Sawan Mehndi: हाथों को खूबसूरत लुक देंगे झूला और मोर के ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

सावन का पावन महीना शुरू होते ही चारों तरफ हरियाली और उत्सव का माहौल छा जाता है। इस पवित्र महीने में हरी साड़ियों और चूड़ियों के साथ हाथों में रची मेहंदी महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। सावन में मेहंदी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप इस बार अपनी हथेलियों पर कुछ नया और खास रचाना चाहती हैं, तो झूला और मोर (Swing and Peacock) वाले डिजाइन सबसे बेस्ट रहेगे।
सावन में हाथों पर रचाएं 7 खूबसूरत झूला और मोर मेहंदी डिजाइन
मोर डिजाइन न सिर्फ हाथों को एक रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देते हैं, बल्कि सावन के उत्सव से भी सीधे जुड़ते हैं। वहीं, झूले वाली मेहंदी डिजाइन भी सीधे सावन से कनेक्ट कर जाती है, क्योंकि इस समय झूले का भी खास महत्व होता है। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं 7 सबसे लेटेस्ट और आसान झूला-मोर मेहंदी डिजाइन, जो आपके हाथों की खूबसूरती में निखार ला देंगे। आइए देखते हैं-
झूला और मोर वाला मेहंदी डिजाइन
अगर आप सावन के लिए कुछ ट्रेडिशनल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो झूला और मोर वाला यह डिजाइन बेहतरीन रहेगा। आप इसमें एक हाथ पर झूले पर बैठी दो लड़कियों की डिजाइन देखकर बना सकती हैं जबकि दूसरी हथेली पर खूबसूरत मोर बना सकती हैं। यह डिजाइन खासतौर से नई-नई शादीशुदा महिलाओं पर बहुत अच्छा लगेगा। कुंवारी लड़कियां भी चाहें तो लगा सकती हैं। इसके साथ हरे, पीले या लहरिया प्रिंट का सूट या साड़ी पहनें। हाथों में हरी कांच की चूड़ियां, ऑक्सीडाइज्ड कंगन और छोटी फ्लोरल या पीकॉक डिजाइन की रिंग पहन सकती हैं। इससे पूरा सावन लुक और भी निखरकर सामने आएगा।
झूले पर सखियों वाला मेहंदी डिजाइन
सावन में झूले का बहुत महत्व होता है। ऐसे में झूले और सखियों की खूबसूरत झलक दिखाने वाला यह मेहंदी डिजाइन आप ट्राई कर सकती हैं। इसे लगाने के लिए हथेली के बीच में झूले पर बैठी दो लड़कियों की आकृति बनाएं और ऊपर पेड़ की शाखाएं और चारों ओर फूल-पत्तियों की बारीक बेल से डिजाइन को पूरा कर लें। यह डिजाइन खासतौर पर कुंवारी लड़कियों पर खूब अच्छा लगेगा। इसके साथ आप हरे, मस्टर्ड येलो या लहरिया प्रिंट का अनारकली सूट पहन सकती हैं। वहीं, हाथों में हरी कांच की चूड़ियां, कुंदन कड़ा और स्टेटमेंट रिंग पहनकर सावन लुक को और भी खास बना सकती हैं।
मोर और झरोखा मेहंदी डिजाइन
अगर आप सावन में रॉयल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो मोर और झरोखा थीम वाला यह मेहंदी डिजाइन शानदार रहेगा। इसे बनाने के लिए हथेली के बीच में महलनुमा झरोखा बना लें, नीचे खूबसूरत मोर उकेरें और ऊपर कमल के फूल और बेल-पत्तियों से डिजाइन को पूरा करें। उंगलियों पर मोर मोटिफ और बॉर्डर पैटर्न बना लें। यह डिजाइन शादीशुदा महिलाओं पर सबसे ज्यादा अच्छा लगेगा। इसके साथ आप सिल्क की साड़ी या बनारसी सूट पहन सकती हैं। हाथों में कुंदन कंगन, हरी-गोल्डन चूड़ियां और पीकॉक या स्टोन रिंग पहन लें।
ट्री एंड पीकॉक (पेड़ और मोर) डिजाइन
यह मेहंदी डिजाइन भी सावन में खूब पसंद किया जाता है। इसे लगाने के लिए हथेली के किनारे से शुरुआत करते हुए पेड़ का तना और टहनियां बना लें। फिर टहनियों पर बैठे दो मोर की आकृति बनाएं और पंखों में बारीक पैटर्न भर दें। इसके बाद उंगलियों पर लीफ-बैंड बनाएं। यह आर्टिस्टिक डिजाइन कुंवारी लड़कियों और नई-नई शादी हुई महिलाओं पर बहुत सुंदर लगेगा। सावन में इसके साथ हरी कांच की चूड़ियां या गोल्डन कंगन पहन लें। साथ ही एक बड़ी एंटीक या कुंदन रिंग पहनेंगी तो हाथों की शोभा और बढ़ जाएगी।
झूला और मोर जुगलबंदी (ट्विन हैंड) डिजाइन
सावन में यह डिजाइन लगाने के लिए एक हाथ की हथेली पर झूले पर बैठी महिला और दूसरे हाथ पर पेड़ की टहनी पर बैठे मोर का डिजाइन बना लें। उंगलियों पर ट्रेडिशनल जाली और पत्तीदार पैटर्न बनाएं। यह रोमांटिक और थीम-बेस्ड डिजाइन कुंवारी और शादीशुदा महिलाओं दोनों पर सबसे ज्यादा खूबसूरत लगेगी। सावन के खास मौके पर इसके साथ आप लाल और हरी मिक्स कांच की चूड़ियां या हैवी कंगन पहन लें। हाथ की शोभा बढ़ाने के लिए अंगूठे के पास वाली उंगली में एक सुंदर ट्रेडिशनल कुंदन या मिरर वर्क रिंग पहनें। कपड़ों में आप अनारकली सूट पहन सकती हैं।
ज्योमेट्रिक पीकॉक झूमर डिजाइन
इसे लगाने के लिए पहले हथेली पर डार्क शेडिंग वाले बॉक्स और ज्योमेट्रिक आउटलाइन बनाएं। इसके बाद अंदर सुंदर मोर के चेहरे और झूमर की तरह लटकती बूटी-पत्तियों की नक्काशी करें। यह मेहंदी डिजाइन दिखने में भी मॉडर्न है और यह हैवी लुक वाला डिजाइन शादीशुदा महिलाओं के हाथों पर बहुत अच्छा दिखेगा। इस डिजाइन के साथ हाथों में कलाई भरकर कांच की चूड़ियां या नग वाले कंगन पहनें। यह डिजाइन खुद में काफी भरा हुआ है, इसलिए पतली सिल्वर या गोल्ड बैंड रिंग पहनना ही काफी रहेगा। ट्रेडिशनल आउटफिट आप अपनी पसंद का ट्राई कर सकती हैं।
सावन झूले वाली महिला की पोर्ट्रेट डिजाइन
इसे लगाने के लिए कलाई पर सबसे पहले फूल-पत्तियों का घना गच्छा बना लें, जिससे झूले की रस्सियां नीचे हथेली तक लटकती हुई दिखाएं। फिर झूले पर साड़ी पहने खड़ी महिला का सुंदर डिजाइन बनाएं। यह एलिगेंट और ट्रेडिशनल सावन थीम डिजाइन नवविवाहितों (जिनका पहला सावन है) और शादीशुदा महिलाओं के हाथों पर बहुत खास और सुंदर दिखेगा। इसके साथ कलाई में हरी-लाल कांच की चूड़ियां या कड़ा पेयर करें। यह डिजाइन हथेली और उंगलियों को कवर करता है, इसलिए हाथ खाली दिखाने के लिए बिना अंगूठी के भी यह अच्छा लगेगा। इसके लिए आप ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहन सकती हैं।
मेहंदी का रंग डार्क करने के टिप्स
मेहंदी का डिजाइन तभी अच्छा लगता है, जब उसका रंग निखर कर आए। ऐसे में मेहंदी का रंग गहरा यानी डार्क करने के लिए आप ये टिप्स अपना सकती हैं-
- नींबू और चीनी का घोल: मेहंदी सूखने के बाद उस पर कॉटन से नींबू के रस और चीनी का घोल लगा लें। इससे मेहंदी हाथों से झड़ती नहीं है और अच्छे से रचती भी है।
- लौंग की भाप लें: जब मेहंदी पूरी तरह सूख जाए, तो इसे उतारने से पहले एक तवे पर 4 से 5 लौंग गर्म करें और उससे निकलने वाले धुएं पर हाथों को सेंक लें, लेकिन हाथों को थोड़ा दूर ही रखें। इससे रंग और ज्यादा निखरता है।
- पानी से बचाएं (कम से कम 8-10 घंटे): मेहंदी छुड़ाने के बाद तुरंत हाथों को साबुन या पानी से न धोएं। पानी लगने से मेहंदी का चढ़ने वाला रंग धीमा पड़ जाता है।
- बाम या सरसों का तेल लगाएं: मेहंदी जब सूख जाए तो उसे हटाने के बाद हाथों पर बाम या गुनगुना सरसों का तेल लगा सकती हैं। बाम की गर्मी से मेहंदी का रंग और डार्क हो जाता है।
यह भी पढ़ें- सावन में राजकोटी झालर से बढ़ाएं पैरों की खूबसूरती, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
तो अगर आप भी इस सावन हाथों में कोई खूबसूरत डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो ऊपर दिए गए ऑप्शंस ट्राई कर सकती हैं।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- Sawan 2026 में अपने ग्रीन कुर्ते के साथ ट्राई करें ये 5 शेड्स, दिखेंगी स्टाइलिश
Cover Image Credit- Pinterest/Bridal Mehendi Design/nandini sharma/Designer Hub
Inside Image Credit- Pinterest (@mehakworld1/Aditi/Trending Fashion/crystal mehndi art/Sneha Mehendi/Deepika mehndi art/Akshri)
- मेहंदी का रंग कब निखरता है?
- मेहंदी हटाने के 24 से 48 घंटों के बाद इसका असली और सबसे गहरा रंग दिखाई देता है।
- सूखी मेहंदी कैसे साफ करें?
- मेहंदी को कभी पानी से न धोएं, बल्कि बटर नाइफ या हाथों से रगड़कर पपड़ी की तरह निकालें।
- मेहंदी लगाने से पहले हाथों में कौन-सा तेल लगाएं?
- मेहंदी लगाने से पहले हाथों पर नीलगिरी या मेहंदी का खास तेल लगाना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।