॉप डबल लेयर मंगलसूत्र
अगर आपकी अभी अभी शादी हुई है और आप नई दुल्हन हैं, तो अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप इस लेटेस्ट पर्ल ड्राप डबल लेयर मंगलसूत्र को सुनार के यहां बनवा सकती हैं या इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती है। इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइन आजकल अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट रहेंगे।

रेड एंड ग्रीन बीड लॉन्ग चेन मंगलसूत्र
आप चाहें तो इस खूबसूरत रेड एंड ग्रीन बीड लॉन्ग चेन मंगलसूत्र को भी बनवाकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। इस तरह की डिजाइन वाले मंगलसूत्र आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे साथ ही रॉयल लुक भी देंगे। इसे आप किसी भी शादी या त्योहार के दिन पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Mangalsutra Designs For Women: मकर संक्रांति पर पहनें इस तरह के मंगलसूत्र, देखें डिजाइंस
टेम्पल स्टाइल पेंडेंट चेन मंगलसूत्र डिजाइन
यही नहीं अगर आप गोल्ड पेंडेंट के साथ मंगलसूत्र तलाश रही है, तो आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट टेम्पल स्टाइल पेंडेंट चेन मंगलसूत्र डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप नजदीकी सुनार की दूकान से डिजाइन करवा सकती हैं। इसकी डिजाइन बहुत हैवी और अट्रैक्टिव है, जो आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देगी।

ब्लैक बीड ट्रेडिशनल मंगलसूत्र डिजाइन
आपके लिए इस तरह के खूबसूरत और नए डिजाइन वाले ब्लैक बीड ट्रेडिशनल मंगलसूत्र डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप साड़ी या लहंगे के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। आप इस मंगलसूत्र को पहनकर किसी भी फंक्शन में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती है।

यह भी पढ़ें- Gold Mangalsutra Designs: सिंपल से लेकर हैवी आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे ये गोल्ड मंगलसूत्र, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- pinterest/Asmita Kalsariya
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।