Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

Kashmiri Shawl: ऑफिस में कैरी करने के लिए बेस्ट हैं ये कश्मीरी शॉल, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Kashmiri Shawl designs: इस विंटर सीजन यदि आपको अपना ऑफिस लुक खूबसूरत बनाना है, तो आज हम आपको कश्मीरी शॉल के डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप जींस, सूट साड़ी किसी भी ऑउटफिट के संग स्टाइल कर सकती हैं।
Updated:- 2025-11-25, 19:26 IST
red Kashmiri shawl designs

ऑफिस जाने वाली लड़कियों को हर दिन अपने ऑउटफिट सलेक्शन को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी होती है। वहीं ठंड के दिनों में हर दिन सूट, साड़ी और जींस के संग किस तरह के शॉल और स्वेटर पहने जाएं इस बात को लेकर भी बहुत कंफ्यूजन रहती है। ऐसे में आज हम आपको कश्मीरी शॉल के डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिनको कैरी करके आप अपना ऑफिस लुक स्टाइलिश बनाने के साथ गर्माहट भी पा सकती हैं। विंटर सीजन में कश्मीरी शॉल काफी रॉयल लुक देते हैं। आप इनको इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर ऑउटफिट के संग पेयर कर सकती हैं। कश्मीरी शॉल पर की गई कढ़ाई काफी खूबसूरत लगती है। ऐसे में इनको पहनकर आपका लुक भी सुंदर दिखने लगता है।

रेड कश्मीरी शॉल

आप शादी सीजन में इस तरह का रेड कश्मीरी शॉल अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करें। यह शॉल व्हाइट कलर के सूट, साड़ी या हाईनेक टॉप और जींस संग शानदार लुक देगा। इस रेड शॉल पर पान प्रिंट बने हुए हैं। जबकि साइड में बॉर्डर भी दिया गया है। ऐसे में इसपर किया गया हैवी प्रिंट काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। इस तरह के कश्मीरी शॉल हर उम्र की लड़कियां पहन सकती हैं। इनको आप एक साइड करके या कवर करके भी ले सकती हैं। ऐसे शॉल आपको ऑनलाइन 600 से लेकर 1200 रुपये की कीमत में मिल जाएंगे।

red kashmiri shawal

व्हाइट कश्मीरी शॉल

ठंड के दिनों में ऑफिस में कैरी करने के लिए व्हाइट कलर का यह कश्मीरी शॉल बेस्ट रहेगा। इसपर मल्टीकलर प्रिंट का काम किया गया है। ऐसे शॉल यंग गर्ल्स ज्यादा पसंद करती हैं। यह शॉल ब्लू जींस के संग काफी ब्यूटीफुल लुक देगा। इनको आप स्कार्फ बनाकर भी कैरी कर सकती हैं। यह शॉल आप डार्क कलर के वुलन टॉप के संग ले सकती हैं। साथ में हूप्स इयररिंग्स और बन हेयर स्टाइल आपके लुक को शानदार बना देंगे।

ये भी पढ़ें: पश्मीना से कुल्लू वूल तक, ये हैं भारत के 5 सबसे गर्म शॉल; जो आपको देंगे स्टाइलि‍श लुक और बेमिसाल गर्माहट

white kashmiri shawal

ब्लैक कश्मीरी शॉल

यदि आपको ऑफिस में अपना स्मार्ट अंदाज दिखाना है, तो इस तरह का ब्लैक कश्मीरी शॉल बेस्ट रहेगा। इस शॉल पर फ्लोरल प्रिंट का वर्क किया गया है। यह शॉल आप वुलन सूट या लाइट कलर की साड़ी के संग कैरी कर सकती हैं। आप चाहे तो इस शॉल को जींस-टॉप के साथ भी स्टाइल कर सकती है। साथ में, मल्टीकलर राउंड शेप इयररिंग्स और ओपन हेयर करके अपना लुक परफेक्ट बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Winter Wedding Fashion: विंटर वेडिंग में दिखना है स्टाइलिश? तो इन 5 तरह की ब्लैक शॉल को करें ट्राई

black kashmiri shawal

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Myntra/Sangria/Exotic India

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।