herzindagi
kurti designs for newly married women in hindi

नई-नई हुई है शादी तो कुर्ती के डिजाइंस आप पर खूब खिलेंगे

आजकल हर उम्र की महिलाएं कुर्ती पहनना तथा उसे तरह-तरह से स्टाइल करना पसंद करती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-10-31, 18:15 IST

कुर्ती पहनना तो हर महिला को पसंद होता है और इसके नए से नए डिजाइन आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। आप कुर्ती को तरह-तरह से स्टाइल कर सकती हैं। बात अगर नई नवेली दुल्हन की करें तो वे अपने लुक को लेकर काफी कंफ्यूज नजर आती हैं। वैसे तो लड़कियों के पास कपड़ों की कोई कमी नहीं होती हैं लेकिन सबसे आरामदायक और स्टाइलिश ऑउटफिट की बात करें तो इसमें कुर्ती का जिक्र सबसे पहले किया जाता है 

अगर आप भी उन्हीं नई-नवेली दुल्हनों में से एक हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक्क जरूर पढ़ें जिसमें हम आपको दिखाने वाले हैं कुर्ती के कुछ लेटेस्ट डिजाइन, जिन्हें आप रोजाना से लेकर किसी छोटे बड़े फंक्शन के लिए भी ट्राई कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत। 

अनारकली कुर्ती

anarkali kurti

इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में करीब 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में मिल जाएगी। ऐसी कुर्ती आप ड्रेस की तरह भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती को आप किसी छोटे फंक्शन तक के लिए भी कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको प्रिंट से लेकर पैच वर्क में डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। आप ऐसी कुर्ती को प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ऐसी कुर्ती के साथ आप सिल्वर ज्वेलरी को कैरी कर सकती हैं। (कुर्ती-प्लाजो सेट डिजाइन)

इसे भी पढ़ें : शादी व पार्टी में पहन सकती हैं चंदेरी साड़ी के ये डिजाइंस, दिखेंगी गॉर्जियस

कॉटन की कुर्ती

cotton anarkali kurti

अगर आप प्लेन कुर्ती पहनना पसंद करती हैं तो आप इस तरह की कॉटन कुर्ती को चुन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती को आप रोजाना के लिए भी पहन सकती हैं। ऐसी कुर्ती के साथ आप दुपट्टे को कैरी या स्किप भी कर सकती हैं। अगर आप इसे बाहर आने जाने के लिए पहन रही हैं तो लुक को कंप्लीट करने के लिए सिल्वर ज्वेलरी को चुन सकती हैं। बता दें कि ऐसी कुर्ती आपको करीब 1200 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें : सिंपल ऑउटफिट से बोर हो गई हैं तो इस फ्यूजन वियर को करें ट्राई, दिखेंगी लाजवाब

शिफॉन कुर्ती

chiffon kurti

इस तरह का कुर्ती सेट आपको करीब 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप पोटली बैग को कैरी कर सकती हैं। आप ऐसे ऑउटफिट को आप टेलर की मदद से कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। आपको शिफॉन में कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे कुर्ती सेट के साथ आप मेकअप में लिप्स को बोल्ड कलर का ही रखें।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए नई-नवेली दुल्हन के लिए कुर्ती के ये डिजाइंस पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करें और कमेंट कर हमें अपनी राय जरूर दें। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करना बिल्कुल भी न भूलें। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।