Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

Bridal Fashion : अपनी शादी पर पहनें स्टाइलिश लहंगे, दिखेंगी अप्सरा

शादी की शॉपिंग करने के लिए सबसे पहले आपको ब्राइडल आउटफिट को चुनना बेहद जरूरी होता है और उसे स्टाइल करने के लिए आपको लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को समझना भी जरूरी होता है।
Updated:- 2023-02-22, 14:29 IST
latest lehenga designs for bride to be in hindi

ब्राइडल लुक को चुनना बेहद मुश्किल काम होता है, लेकिन दुल्हनें इसके लिए एक से बढ़कर एक डिजाइन की सभी चीजें ढूंढ कर अपने लुक को कम्प्लीट करती हैं। ब्राइडल वियर में सबसे अहम रोल आउटफिट का होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आउटफिट चुनने के बाद ही उसकी स्टाइलिंग की बारी आती है और तभी सब चीजें फाइनल की जाती है। 

खासकर ब्राइडल वियर के लिए लहंगा पहनना पसंद किया जाता है, लेकिन हम और आप कई बार अपने लिए लहंगा चुनते समय काफी कंफ्यूज हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं ब्राइडल लहंगे के कुछ स्टाइलिश और लेटेस्ट डिजाइन। साथ ही बताएंगे उससे जुड़ी स्टाइलिंग टिप ताकि आप नजर आए लाजवाब।

गोल्डन कलर लहंगा 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गया यह खूबसूरत क्लासिक गोल्डन लहंगा नाइट वेडिंग के लिए परफेक्ट रहेगा। बता दें कि इस तरह का ब्राइडल लहंगा आपको करीब 10000 रुपये से लेकर 20000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip : इस तरह के लहंगे के साथ आप ग्रीन या मैरून स्टोन वाली ज्व्लेरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए आप बन बनाकर उसे लाल रंग के गुलाब से सजा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : अदिति राव हैदरी के ट्रेडिशनल लुक्स ने जीता फैंस का दिल

पेस्टल कलर लहंगा 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by A Fashionista's Diary (@afashionistasdiaries)

इस मिरर वर्क लहंगे को डिजाइनर अबू जनि संदीप खोसला ने डिजाइन किया है, लेकिन इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा आपको करीब 7000 रुपये से लेकर 20000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip : ऐसे लहंगे के ब्लाउज में काफी खूबसूरत ऑफ शोल्डर स्टाइल डिजाइन बना हुआ है। इसलिए आप इस तरह के आउटफिट के साथ गले से लगे डायमंड चोकर सेट को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : बढ़ती उम्र में भी जवां दिखने के लिए चुनें साड़ी के ये डिजाइंस

रेड कलर लहंगा 

red colour lehenga

रेड में वैसे तो आपको कई तरह के कलर मिल जाएंगे, लेकिन आजकल ब्राइट रेड कलर काफी चलन में नजर आ रहा है। बता दें कि यह लहंगा डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। वहीं इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा आपको करीब 8000 रुपये से लेकर 18000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। (डोरी वाले ब्लाउज के डिजाइंस)

HZ Tip : ऐसे लहंगे के साथ आप गोल्डन कलर की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही डबल दुपट्टे से लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए हुए ब्राइडल लहंगे के लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।