Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:38 AM IST

अदिति राव हैदरी के ट्रेडिशनल लुक्स ने जीता फैंस का दिल

एक्ट्रेस जैसा खूबसूरत लुक पाने के लिए आपको लेटेस्ट डिजाइन के साथ-साथ आउटफिट की स्टाइलिंग पर भी खास ध्यान देना जरूरी होता है।
Updated:- 2023-02-22, 13:09 IST
ethnic looks of aditi rao hydari in hindi

स्टाइलिश दिखने में कोई भी एक्ट्रेस किसी दूसरी से कम नहीं है। इसके लिए वे आए दिन नए से नए फैशन ट्रेंड को फॉलो भी करना काफी पसंद करती हैं। ट्रेडिशनल लुक की बात करें तो आजकल एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपने आकर्षक अवतार से सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं। बता दें कि वे अक्सर एथनिक वियर में अपने खूबसूरत अंदाज शेयर करती हैं।

अगर आप भी एक्ट्रेस अदिति की तरह ट्रेडिशनल वियर में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं एक्ट्रेस के कुछ स्टाइलिश लुक्स जिसे आप भी कर सकती हैं अपने बजट में ट्राई। साथ ही बताएंगे उन आउटफिट्स से जुड़ी कुछ स्टाइलिंग टिप्स।

शॉर्ट अनारकली के साथ शरारा

short anarkali set

इस फ्लोरल आउटफिट को डिजाइनर ब्रांड प्रिंट बाई राधिका ने डिजाइन किया है। वहीं इस तरह की मिलता-जुलता आउटफिट आपको करीब 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। (व्हाइट साड़ी को कैरी करने का आसान तरीका)

HZ Tip : इस तरह के आउटफिट के साथ आप बालों के लिए लो मेसी पोनीटेल हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। साथ ही आप ज्वेलरी के लिए केवल गोल डिजाइन के स्टड्स इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : नेट की साड़ी में आप दिखेंगी बेहद क्लासी, देखें डिजाइंस

फ्लोरल शरारा सेट

floral sharara set

इस खूबसूरत आउटफिट को डिजाइनर भूमिका शर्मा ने डिजाइन किया है, लेकिन इस तरह का आउटफिट आपको मार्केट में करीब 1200 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip : ऐसे लुक के साथ आप सिल्वर ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो बालों के लिए स्लीक ओपन हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : इवनिंग पार्टी के लिए पहन रही हैं गाउन तो ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगी आपके काम

अनारकली सूट

anarkali suit design

इस अनारकली सूट को डिजाइनर जिगर माली ने डिजाइन किया है,लेकिन इस तरह का अनारकली के साथ शरारा सूट आपको करीब 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। (कैटरीना कैफ के साड़ी लुक्स)

HZ Tip : बालों के लिए आप बन हेयर स्टाइल को बना सकती हैं और उसे लाल रंग के गुलाब से सजाकर खूबसूरत लुक दे सकती हैं। साथ ही बोल्ड रूबी रेड कलर की लिपस्टिक को चुन सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए हुए एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के लुक्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।