Jaipuri Jutti Designs:हर तरह के आउटफिट्स के साथ Young Girls पर खूब जचेंगी यह जयपुरी जूतियां, देखें डिजाइंस

कपड़ों की ही तरह लड़कियों को फुटवियर्स का भी बड़ा शौक होता है। अलग-अलग आउटफिट्स के साथ नए डिजाइंस वाले फुटवियर्स को ट्राई करना यंग गर्ल्स को बहुत भाता है। ऐसे में बाजार में आए जयपुरी जूतियों के नए डिजाइंस भी आपको खूब लुभाएंगे। इनहें आप साड़ी से लेकर जींस तक किसी के भी साथ पहनेंगी तो यह बुहत अच्छे लगेंगे। इनके कुछ लेटेस्ट और बेस्ट डिजाइंस हम आपको दिखाने जा रहे हैं, जिनसे मिलती जुलती जूतियां आपको बाजार में मिल जाएंगी और सबसे अच्छी बात हैं कि इनकी कीमत पॉकेट फ्रेंडली है।
यंग गर्ल्स के लिए बेस्ट Jaipuri Jutti Designs
साड़ी, सलवार सूट और जींस सभी के साथ आप जयपुरी जूती की यह डिजाइंस पहन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं। चलिए हम आपको जयपुरी जूतियों की 5 लेटेस्ट डिजाइंस दिखाते हैं, जिनसे मिलती जुलती डिजाइंस आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी-
एम्ब्रॉयडरी वाली जयपुरी जूतियां
रंगीन रेशम के धागों से की गई बारीक जयपुरी एम्ब्रॉयडरी किसी का भी मन मोह लेती हैं और जब यह जूतियों पर की जाती हैं, तो सभी का ध्यान इन जूतियों को पहनने वाले के पैरों पर खिंचा चला जाता है। बाजार में जब आप इन डिजाइनर जूतियों को देखेंगी, तो आप खुद को इन्हें खरीदने से रोक नहीं पाएंगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इस तरह की जूतियां आप साड़ी, सलवार सूट या फिर जींस किसी के साथ भी कैरी कर सकती है। बाजार में आपको यह जूतियां 350 से 500 रुपये तक में मिल सकती हैं।
गोटा वर्क वाली जयपुरी जूतियां
गोटा वर्क भी राजस्थानी एम्ब्रॉयडरी का एक पकार है। आपको गोटा वर्क में साड़ी, सलवार सूट, लहंगे आदि तो खूब देखने को मिल जाएंगे, मगर अब बाजार में गोटा पट्टी वर्क में जूतियां भी आ रही हैं। आप इन्हें अपने कपड़ों के रंग और पैटर्न के हिसाब से खरीद सकती हैं। आप इन्हें हैवी डिजाइनर आउटफिट के साथ-साथ किसी भी साधारण ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं। इन जूतियों को कैरी करने से आपके लुक्स में चार-चांद लग जाएंगे। बाजार में आपको इस तरह की जूतियों में ढेरों वेराइटी मिल जाएंगी। यह जूतियां आपको 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Bridal Jutti Designs: ब्राइडल लहंगे संग पहनें ये ट्रेंडी जूतियां, बढ़ जाएगी पैरों की शोभा
मिरर वर्क वाली जयपुरी जूतियां
मिरर वर्क भी जयपुरी एम्ब्रॉयडरी का ही एक हिस्सा है। इस तरह की एम्ब्रॉयडरी आपको जूतियों पर देखने को मिल जाएंगी। इन्हें आप कॉलेज वियर से लेकर पार्टी वियर आउटफिट कर कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको हैवी से लेकर लाइटवेट वर्क जूतियों पर देखने को मिल जाएगा, जो न केवल बेहद लुभावना नजर आएगा बल्कि आपके ओवर ऑल लुक को इंहैंस भी करेगा।
कुंदन और जरी वर्क वाली जयपुरी जूतियां
कुंदन और जरी वर्क वाली जयपुरी जूतियां भी आपको बाजार में मिल जाएंगी। यह आपको किसी अच्छे शोरूम में ही देखने को मिलेगी। इस तरह की जूतियों को आप किसी शादी पार्टी में डिजाइनर लहंगे या फिर सलवारसूट आदि के साथ पहन सकती हैं। इनकी कीमत इन पर हुए काम पर निर्भर करती है।
यह भी पढ़ें- Jutti Designs: डांडिया खेलते समय नहीं दर्द करेंगे पैर, ट्राई करें ये ट्रेंडी और कम्फर्टेबल जूतियां
प्रिंटेड जयपुरी जूतियां
जयपुरी प्रिंट पूरी दुनियां में फेमस हैं और इस तरह के प्रिंट वाली जूतियां बाजार में मिल जाएंगी। आप इन्हें किसी कैजुअल ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। यह जींस से लेकर सलवार सूट तक सभी पर खूब अच्छी लगती हैं। बाजार में आपको यह जूतियां 200 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में मिल जाएंगी।
उम्मीद है कि आपको ऊपर दी गई जानकारी पसंद आई होगी। अगर आप भी अपने लिए नए डिजाइन वाले फुटवियर तलाश रही हैं, तो जयपुरी जूतियों की यह डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हैं, इन्हें एक बार ट्राई जरूर करके देखें। यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।