Footwear For Women: विंटर में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये फुटवियर डिजाइंस, दिखेगी फैशनेबल

सर्दी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं न सिर्फ अपने आउटफिट बल्कि हर छोटी-छोटी चीजों का बहुत ध्यान रखती हैं। वहीं बात करें फुटवियर की तो महिलाएं सर्दियों में स्टाइलिश लुक के लिए एक से एक फुटवियर की तलाश में रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में डिफरेंट और गॉर्जियस लुक पाना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर फुटवियर डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें शामिल कर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं।
ओपन-टो प्लेटफॉर्म वेज सैंडल
अगर आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं और अपने लुक को डिफरेंट और एलिगेंट टच देना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह की खूबसूरत ओपन-टो प्लेटफॉर्म वेज सैंडल को शामिल कर अपने लुक को डिफरेंट बना सकती हैं। ऐसे फुटवियर डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके पैरों की खूबसूरती को भी बढ़ाने में मदद करेंगे।

चौकोर नोक वाली ब्लॉक हील
आप चाहे तो अपने विंटर लुक को स्टाइलिश और एलिगेंट टच देने के लिए इस तरह के खूबसूरत चौकोर नोक वाली ब्लॉक हील को भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह के फुटवियर को आप डेली वियर में अपने ऑफिस या कॉलेज में भी पहनकर जा सकती हैं, यह आपके हर तरह के ऑउटफिट के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इन्हें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

पीच कलर के लोफर
अगर आपको फुटवियर बदल-बदल कर पहनने का शौक है, तो आपके लिए इस तरह के स्टाइलिश और लेटेस्ट डिजाइन वाले फुटवियर भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे भी आप अपने किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती को दुगना कर सकती हैं। यह आपके लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे और पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

यह भी पढ़ें- Footwear For Women: डेली वियर में पहनने के लिए बेस्ट फुटवियर, देखें डिजाइन
क्रॉसओवर स्ट्रैप व्हाइट लेदर सैंडल
अगर आप रोजाना यानी डेली वियर में पहनने के लिए फुटवियर देख रही हैं, तो सर्दियों में इस तरह के क्रॉसओवर स्ट्रैप व्हाइट लेदर सैंडल आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप किसी भी वेस्टर्न या कैजुअल आउटफिट के साथ पहनकर अपने पूरे लुक को खास बना सकती हैं। इस तरह के फुटवियर आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकते हैं।

लेदर चंकी प्लेटफॉर्म लोफर्स
यही नहीं आप चाहें तो सर्दियों में अपने विंटर लुक को क्लासी और अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस तरह के खूबसूरत लेदर चंकी प्लेटफॉर्म लोफर्स को भी पहनकर अपने पैरों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे फुटवियर भी आपको नजदीकी बाजार में मिल जाएंगे या आप इन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। यह आपके लुक को खास बनाने के साथ साथ पैरों की खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे।

यह भी पढ़ें- Footwear For Saree: साड़ी के साथ खूब जचेंगे इस तरह के फुटवियर, पैरों की बढ़ेगी खूबसूरती
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - pinterest
- विंटर फैशन के लिए बेस्ट फुटवियर कौन से हैं ?
- ओपन-टो प्लेटफॉर्म वेज सैंडल बेस्ट हो सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।